नववर्ष उत्सव में उल्लास से सहभागी बनेगा लघु उद्योग भारती
लघु उद्योग भारती की उदयपुर इकाई भारतीय नववर्ष के तहत समाजोत्सव समिति की ओर से होने वाले तीन दिवसीय उत्सव में उल्लास से सहभागिता निभाएगी। उदयपुर जिलाध्यक्ष मनोज जोशी ने बताया कि साप्ताहिक 'उद्योग दर्शन एवं मिलन कार्यक्रम' इस बार मादड़ी इकाई के सदस्य संजय अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल के प्रतिष्ठान प्रोबिल्ड इंडस्ट्रीज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इकाई दर्शन के साथ नए सदस्यों का परिचय, संगठनात्मक समन्वय और भारतीय नववर्ष वर्ष उत्सव संवत 2082 में सहभागिता की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

