News

Featured News

All News

लघु उद्योग भारती छत्तीसगढ़ की पूर्ण कार्यकारिणी बैठक हुई

August 30, 2024

लघु उद्योग भारती छत्तीसगढ़ ने शुक्रवार को अपनी पूर्ण कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में इस वर्ष की क्षेत्रीय (मध्य क्षेत्र) बैठक का अयोजन करने का दायित्व काज ने छत्तीसगढ़ को प्रदान किया है। बैठक में संघ से प्रान्त कार्यवाह चंद्र शेखर देवांगन, ल उभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष समीर मूंदड़ा, प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंघानिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री सीपी दुबे, कोषाध्यक्ष दीपक उपाध्यय, संयुक्त महामंत्री कैलाश चंद्रवंशी, सभी कार्यकारिणी सदस्य एवम् इकाईयों के अध्यक्ष, सचिव उपस्थित रहे। प्रान्त अध्यक्ष सिंघानिया ने बताया कि कार्यक्रम के अंतिम सत्र में उद्यमी सम्मेलन का अयोजन किया जाएगा, जिसमें मध्य क्षेत्र से 600 से अधिक उद्यमी सम्मिलित होंगे। समीर ने संगठन विस्तार करने हेतु प्रेरित किया। इसी तारतम्य में प्रांत कार्यवाह ने कहा कि संगठन का प्रतिनिधित्व प्रत्येक जिले में होना चाहिए ताकि बैठक में प्रत्येक जिले के उद्यमी सम्मिलित हो सकें। सम्मेलन हेतु दायित्व वितरण के पश्चात् सदस्यों ने कार्य योजना पर भी विचार किया। शान्ति मंत्र के साथ बैठक की समाप्ति हुई।

व्यापारिक मांग के अनुसार बदलाव करने वाले उत्पाद टिकते और बिकते हैं-राजेश कुमार सिंह

August 30, 2024

लघु उद्योग भारती काशी प्रांत एवं एमएसएमई विकास कार्यालय वाराणसी के संयुक्त तत्वाधान में लीन मैन्युफैक्चरिंग कम्पटीटिव स्कीम पर उद्यमियों के साथ रविवार कि एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लघु उद्योग भारती उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष दीना नाथ बरनवालने बताया कि आज के समय में सभी उद्यामों को ग्लोबल होने कि जरुरत है। संघटन के काशी प्रांत अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि हमारा संघटन पूरे देश में उद्योग हित में कार्य करते हैं। साथ ही सभी उद्योगों को समय के साथ तकनीकी रूप से उन्नयन होने की आवश्यकता है। व्यापार की मांग के अनुसार अपने को बदलने वाले उद्योग ही मार्केट में स्थायित्व पाते है और तरक्की करते हैं। एमएसएमई विकास कार्यालय के सहायक निदेशक राजेश चौधरी तथा रीतेश बरनवाल ने विकास आयुक्त कार्यालय (एमएसएमई) नयी दिल्ली की विभिन्न योजनाओं तथा उद्योगों में लीन के महत्त्व पर प्रकाश डाला। विशिष्ठ अतिथि जिला उद्योग केंद्र के सहायक आयुक्त अजय गुप्त ने प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। क्यूसीआईए नयी दिल्ली से अंकुर मलिक एवं साकेत कुमार ने लीन मैन्युफैक्चरिंग की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन रीतेश बरनवाल, सहायक निदेशक विकास एमएसएमई कार्यालय वाराणसी ने किया। इस अवसर पर हिमांशु शेखर कस्टोडियन एमएसएमई सैमसंग टेक्निकल स्कूल सहित कमलाकांत पाण्डेय राष्ट्रीय अध्यक्ष ईट भट्टा संघटन, दीपक बहल प्रमुख बिल्डर, आलोक खन्ना, भारत भूषण गुप्त, ज्योति शंकर मिश्र विमलेश मौर्य, सतीश जायसवाल, संजय सिंह, मनीष चौबे, अभय गुप्त, प्रवीण गुप्त, राकेश राय, विजय कुमार, अमित कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

