News

Featured News

All News

लघु उद्योग भारती महिला इकाई की बैठक आयोजित की गई

March 18, 2024

लघु उद्योग भारती महिला इकाई की प्रभारी श्रीमती सीमा मिश्राजी इंदौर से पधारी मीटिंग की अध्यक्षता महिला इकाई की अध्यक्ष मीना गुप्ता द्वारा की गई सीमा मिश्र ने पिछले साल स्वयंसिद्धा दीपोत्सव प्रदर्शनी के आयोजन के लिए टीम को बधाई देते हुए मीटिंग की शुरूआत की उन्होंने बताया कि केंद्र तथा राज्य की नीतियों में लघु उद्योग भारती की अहम भूमिका होती है तथा महिलाओं को उधम रजिस्ट्रेशन करने के लिए उन्होंने जागरूक किया उन्होंने बताया कि उद्यम आधार कार्ड बनने से मंत्रालय की नीतियों की सारी जानकारी महिलाओं को उनकी मेल पर प्राप्त होने लगेंगी उन्होंने प्राइवेट में कमीशन पर उत्पाद को बेचने के लिए फ्लिपकार्ट अमेजॉन के लिए नंबर दिए ताकि महिलाएँ रजिस्ट्रेशन कराके अपनी उत्पाद को ऑनलाइन बेच कर आत्मनिर्भर बन सके।

लघु उद्योग भारती द्वारा सिखेड़ा रोड औद्योगिक क्षेत्र की इकाई का गठन

March 18, 2024

लघु उद्योग भारती द्वारा सिखेड़ा रोड औद्योगिक क्षेत्र की इकाई का गठन किया गया जिसमें हरि कृष्ण अग्रवाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरि कृष्ण अग्रवाल अग्रवाल ने सभी उद्यमियों को हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया व कहा कि वह किसी भी उद्यमी की समस्या में कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े रहेंगे। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के संभाग अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, जिला अध्यक्ष अमरीश गोयल, मंडल अध्यक्ष पवन जी व अन्य पदाधिकारी संभाग से मौजूद रहे। सिखेड़ा रोड के अमित अग्रवाल, मुकेश गोयल, धर्मेश शर्मा, एमपी सक्सेना, नीरज गुप्ता, पवन गुप्ता, सचिन गुप्ता, अजय, राजीव शर्मा, विनोद शर्मा, अरुण गुप्ता, सतीश भारद्वाज, अभिषेक जैन व शहर के अन्य उद्यमी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लघु उद्योग भारती द्वारा सिखेड़ा रोड औद्योगिक क्षेत्र की इकाई का गठन

March 18, 2024

लघु उद्योग भारती द्वारा सिखेड़ा रोड औद्योगिक क्षेत्र की इकाई का गठन किया गया जिसमें हरि कृष्ण अग्रवाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरि कृष्ण अग्रवाल अग्रवाल ने सभी उद्यमियों को हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया व कहा कि वह किसी भी उद्यमी की समस्या में कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े रहेंगे। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के संभाग अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, जिला अध्यक्ष अमरीश गोयल, मंडल अध्यक्ष पवन जी व अन्य पदाधिकारी संभाग से मौजूद रहे। सिखेड़ा रोड के अमित अग्रवाल, मुकेश गोयल, धर्मेश शर्मा, एमपी सक्सेना, नीरज गुप्ता, पवन गुप्ता, सचिन गुप्ता, अजय, राजीव शर्मा, विनोद शर्मा, अरुण गुप्ता, सतीश भारद्वाज, अभिषेक जैन व शहर के अन्य उद्यमी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

संजय डाटा एचबीओसीडब्यूडब्यूबी के सदस्य मनोनीत

March 18, 2024

लघु उद्योग भारती रेवाड़ी के जिला संयोजक एवं अनेक सामाजिक संगठनों से जुड़े सामाजिक शख्सियत एवं उद्योगपति संजय डाटा हरियाणा बिल्डिंग एंड अदर्स कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेल्फेयर बोर्ड यानि एचबीओसीडब्लयूडब्ल्यूबी के सदस्य मनोनीत किए गए है। कुल तीन सदस्य इस बोर्ड के लिए नामित किए जाते हैं। इनका कार्यकाल छह साल का होता है। जिसका उद्देश्य भवन निर्माण एवं असंगठित क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों के लिए बनी वेल्फेयर स्कीम एवं पीएफ से संबंधित बजट को सरकार के सहयोग से श्रमिकों तक पहुंचाना और उनकी मदद करना है। यह श्रमिकों के हितों के लिए पूरी तरह कार्य करता है। इसका मुख्यालय चंडीगढ़ रहेगा। संजय डाटा ने इस जिम्मेदारी के लिए हरियाणा सरकार एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों का आभार जताया है।

