News

Featured News

All News

बाजरा आधारित उत्पाद उद्यमिता विख्या उद्यमकाम

July 21, 2025

सुपर फूड कहलाने वाले मोटे अनाज (मिलेट्स) के विभिन्न उत्पाद बनाने के प्रशिक्षण के लिये लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त व केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान, जोधपुर (काजरी) के संयुक्त तत्वावधान मे कृषि व्यवसाय अभिपोषण केन्द्र में' बाजरा आधारित उत्पाद' पर 10 दिवसीय "रोजगारोन्मुखी उद्यमिता विकास कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने मोटे अनाज का स्वास्थ्य के लिये लाभदायक बताते हुए कहा कि मारवाड क्षेत्र में बाजरे का सर्वाधिक उत्पादन होता है। उन्होने कहा कि बाजरा व अन्य मोटे अनाजो मे प्रचुर मात्रा मे पोषक तत्व, प्रोटीन, विटामिन बी व मिनरल्स् होते हैं इसलिये मोटे अनाज को "पौष्टिक धान्य का दर्जा दिया गया है।

लघु उद्योग भारती ने फार्मा उद्योगों के मुद्दों पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से की भेंट

July 21, 2025

लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से दिल्ली में मिले।

टीम का प्रतिनिधित्व अखिल भारतीय अध्यक्ष लघु उद्योग भारती घनश्याम ओझा, अखिल भारतीय महासचिव ओम प्रकाश गुप्ता, अखिल भारतीय फार्मा विंग प्रमुख डा. राजेश गुप्ता, महाराष्ट्र फार्मा विंग प्रमुख डा. रवलीन खुराना, मध्य प्रदेश फार्मा विंग प्रमुख अमित चावला, रसायन एवं वस्त्र उद्योग के आयातक रवि पोद्दार, अखिल भारतीय वस्त्र विंग प्रमुख महेश हुरकत ने किया। डा. राजेश गुप्ता जो हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं ने बताया कि वार्ता के दौरान स्वास्थ्य मंत्री से कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें प्रमुख तौर पर 50 करोड़ रुपए से कम टर्नओवर वाली एम.एस.एम.ई. फार्मा कंपनियों की सुरक्षा और बंद होने से बचाने के लिए संशोधित अनुसूचि एम. का विस्तार करने पर बात हुई। बैठक में अच्छी गुणवत्ता वाले उत्पादों (97.3 फीसदी) की सराहना न किए जाने पर चिंता जताई।

मुख्यमंत्री से लघु उद्योग भारती प्रतिनिधिमंडल की भेंट, औद्योगिक विकास से जुड़े विषयों पर हुई सकारात्

June 13, 2025

जयपुर, 12 जून। राज्य के औद्योगिक विकास को गति देने और लघु उद्यमियों की व्यावहारिक समस्याओं के समाधान हेतु लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल ने आज जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राजस्थान के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों और प्रस्तावों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाशचंद, राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा और प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालड़ ने किया। उनके साथ अखिल भारतीय सचिव नरेश पारीक, जोधपुर प्रांत अध्यक्ष महावीर चौपड़ा, जयपुर प्रांत अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष अरुण जाजोदिया, पूर्व अध्यक्ष (जयपुर प्रांत) सुधीर गर्ग और संयुक्त महासचिव (जोधपुर प्रांत) सुरेश कुमार विश्नोई भी उपस्थित रहे।
प्रदेश मीडिया प्रमुख तरुण दवे ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष राजस्थान के 37 पुराने औद्योगिक क्षेत्रों को रीको में हस्तांतरित करने हेतु विधानसभा में लंबित विधेयक को शीघ्र पारित करने का अनुरोध किया। पाली, बालोतरा, जसोल, बिठूजा एवं पचपदरा रिफाइनरी से निकलने वाले तेजाबी और लवणीय जल को

लघु उद्योग भारती, जयपुर प्रांत बैठक से भाग लेकर लौटे झुंझुनूं शाखा के पदाधिकारी

June 13, 2025

झुंझनूं। लघु उद्योग भारती जयपुर प्रांत की बैठक का भव्य आयोजन बुधवार को प्रातः 9 से दोपहर 2 बजे तक सेवा सदन सहकार मार्ग लाल कोठी स्कीम जयपुर में किया गया। बैठक में जयपुर प्रांत के अंतर्गत आने वाले 14 जिलों को 55 इकाइयों के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक में लघु उद्योग भारती शाखा झुंझुनूं के अध्यक्ष रोहिताश्च बंसल, सचिव सुरेन्द्र कंडिया, पूर्व अध्यक्ष नेमी अग्रवाल, संरक्षक डॉ. डीएन तुलस्यान एवं कृष्ण कुमार रिंगसिया ने भाग लिया। सभी आगंतुकों एवं अतिथियों का पारंपरिक रूप से तिलक एवं दुपट्टा ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर प्रदेश, प्रांत और राष्ट्र स्तर के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा में चार चांद लगा दिए।

राज्य के उद्योगों की समस्याओं व सुझावों से अवगत कराया, प्रतिवेदन सौंपा

June 13, 2025

लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमण्डल ने अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालड़ एवं जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपडा के नेतृत्व में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल की अध्यक्ष अपर्णा अरोड़ा व खान एवं पेट्रोलियम विभाग की संयुक्त सचिव आशु चौधरी से जयपुर में शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमण्डल ने इन विभागों से संबंधित राजस्थान के उद्योगों के सामने आ रही विभिन्न समस्याओं व सुझावों से अवगत कराते हुए प्रतिवेदन सौपा और उद्योगों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please