व्यापारियों की लंबित पड़ी मांगों पर संजय टंडन ने लिया संज्ञान

August 29, 2024

इलैक्ट्रिकल मार्केट एसोसिएशन तथा चंडीगढ़ फर्नीचर मार्केट एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल, लघु उद्योग भारती चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष अवि भसीन के नेतृत्व में भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय टंडन के कार्यालय में व्यापार से संबंधित लबित विभिन्न मांगों का निवारण करने हेतु मिला तथा उन्हें व्यापार से जुड़ी समस्याओं के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए अवि भसीन ने विस्तार से चर्चा करते हुए संजय टंडन को बताया कि पिछले कई वर्षों से चंडीगढ़ का उद्योग विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है जिसके लिए वे कई मर्तबा प्रशासन व गवर्नर से व्यक्तिगत और लिखित देनों रूपों से अवगत करवा चुका है लेकिन इस समस्या का कोई भी निवारण नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि 2019 की इंडस्ट्रियल पॉलिसी के अंर्तगत प्रशासन ने बीसी (बिजनेस टू बिजनेस) पॉलिसी लेकर आया जिससे व्यापारी वर्ग को चहुत ही नुकसान उठाना पड़ा। इतना ही नहीं इससे खुद का बनाया हुआ माल भी आम आदमी को बेचना दूभर हो गया। जबकि प्रशासन को थी 2 सी (बिजनेस टू कस्टमर नीति) को अपनाकर व्यापारियों की समस्या का निवारण करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में उद्योग के लिए पडोसी राज्यों की तर्ज पर अतिरिक्त एफएआर का प्रावधान होना चाहिए। अधि ने बताया कि पड़ोसी राज्यों में 3 एफएआर हैं जबकि चंडीगढ़ औद्योगिक आज के समय में भी 75 एफएआर पर ही है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ में उद्योग के लिए पड़ोसी राज्यों की तर्ज पर अतिरिक्त एफएआर का प्रावधान होना चाहिए। जिससे औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में ओवेएस (वन टाइम सेटलमेंट ऑफ बैट असेसमेंट) लागू हो चुका है। जीएसटी के आने के बाद हर राज्य ने ओटीएस का सहारा लिया जिससे उनको नोटिस आने बंद हो गए। लेकिन चंडीगढ़ अभी उन्होंने सुझाव दिया शहर में ओटीएस स्कीम को लागू किया जाना चाहिए ताकि व्यापारियों को आए दिन आने वाले चालानों से छुटकारा मिल सके। प्रतिनिधिमंडल की बातों को गौर से सुनने का बाद संजय टंडन ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे इन सभी मुद्दों से अवगत हैं तथा इन मुद्दों को हल करने के लिए केंद्रीय गृह मंली अमित शाह भी परिचित है। इस समस्या को जल्द ही हल कर दिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में अवि भसीन के साथ सुनील खेतपाल, मनीष निगम, योगेश कपूर, दिनेश शर्मा, रेश कुमार, त्रसभ गोवल, हरमिंदर सिंह और इलैक्ट्रिकल माकीट के अन्य समिर्पत सदस्य उपस्थित थे।

