News

Featured News

All News

लघु उद्योग भारती इकाई भवानी मंडी द्वारा बैठक एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

July 29, 2025

लघु उद्योग भारती इकाई भवानी मंडी द्वारा रीको इंडस्ट्रीज एरिया भवानी मंडी में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भवानी मंडी इकाई के सदस्य प्रीतपाल सिंह होरा को प्रदेश कार्यकारिणी में तथा श्री गोविंद जी बिरला को प्रांतीय संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त किए जाने पर स्वागत किया गया। इकाई अध्यक्ष सी ए प्रकाश गुप्ता ने संगठन की आगामी कार्ययोजना से सदस्यों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में रीको औद्योगिक क्षेत्र में भूखंड उपलब्ध नहीं होने से नए उद्योगों की स्थापना में कठिनाइयों आ रही हैं। इस समस्या के समाधान हेतु भवानी मंडी में एक नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित करवाने के लिए लघु उद्योग भारती सतत प्रयासरत है।

छोटे उद्योगों को नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभा रही है लघु उद्योग भारती

July 28, 2025

देश के लघु उद्योगों को मजबूती और नई पहचान दिलाने के उद्देश्य – से वर्ष 1994 में स्थापित लघु उद्योग भारती आज देशभर में एक सशक्त मंच बन चुका है। वर्तमान – में संस्था 581 जिलों में 1 हजार से अधिक इकाइयों के साथ सक्रिय है। इनमें 55 हजार से ज्यादा उद्यमी सदस्य जुड़े हुए हैं।

किशनगढ़ इकाई अध्यक्ष उमेश गोयल ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य लघु उद्योगों की समस्याओं को स्थानीय, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर उठाना है। उद्योग स्थापित करने से लेकर उसके संचालन में आने वाली – चुनौतियों जैसे बिजली, प्रदूषण – नियंत्रण, रिको, लोन आदि मुद्दों को हल करवाने के लिए नीति बदलावों की पहल संस्था द्वारा की जाती है। वर्ष 2017 में जीएसटी लागू होने पर संगठन ने कई विसंगतियों के समाधान के लिए सरकार को – समय-समय पर सुझाव दिए और कई बदलाव करवाने में सफलता पाई।

इंडस्ट्रियल फेयर शो: 2010 में आईएमएस (इंडिया मैन्युफैक्चरिंग शो) फाउंडेशन की स्थापना कर लघु उद्योगों को प्रदर्शनी और सेमिनार के जरिए प्रोत्साहित किया गया। अब तक बैंगलोर में 6 सफल संस्करण हो चुके हैं। 7वां कार्यक्रम 6 से 8 नवंबर 2025 में होगा।

संस्था इस तरह करती है कार्य : संस्था का संचालन अखिल – भारतीय कार्यसमिति और कार्यकारिणी के माध्यम से होता है। अखिल भारतीय, प्रदेश, अंचल, संभाग और इकाई स्तर पर हर दो साल में चुनाव करवाकर पदाधिकारी मनोनीत किए जाते हैं।

लघु उद्योग भारती महिला इकाई ने किया पौधारोपण कर मनोमय डेनिम प्लांट का अवलोकन

July 28, 2025

लघु उद्योग भारती महिला इकाई की सदस्याओं ने गंगरार स्थित मनोमय टेक्स इंडिया लिमिटेड के डेनिम प्लांट का अवलोकन किया। लघु उद्योग भारती महिला इकाई अध्यक्ष पल्लवी लढा ने बताया की महिला इकाई के सदस्यों ने धागे से लेकर कपड़ा बनने तक डेनिम निर्माण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल की। मिल में कपड़ा बनने के बाद गारमेंट निर्माण की प्रक्रिया के बारे में भी महिलाओं को जानकारी दी गई। फैक्ट्री अवलोकन में 35 सदस्य उपस्थित थे और सभी ने बहुत ही उत्सुकता से अवलोकन किया और उनके द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का भी समाधान फैक्ट्री मैनेजर द्वारा किया गया।

लघु उधोग भारती बिरलानगर ईकाई का व्यापारिक विचार विमर्श कार्य कर्म सम्पन्न हुआ

July 28, 2025

लघु उधोग भारती बिरलानगर ईकाई की नवीन ईकाई के गठन के बाद यह पहला कार्यक्रम पुरी ईकाई के साथ केसर टावर माईल स्टोन मेला रोड पर आयोजित किया गया जिसमे मुख्य आतिथि ज्वाइंट डायरेक्टर ग्वालियर डिवीजन व जिला व्यापार उद्योग केंद्र महाप्रबंधक श्री सुनील त्रिपाठी थे कार्यक्रम अध्यक्षता लघु उधोग भारती मध्य प्रदेश प्रान्त अध्यक्ष श्री सोबरन सिंह तोमर जी ने की जो भी सदस्य अतिथि आ रहे थे उन सभी सम्मानीय जनों का मोतियों की मालापर्ण से स्वागत किया गया संचालन कर रहे सचिव अभय गर्ग जी ने सर्व प्रथम मंच आमंत्रण के बाद स्वागत उद्बोधन के लिए अध्यक्ष को आंमत्रित किया अध्यक्ष संजय धवन ने अतिथि स्वागत फूल माला से कर सभी के प्रति कहा कि जो भरोसा आपने मुझे अध्यक्ष पद का दायित्व देकर जताया है उसे मे पूर्ण निषटा से सभी को साथ लेकर उधोगों कि जो भी समस्याएं हे मिल बैठ कर सुलझाएंगें, मुख्य आतिथि जी ने उधोगों की नीति के बारे से बहुत सुन्दर तरह से समझाया ओर कभी कोई परेशानी आए तो आप हमे बताए हम तुरंत निराकरण करेंगें

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please