रामगंजमंडी कुदायला में 30 अगस्त को होगा लघु उद्योग भारतीय का उद्यमी सम्मेलन
रामगंजमंडी लघु उद्योग भारती का उद्यमी सम्मलेन 30 अगस्त 2025 शनिवार को कोटा स्टोन स्माल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन भवन में सम्पन्न होगा। इस सम्मेलन में हाड़ौती संभाग के कई उद्यमी शामिल होगे इकाई अध्य्क्ष हेमन्त काला ने बताया की कार्यक्रम में संगठन के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद भाई साहब और मुख्य अथिति शिक्षा ओर पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर और विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्य्क्ष योगेंद्र शर्मा प्रांतीय प्रभारी पवन गोयल प्रांतीय उपाध्यक्ष पुखराज जैन शामिल होंगे। इस सम्मेलन में व्यापार में आ रही समस्याओं के विषय में विस्तार से चर्चा होगी और उद्योग में कैसे नवाचार किया जाए उस पर भी चर्चा की जाएगी इस सम्मेलन में सभी सदस्यों से व्यापार में आ रही दिक्कतों के सुझाव भी लिए जाएंगे और उन्हें राजस्थान सरकार के समक्ष रखा जाएगा। लघुउद्योग भारती रामगंजमंडी ईकाई सचिव हुकमी चंद सोमानी ने बताया कि कार्यक्रम में स्थानीय व्यपारियो के अलावा बूंदी, कोटा बारां, झालावाड़ भवानी मंडी से भी बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल होंगे।