नॉन कंफर्मिंग एरिया का किया जाए वैध, उद्योगों को बिना कट के मिले बिजली

August 26, 2024

लघु उद्योग भारती की ओर से बृहस्पतिवार को सेक्टर 12 स्थित कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें चुनाव को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने की। जबकि फरीदाबाद व पलवल के प्रभारी रवि भूषण खत्री ने किया। अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि एमएसएमई उद्यमियों की परेशानियां कुछ वर्षों से अब क्रोनिक रूप लेने लगी हैं। जैसे नॉन कंषामिंग एरिया में चाल रही हजारों कंपनियां सकरपुर, कृष्णा कॉलोनी, डीएलएफ का कुख क्षेत्र इत्यादि उद्यमियों ने कुछ पैसे लगा कर जमीन ली. काम शुरू आज हजारों लोगों को रोजगार देने से साथ सरकार को करोड़ों रुपए का टैक्स दे रहे हैं। इसके बावजूद इन क्षेत्रों सरकार की ओर से वैध नहीं किया जा रहा है। जिस कारण देश विदेशों की बड़ी कंपनिया ऑडर देने से कतराती हैं, मेरी अपेक्षा सामूहिक रूप से है कि यदि हम चाहते हैं उद्यमी पनपे तो उसके लिए कड़े फैसले लेने होंगे हम जब भी सरकार से बात करते हैं तो कहते हैं हमने अधिकारियों की लगा दी है, लेकिन इससे बात नहीं बनने वाली है जो भी सरकार आए उसे पोल्टिकल फैसले लेने होंगे, सख्ती से पॉलिसी बनवा कर नॉन कफमिग क्षेत्रों को वैध करवाया जाए। फरीदाबाद और पलवल जिला प्रभारी रवि भूषण खत्री ने कहा कि मेरा आने वाली सरकार एक ही निवेदन है कि अपराध पर लगाम लगे। दूसरे राज्यों से यहां आकर बसे लोग कंपनियों में 12-12 घंटे ड्यूटी करते है। उनमें इतनी हिम्मत नहीं होती जो वह कोई अपराध करें। क्राइम वहां ज्यादा हो रहा जिन्हें ठोक से रोजगार नहीं मिल रहा है। यदि जिले की करीब 25 हजार से अधिक एमएसएमई बिजली, आधारभूत ढांगा सहित अनेक समस्याओं से जूझ रहे हैं। अगर शहर की यह समस्या हल हो जाए तो एक बार फिर जिले के उद्योगों को रफ्तार मिलेगी और एशिया के मैनचेस्टर पर परचम लहराएंगे। एफएमडीए और लघु उद्योग भारती के सदस्य संजय अरोड़ा ने कहा कि ओद्योगिक क्षेत्रों के लिए एफएमडीए कई योजनाओं पर काम कर रहा है। वहां का आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के साथ नॉन कंफमिंग जोन को वैध करने की दिशा में काम किया जा रहा है। महासचिव अमृतपाल सिंह कोचर ने कहा कि आज उद्योगों के समक्ष सबसे बड़ी समस्या अच्छे कामगार नहीं मिलने की सामने आ रही है। इस दिशा में सरकार को काम करने की जरूरत है साथ ही बिताने की समस्या का निवारण करवाया जाए। कोषाध्यक्ष राजकुमार भगत ने कहा कि सरकार उद्योगों को 24 घंटे बिजली देने की बात तो करती है, बिजली विभाग के सर में भी 23-23 घंटे फाल्ट और ब्रेक डाउन को उसमें नहीं गामिल किया गया है। ब्रेक डाउन और फाल्ट के कारण रोजाना 8 घंटे के कटने पड़ते है। इसका असर उत्पादन क्षमता पर पड़ता है। इस अवसर पर जिल्ला कार्यालय प्रभारी राम कुमार ने भी अपने विचार रखे।

लघु उद्योग भारती का उद्यमी सम्मेलन 25 अगस्त को

August 26, 2024

सूक्ष्म और लघु उद्योगों के लिए अखिल भारतीय स्तर पर कार्य कर रहे पंजीकृत संगठन लघु उद्योग भारती की श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ एवं सूरतगढ़ इकाईयों द्वारा कल 25 अगस्त रविवार को हनुमानगढ़ रोड़ स्थित केआर रिजोर्ट में सायं 4.15 बजे राष्ट्रीय स्तर का उद्यमी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

