लघु उद्यमी सम्मेलन में गूंजा एमएसएमई सशक्तिकरण का संकल्प, उद्योगों की हर समस्या के समाधान हेतु प्रतिबद्ध है लघु उद्योग भारती
पानीपत, हरियाणा | 10 जून 2026 लघु उद्योग भारती द्वारा एसडी पीजी कॉलेज, पानीपत में आयोजित लघु उद्यमी सम्मेलन का सफलतापूर्वक समापन हुआ। सम्मेलन में 250 से अधिक उद्योगपतियों, उद्यमियों एवं विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता कर एमएसएमई क्षेत्र की वर्तमान चुनौतियों, संभावनाओं तथा उनके त्वरित एवं दीर्घकालिक समाधान पर गंभीर मंथन किया। […]