लघु उद्योग भारती जयपुर अंचल का सम्मेलन 18 मार्च को

March 18, 2024

लघु उद्योग भारती जयपुर अंचल का उद्यमी सम्मेलन 18 मार्च को जयपुर के विद्याधर नगर स्थित माहेश्वरी समाज जन उपयोगी भवन में होगा।

लघु उद्योग भारती के प्रांत अध्यक्ष सुधीर कुमार गर्ग और प्रांत महामंत्री सुनीता शर्मा ने बताया, यह कार्यक्रम 18 मार्च को दोपहर ढाई बजे शुरू होगा। इस कार्यक्रम में 19 जिलों के 1,000 से अधिक उद्यमी शामिल होंगे।

उन्होंने बताया, लघु उद्योग भारतीय सूक्ष्म व लघु उद्योगों के हितार्थ कार्य करने वाला देश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय संगठन है, जिसका प्रतिनिधित्व भारत के सभी राज्यों में 501 जिलों व 777 इकाइयां के साथ ही 50,000 से अधिक सक्रिय उद्योग सदस्य हैं। इस उद्यमी सम्मेलन के तहत लघु उद्योग के हितार्थ चिंतन किया जाएगा।

चिंतित न हों उद्यमी, समस्याओं का होगा समाधान

March 18, 2024

लघु उद्योग भारती जिला इकाई की बैठक औद्योगिक आस्थान तालानगरी में हुई। इसमें पदाधिकारियों ने कहा कि उद्यमी चिंतित न हों, अपने मोबाइल फोन पर बीआइएस केयर एप इंस्टाल करें। अपने उत्पादों के संबंध में एप से जानकारी करें। भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही भारत मानक ब्यूरो (बीआइएस) के अधिकारियों व सलाहकारों के साथ सेमिनार किया जाएगा। इसकी सूचना जिले के द्यमियों को दी जाएगी। संगठन के कार्यों व नीति के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में लघु उद्योग भारती के प्रदेश संयुक्त महामंत्री गौरव मित्तल, प्रदेश कार्यकारिणी तरुण सक्सेना, नगर अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, नगर महामंत्री योगेश गोस्वामी, मार्गदर्शक अजय पटेल, भिखारी दास, तालानगरी औद्योगिक इकाई के अध्यक्ष संजय गोयल, कोषाध्यक्ष दीपक कोरल, महामंत्री आशीष चौहान, मोहित गुप्ता, सोनू बृजवासी, अंकुश अग्रवाल, मयंक अग्रवाल समेत अनेक उद्यमी मौजूद रहे।

केंद्रीय भूजल प्राधिकरण ने उद्यमियों पर लगाई पेनल्टी में छूट प्रदान की

March 18, 2024

केंद्रीय भूजल प्राधिकरण ने उद्यमियों पर लगाई पेनल्टी में छूट प्रदान की है। केंद्रीय जल शक्ति विभाग ने आदेश जारी कर बताया कि प्रतिदिन 100 केएलडी भूजल का दोहन करने वाले उद्योग को एक साल तक पर्यावरण क्षतिपूर्ति पेनल्टी से मुक्ति प्रदान की गई है। आदेश जारी होने के 3 माह के भीतर आहेदन करने वाले उद्यमियों को इस पेनल्टी से 80 प्रतिशत छूट, 6 माह में आवेदन करने वालों को 160 प्रतिशत छूट, 9 माह में आवेदन करने वाले उद्योगों को 30 प्रतिशत छूट व एक साल बाद आवेदन करने वाले उद्योगों को 20 प्रतिशत की छूट दी गई है। इसके अलावा जिन उद्योगों की ओर से लवणीय जल का उपयोग किया जाता है। उन उद्योगों को पेनल्टी में शत प्रतिशत छूट प्रदान की जाएगी।

लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालड ने बताया कि संस्था की राष्ट्रीय, प्रदेश कार्यकारिणी ने इस समस्या के निस्तारण के लिए कई बार केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से मांग की। इस पर मंत्रालय ने यह अधिसूचना जारी की है। 2020 में जल शक्ति मंत्रालय के केंद्रीय भूजल प्राधिकरण ने उद्योगों में भूजल निकासी के नए नियम नोटिफाई किए थे। इसमें छूट देने के लिए लघु उद्योग भारती के केंद्रीय जल शक्ति मंत्री को अवगत करवाने पर उन्होंने उद्यमियों की समस्या को समझते हुए इसके आदेश जारी किए। 2020 में नए नियमों के तहत भूजल दोहन करने वाले उद्योगों को नए नियमों के तहत आवेदन कर अनुमति लेनी होती थी। दो वर्ष बीत जाने के बाद अनुमति के नवीनीकरण के समय तकनीकी कारणों से अधिकांश लघु व सूक्ष्म उद्यमी नियमों के तहत आवेदन नहीं कर पाए। इससे पर विभाग ने इन पर पर्यावरण क्षति पूर्ति पेनल्टी लगाई। इससे उद्योगों पर संकट आ गया था। पेनल्टी राशि को हटाने पर अब उद्यमी पुनः आवेदन कर सकेंगे। इससे जोधपुर, पाली, बालोतरा, बिठुजा समेत करीब 1500 कारखानों में से 1200 कारखाना संचालकों को लाभ मिलेगा। इस पर लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, प्रदेशाध्यक्ष शांतिलाल बालड़, महेद्र श्रीश्रीमाल, पाटोदी नरेश, प्रवीण महाजन, डूंगर चंद सालेचा, मुकेश गोयल, विनोद सिंघवी, संदीप ओस्तवाल ने भूजल प्राधिकरण का आभार ज्ञापित किया।

केंद्र सरकार ने दी पर्यावरण क्षतिपूर्ति सेस में राहत

March 14, 2024

केंद्र सरकार ने भूजल दोहन करने वाले उद्योगों को बड़ी राहत दी है। इसके लिए लघु उद्योग भारती (LUB) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और केंद्रीय भूजल प्राधिकरण के अधिकारियों का आभार जताया है।

LUB के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने बताया कि गजेंद्र शेखावत के निर्देश पर केंद्रीय भूजल प्राधिकरण ने 1 लाख लीटर प्रतिदिन भूजल दोहन करने वाले उद्यमियों को 1 साल के लिए पर्यावरण क्षतिपूर्ति सेस से मुक्त कर दिया है। आदेश जारी होने के 3 महीने के अंदर आवेदन करने वाले उद्यमियों को सेस में 80 प्रतिशत, 6 महीने में आवेदन करने वाले को 60 प्रतिशत, 9 महीने में आवेदन करने वाले को 30 प्रतिशत और सालभर में आवेदन करने वाले को 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी। साथ ही जिन उद्योगों में लवणीय जल (खारे पानी) का उपयोग किया जाता है, उन उद्योगों को सेस में 100 प्रतिशत छूट प्रदान होगी। इस आदेश से पूरे देश में भूजल दोहन करने वाले उद्यमियों को फायदा होगा। घनश्याम ने बताया कि पिछले दिनों LUB ने कई बार इस विषय पर गजेंद्र सिंह शेखावत से चर्चा की थी।

प्राधिकरण के अधिकारियों से मीटिंग कर समस्या साझा की थी और सेस से लघु और सूक्ष्म उद्योगों को राहत सुनिश्चित करने के लिए निवेदन किया था।

इंडस्ट्री में बिजली के बाद पानी की सबसे ज्यादा खपत

औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली के बाद पानी ही है, जिसकी सबसे ज्यादा खपत होती है। टेक्सटाइल, कैमिकल, स्टोन, फर्टिलाइजर और होटल इंडस्ट्री में पानी का खूब इस्तेमाल होता है। ये जमीन से पानी निकालते हैं। प्राधिकरण ने 24 सितंबर 2020 को भूजल निकासी के नए नियम नोटिफाई किए थे। जमीन से पानी निकालने वाले उद्योगों ने नए नियम के तहत आवेदन करके भूजल निकासी की अनुमति हासिल की। 2 साल बाद अनुमति के नवीनीकरण के समय तकनीकि कारणों से ज्यादातर लघु और सूक्ष्म उद्यमी नियमों के तहत ठीक से आवेदन नहीं कर पाए। इन पर भारी पर्यावरण क्षतिपूर्ति सेस लगा दिया गया। इससे ऐसे उद्योगों के अस्तित्व पर संकट आ गया। कई उद्यमियों ने तो अनुमति के लिए आवेदन भी नहीं किया। अब सरकार ने राहत दी है, जिसका लाभ उद्यमियों को मिलेगा।- ओम प्रकाश गुप्ता, महामंत्री, लघु उद्योग भारती