इसमें केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री भागीराथ चौधरी मुख्य अतिथि होंगे एवं लघु उउद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाशचन्द्र गुप्ता व राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा कार्यक्रम अध्यक्ष होंगे। विधायक जयदीप बिहाणी व विधायक गुरवीर बराड़ विशिष्ट अतिथि होंगे। इनके अलावा प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालड़, प्रदेश सचिव योगेन्द्र शर्मा, प्रांत अध्यक्ष महावीर चोपड़ा भी विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसी संदर्भ में शुक्रवार को धानमंडी ट्रेडर्स एसो. भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष गौरव बगडिया ने कहा कि यह राष्ट्रीय स्तर का उद्यमी सम्मेलन पहली बार श्रीगंगानगर में हो रहा है। जिसमें इस इलाके के सभी सूक्ष्म और लघु उद्योगों के संचालक आमंत्रित है। सम्मेलन के माध्यम से सभी सूक्ष्म और लघु उद्योगों में आने वाली दिक्कतों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जायेगा और इनके निराकरण के लिए केन्द्रीय व राज्य सरकार को अवगत करवाया जायेगा। सम्मेलन से पहले प्रातः 10 बजे राष्ट्रीय स्तर का अभ्यास वर्ग शिविर भी होगा। प्रेसवार्ता में संगठन के सचिव चन्द्र शेखर गौड़, संरक्षक राजेश जैन, कोषाध्यक्ष राहुल जैन ने बताया कि लघु उद्योग भारती 1994 से कार्य कर रही है और यह नागपुर से शुरू हुआ संगठन है, जिसकी वर्तमान में देश में 981 शाखाएं है जो 578 जिलों में सक्रिय है। लघु उद्योग भारती एमएसएमई के क्षेत्र में आने वाली बाधाओं के लिए संघर्ष करता है। इसका मुख्य उद्देश्य छोटे और लघु उद्योगों के संपूर्ण व सतत् विकास में साथ देना है। इस अवसर पर कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र का भी विमोचन किया गया, जिसमें मीडिया सलाहकार सौरभ जैन भी साथ रहे।

लघु उद्योग भारती का सीएसआईआर से हुआ तकनीकी करार

August 24, 2024

लघु उद्योग भारती ने बुधवार को नई दिल्ली अनुसंधान भवन में एक ऐतिहासिक करार वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के साथ किया है। इसके तहत लघु उद्योग भारती की ओर से अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा व सीएसआईआर की ओर से महानिदेशक डॉ. कलैसेल्वी ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।

लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओझा ने करार के संबंध में बताया कि आगामी 100 दिन में लघु उद्योग भारती, सीएसआईआर की 100 चुनिंदा टेक्नोलॉजी अपने सदस्यों को उपलब्ध कराएगी।

बुधवार को ही समारोह में लघु उद्योग भारती के सदस्यों ने सीएसआईआर से 15 टेक्नोलॉजी लेने के लिए करार किया।

कार्यक्रम में सीएसआईआर की ओर से डॉ. आरपी सिंह, डॉ. देवाशीष बन्दोपध्याय, डॉ. महेशकुमार, दीप्ति शर्मा तथा लघु उद्योग भारती की ओर से अखिल भारतीय महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता, जनक भाटिया, अंजू बजाज, आरती सिंघल, जयन्ती गोयल व दीवानचन्द्र गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सीएसआईआर के विभिन्ঙ্গ प्रयोगशालाओं के अधिकारी व लघु उद्योग भारती की ओर से 50 से अधिक पदाधिकारी कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से भी जुड़े रहे।

लघु उद्योग भारती पंजाब (महिला प्रकोष्ठ) द्वारा रक्षाबंधन को नारी शक्ति जागरण के रूप में मनाया

August 20, 2024

लघु उद्योग भारती पंजाब (महिला प्रकोष्ठ) द्वारा अंजू सिंह (केंद्रीय एम.एस.एम.ई. बोर्ड की सदस्य और स्वयंसिद्धा आयाम प्रमुख) के मार्गदर्शन व प्रदेश महासचिव सीमा धूमल के सानिध्य रक्षाबंधन को नारी शक्ति जागरण के रूप में मनाया गया। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन जोकि भाई बहन के स्नेह के साथ-साथ सांस्कृतिक, समरसता और सामाजिक सम्बन्धों को मजबूत करता है।

