दिनांक 11 जून 2026 को लघु उद्योग भारती, विद्याधर नगर महिला इकाई, जयपुर द्वारा आयोजित “कौशल ज्योति – व्यवसाय विकास कार्यशाला” महिला उद्यमियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं उपयोगी सिद्ध हुई। कार्यशाला के माध्यम से उद्यमियों को MSME योजनाओं, बैंकिंग सुविधाओं, उद्योग स्थापना, निर्यात, हस्तशिल्प, खादी एवं ग्रामोद्योग तथा स्वरोजगार के नए अवसरों की विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि KVIC के स्टेट डायरेक्टर श्री राहुल मिश्रा जी ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में महिला उद्यमियों को आत्मनिर्भरता, नवाचार और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यशाला में विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों एवं अधिकारियों — श्रीमती अनीला चोरड़िया जी (MSME), श्रीमती वंदना मीणा जी (DIC), श्रीमती ज्योत्स्ना जी (यूनियन बैंक), श्री नवीन चौधरी जी (DCH), श्री सुदर्शन कुमार जी, श्री अनिरुद्ध जी (खादी एवं ग्रामोद्योग) तथा श्री अमित भार्गव जी (EPCH) — ने उद्यम विकास से जुड़ी योजनाओं, वित्तीय सहयोग, ऋण सुविधाओं एवं निर्यात संभावनाओं पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव श्रीमती अंजू सिंह जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महेंद्र खुराना जी, जयपुर प्रांत अध्यक्ष श्री महेंद्र मिश्रा जी, प्रांत महामंत्री श्रीमती सुनीता जी एवं जगतपुरा इकाई संरक्षक श्रीमती नीता बुचरा जी की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन ने कार्यक्रम की सफलता को और अधिक सशक्त बनाया।
कार्यशाला ने महिला उद्यमियों को केवल नई जानकारी ही नहीं दी, बल्कि उनके भीतर आत्मविश्वास जगाने के साथ व्यवसाय विस्तार की नई संभावनाओं के द्वार भी खोले। लघु उद्योग भारती, विद्याधर नगर महिला इकाई ने सभी महिला उद्यमियों से आह्वान किया कि वे ऐसे प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी कर अपने व्यवसाय को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में योगदान दें।