लघु उद्योग भारती का उद्यमी सम्मेलन 18 को

March 14, 2024

लघु उद्योग 'भारती जयपुर अंचल की ओर से सोमवार को दोपहर 2:30 बजे विद्याधर नगर सेक्टर-2 स्थित श्री माहेश्वरी समाज जन उपयोगी भवन 'उत्सव' में उद्यमी सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन के प्रचार प्रसार प्रमुख सुमेर सिंह शेखावत व पवन झालानी ने बताया कि लघु उद्योग के हितार्थ देश भर में कार्यरत एक मात्र अखिल भारतीय संगठन लघु उद्योग भारती समय-समय पर अनेक कार्यक्रम करती रहती हैं। इसी कड़ी में सभी उद्यमियों को आमंत्रित आमन्त्रित कर एक विशाल उद्यमी सम्मेलन किया जा रहा हैं। जिसमें उद्योगों की समस्याओं पर चिंतन किया जाएगा। लघु उद्योग भारती के अंचल अध्यक्ष सुधीर कुमार गर्ग व अंचल महामंत्री सुनीता: शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री दीयाकुमारी, विशिष्ट अतिथि उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड, लघु उद्योग भारती अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, प्रदेश महासचिव योगेन्द्र शर्मा, कार्यक्रम के अध्यक्ष जीनस पॉवर इंफ्रास्ट्रक्चर्स लि. के चेयरमैन आई सी अग्रवाल, कार्यक्रम के मुख्यवक्ता लघु उद्योग भारती अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चन्द्र उपस्थित रहेंगे।

रिको उप महाप्रबंधक से लघु उद्योग भारती बीकानेर ईकाई ने शिष्टाचार के नाते मुलाकात समस्याओं के निवारण

March 14, 2024

लघु उद्योग भारती बीकानेर इकाई प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को रिकों के उप महाप्रबंधक से शिष्टाचार भेंट की जिसमे प्रांत उपाध्यक्ष बाल किशन परिहार, इकाई सरक्षक उमा शंकर माथुर, इकाई अध्यक्ष हर्ष कंसल, सचिव प्रकाश नवहाल, उपाध्यक्ष राजेश गोयल, करणी लघु उद्योग भारती अध्यक्ष मोहित करनानी आदि शामिल रहे। उपमहाप्रबंधक रिको का बीकानेर रिको कार्यालय में प्रभार संभालने पर दुपट्टा पहना कर, पुष्प भेंट कर और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत अभिनंदन किया गया। इसी क्रम में शाखा प्रबंधक शर्मा, सहायक शाखा प्रबंधक मोहित से भी मुलाकात हुई। उप महाप्रबंधक से सभी औद्योगिक क्षेत्र से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई और सुझाव दिया गया जिस पर गर्ग ने हमारी सभी बातों पर गौर किया और हमें हर समस्या के यथा संभव निवारण का आश्वाशन दिया।

लघु उद्योग भारती का उद्यम उद्यमी नव प्रेरणा कार्यक्रम सम्पन्न

March 12, 2024

लघु उद्योग भारती इकाई जिला सागर के द्वारा उद्यम उद्यमी नव प्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन दीपाली होटल सागर में किया गया। लघु उद्योग भारती सागर इकाई के अध्यक्ष अरविंद भाईजी ने बताया कि हमारा संगठन सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के बीच कार्य करने वाला एक मात्र राष्ट्रीय संगठन है, जिसका प्रतिनिधित्व भारत के सभी राज्यों में है, साथ ही 50000 से अधिक सक्रिय उद्योग इसके सदस्य है, कार्यक्रम की शुरूआत दीप्रज्वलन एवं सरस्वती पूजन से की गई। मंच संचालन अनिल जयसवाल, एवं सचिव सौरभ रावत ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सागर विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट एवं स्टार्टअप सेल के प्रमुख जी.एल पुलतामबेकर जी ने उद्योगों में कॉस्ट अकाउंटिंग के महत्व को समझाया। विशिष्ट अतिथि एन.के. सिंह क्षेत्रीय प्रबंधक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने उद्यमियों को उद्योग में कारगर रिस्क एंड लोन मैनेजमेंट के विषय से अवगत कराया। उद्योग विभाग की जी.एम. श्रीमती मदाकिनी पांडेय के द्वारा शासन की विभिन्न स्कीम एवं सब्सिडी के लाभ तथा प्रक्रिया की जानकारी दी। भारतीय स्टेट बैंक से पधारे अनुज चौधरी ने फाइनेंशियल मैनेजमेंट के विषय पर उद्बोधन दिया। उद्योगों के हित में जीरो इफेक्ट जीरो डिफेक्ट विषय की कार्यशाला हेतु भोपाल से आए श्री राजू दलेजा, विजन केयर के प्रतिनिधि द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। अवधेश बिलैया एवं राजेंद्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ से किया, सचिव सौरव रावत ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आभार प्रकट किया एवं संगठन के महत्त्व को समझाते हुए बताया कि लघु उद्योग भारती, उद्योग से जुड़ी शासन की समस्त हितकारी योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में सहयोगी संगठन है, जिसका लाभ हम सभी उद्यमी बंधुओं को मिल रहा है। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अवधेश बिलेगा, महापौर प्रतिनिधि रिशांक तिवारी, संगठन के वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र सिंह, मनोज जैन, पंकज जैन, सुनील जैन, शिवा केशरवानी, वैभव रावत, गुलाब समैया, विश्वेंद्र मिश्रा आदि उद्योग क्षेत्र के सभी उद्योगपति उपस्थित रहे ।