अंजू सिंह ने कहा कि स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी स्वदेशी, स्वावलंबी व देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का सार्थक प्रयास है। सीमा धूमल ने बताया कि महिला उद्यमियों के सर्वपक्षीय विकास, सवंर्धन के लिए पंजाब प्रदेश द्वारा एक नई पहल करते हुए जालंधर में स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी का आयोजन आगामी 29 नवम्बर से 1 दिसंबर तक किया जा रहा है। इस दौरान राष्ट्र सेविका समिति पंजाब की कार्यवाहिका करिश्मा कपूर, सरस्वती सिंधु न्यास, पंजाब की उपाध्यक्ष रेणु मित्तल ने भारतीय संस्कृति में रक्षा बंधन के महत्व, सुश्री मानु द्वारा मनोरम गीत के माध्यम से देश, धर्म व समाज हित रक्षाबन्धन पर्व को सौहार्द्रपूर्ण ढंग से मनाने का संदेश दिया।

जालंधर व होशियारपुर की प्रभारी आशु धीर ने पंजाब की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।

इस दौरान प्रियंका गोयल, अमरदीप शेरगिल, आरती सचदेवा, पल्लवी ठाकुर, प्रो. दीपिका राठौर, पूनम चौहान, सरोज ठाकुर, नेहा मेहता, रुही बुद्धिराजा, इंदु ठाकुर, सविता ठाकुर, आशु अग्रवाल, शिल्पा चावला, यश शर्मा, रमनप्रीत कौर, श्वेता हांडा, रजनी अग्रवाल, श्वेता मोंगा इत्यादि मौजूद थीं।

सरना डूंगर औद्योगिक क्षेत्र में विशाल तिरंगा रैली, झंडारोहण एवं पौधरोपण का आयोजन

August 20, 2024

लघु उद्योग भारती सरना डूंगर इकाई द्वारा 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सरना डूंगर औद्योगिक क्षेत्र में विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया। तिरंगा रैली दोपहिया एवं चौपाहियां वाहनों पर तिरंगे लगाकर देशभक्ति गाने बजाते हुए विभिन्न मार्गो से गुजरती हुई सरना चौक पर पहुंची। इसके बाद लघु उद्योग भारती एवं रीको के संयुक्त तत्वावधान में ध्वजारोहण एवं एक पेड़ मां के नाम व एक पेड देश के नाम के तहत पौधरोपण किया। सरना इकाई के अध्यक्ष सुमेर सिंह शेखावत ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य आमजन में तिरंगे की आन-बान और शान को बनाए रखना व उनके दिल में देशभक्ति की भावना को जागृत करना रहा है।

इस मौके पर रीको के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक जयपुर (उत्तर) के के कोठारी, वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव अग्रवाल, डिप्टी सुरेंद्र सिंह राणावत, करधनी थानाधिकारी वीरेंद्र सिंह व समस्त थाना स्टाफ, कल्याण सहाय सैनी, जेईएन विद्युत विभाग लक्ष्मी सैनी लघु उद्योग भारती सरना ईकाई के महासचिव पवन झालानी, झावरमल चौधरी, कप्तान सिंह चौधरी, प्रवीण बँका, श्रवण शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, रामप्रताप सैनी, रमन मास्टर, राजेश पटावरी एवं सरना डूंगर के समस्त उद्यमी उपस्थित रहे।

लघु उद्योग भारती ने बांग्लादेश में हिंसा पर जताई चिंता

August 16, 2024

लघु उद्योग भारर्ती के अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने कहा कि विगत कुछ दिनों से बांग्लादेश मे सत्ता परिवर्तन के आंदोलन के दौरान हिन्दू, बौद्ध तथा वहां के अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के साथ हो रही हिंसा की घटनाओं पर लघु उद्योग भारती गंभीर चिंता व्यक्त करता है। बांग्लादेश में हिन्दू तथा अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की लक्षित हत्या, लूटपाट, आगजनी, महिलाओं के साथ जघन्य अपराध तथा मन्दिर जैसे श्रद्धास्थानों पर हमले जैसी क्रूरता असहनीय है, तथा लघु उद्योग भारती इसकी घोर निंदा करता है। राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालड़ ने बांग्लदेश की अंतरिम सरकार से अपेक्षा है कि वह तुरन्त सख्ती से ऐसी घटनाओ पर रोक लगाए और पीड़ितों के जान, माल व मान के रक्षा की समुचित व्यवस्था करे। जोधपुर प्रांत अध्यक्ष महावीर चौपड़ा ने कहा कि इस गंभीर समय में विश्व समुदाय तथा भारत के सभी राजनीतिक दलों से भी अनुरोध है कि बांग्लादेश में प्रताड़ना के शिकार बने हिन्दू, बौद्ध इत्यादि समुदायों के साथ एकजुट होकर खड़े हो।

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जिला प्रशासन एवं लघु उद्योग भारती के संयुक्त तत्वाधान में जनमंच सभागा

August 16, 2024

स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जिला प्रशासन एवं लघु उद्योग भारती के संयुक्त तत्वाधान में जनमंच सभागार में राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग ब्रजेश सिंह, राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास जसवंत सैनी, महापौर डॉ० अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, गंगोह विधायक किरत सिंह, रामपुर मनिहारान विधायक देवेन्द्र निम, जिलाधिकारी मनीष बंसल, लघु उद्योग भारती के मण्डल अध्यक्ष अनुपम गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। सम्मेलन में प्रतिभाग करने वाले कवियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में अखिलेश मिश्रा (आई. ए.एस.), अजहर इकबाल, डॉ अर्जुन सिसोदिया, कमलेश शर्मा, डॉ सौरभ कांत शर्मा, श्रीमती प्रीति त्रिपाठी, सुनहरी लाल तुरंत, डॉ सरला, मोहित संगम, डॉ योगेंद्र सुंदरियाल ने राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत विभिन्न कविताओं की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के संयोजक सुनील अग्रवाल एवं मंच का संचालन संदीप शर्मा ने किया।

विधायक से मिला लघु उद्योग भारती का प्रतिनिधि मंडल

August 16, 2024

लघु उद्योग भारती का प्रतिनिधि मंडल विधायक दीप्ति माहेश्वरी से मुलाकात की और राजसमंद क्षेत्र के औद्योगिक एवं सर्वांगीण विकास के विषयों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल ने विधायक को बजट में मार्बल मंडी की सौगात दिए जाने के लिए किए गए सकारात्मक प्रयासों के लिए आभार जताया। अध्यक्ष संदीप सामसुखा की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में स्वदेशी घरेलू मार्बल एवं ग्रेनाइट पर जीएसटी कम करने, राजसमंद क्षेत्र को औद्योगिक गैस पाइप लाइन से जोड़ने एवं सिरेमिक क्लस्टर की घोषणा, डीएमएफटी कोष द्वारा क्षेत्र के विकास, बेहतर अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा, सीडीओएस द्वारा एशिया के सबसे बड़े मार्बल के उत्पादन एवं प्रसंस्करण केंद्र राजसमंद पर प्रदर्शनी के आयोजन करने, इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक कॉरिडोर कनेक्टिविटी एवं मार्बल ग्रेनाइट पर रॉयल्टी दरें कम करने के विषय साझा किए गए। विधायक ने सभी विषयों को सकारात्मक रूप से सुना एवं कुरज में कंटेनर डिपो एवं औद्योगिक गैस की सप्लाई के लिए डिपो के गतिशील प्रयासों के बारे में बताया। साथ ही जीएसटी कम करने के संबंध में सकारात्मक सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान महामंत्री हेमंत सहलोत, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य हर्षलाल नवलखा, उपाध्यक्ष उत्तम कावड़िया, कार्यकारिणी सदस्य निर्मल बडोला, सचिव कुलदीप व्यास, जेतपूरा इकाई सचिव राजेंद्र धाबाई एवं महेंद्र टेलर मौजूद थे।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please