मालवा उद्यमी सम्मेलन एवं स्टार्टअप कानक्लेव संपन्न

March 11, 2024

लघु उद्योग भारती इंदौर महानगर द्वारा आयोजित मालवा उद्यमी सम्मेलन एवं स्टार्टअप कॉन्क्लेव इंदौर स्थित एसजीएसआईटीएस के सिलवेरिया हॉल मैं एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप की उपस्थिति में 2 सत्रों में आयोजित किया गया जिसमे बड़ी संख्या में युवाओं, महिला एवम पुरुष उद्यमियों की उपस्थिति रही

स्टार्टअप कॉन्क्लेव में एसजीएसआईटीएस कॉलेज सहित अन्य विश्यविद्यालयो छात्रों ने स्टार्टअप स्टार्टअप आइडिया रजिस्ट्रेशन किया गया। कॉन्क्लेव में कार्यक्रम का शुभारंभ एमएसएमई मंत्री मा. चैतन्य काश्यप जी एवम एमएसएमई विभाग के संचालक एवम लघु उद्योग निगम के प्रबंध संचालक रोहित सिंह जी गुरु, लघु भारती प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया

लघु उद्योग भारती पोलो के अध्यक्ष पंकज काले एवं ग्राउंड सचिव विकास गुप्ता के द्वारा लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा जी का बड़े ही गर्म जोशी से स्वागत किया गया

कार्यक्रम में काफी संख्या में इंदौर के उद्योगपति मौजूद थे साथ ही मालवा प्रांत के अन्य जिले उज्जैन शाजापुर सुसनेर देवास महू इत्यादि जिलों से भी उद्योगपतियों ने आकर माननीय मंत्री जी से मुलाकात की एवं इस कॉन्क्लेव को सफल बनाया। मध्य प्रदेश लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा जी द्वारा स्वागत भाषण के साथ ही इस कॉन्क्लेव को सार्थक करते हुए उद्योगपतियों की समस्याओं से मंत्री जी को अवगत कराया जैसे नर्मदा कैपिटल फंड, प्रॉपर्टी टैक्स के साथ ही दाल मिल एसोसिएशन एवं बरदारी यूनिट की अन्य समस्याओं को भी मंत्री जी के समक्ष रखा गया। सूक्ष्म एवं लघु उद्योग विभाग के डायरेक्टर एवम लघु उद्योग निगम के प्रबंध निर्देशक रोहित सिंह जी ने शासन द्वारा एमएसएमई के लिए समय-समय पर दी जाने वाली सब्सिडी एवं योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी जिसमे 5 करोड़ तक के नॉन कॉलेटरल लोन के साथ ही सब्सिडी एवं अन्य योजनाओं की माहिती जानकारी से सभागृह को अवगत कराया कार्यक्रम में इंदौर की कई अन्य संस्थाओं की मौजूदगी भी रही जिनमें प्रमुख रूप से स्वदेश के पूर्व निदेशक दिनेश गुप्ता, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अजीत सिंह नारंग, क्रीड़ा भारती के मालवा प्रांत के सचिव हरीश जी डागुर, भाजपा इन्दौर महानगर के पूर्व कोषाध्यक्ष मेहतानी एआइएमपी के अध्यक्ष योगेश मेहता एवं उपस्थित रहे।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please