News

Featured News

All News

उद्यमियों की समस्याओं का लघु उद्योग भारती निराकरण करेगा

February 20, 2024

लघु उद्योग भारती ब्रज सभांग उत्तर प्रदेश की संगठनात्मक बैठक रविवार को बरेली में की गई। इसमें संभाग के 12 जिलों से संगठन अध्यक्ष और महामंत्री ने संस्था के कार्यों का विवरण दिया। हर जिले के स्थानीय और नीतिगत समस्याओं पर भी चर्चा की गई।

कल्याण एवं संगठन मंत्री के साथ हुई बैठक में संभाग अध्यक्ष भुवेश अग्रवाल ने सभी जिलों के कार्यों एवं समस्याओं का निराकरण कराने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष मधुसूदन दादू ने जीएसटी, अग्निशमन, बिजली विभाग संबंधी समस्याओं के बारे में बताया। राष्ट्रीय संयुक्त महामन्त्री राकेश गर्ग ने संस्था की ओर से उठाए गए उद्योग हित संबंधी वातें बताई। राष्ट्रीय संगठन मन्त्री प्रकाश चन्द्र ने राष्ट्रहित संगठन की भूमिका और उद्योग की महत्वता पर प्रकाश डाला। बरेली इकाई के अध्यक्ष उन्मुक्त सम्भव शील और संरक्षक एसके सिंह ने ने सभी का स्वागत किया। इस दौरान सतीश अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, आशुतोष, शुभम, निशांत, शशांक आदि मौजूद रहे।

काशी विद्यापीठ में उद्यमिता जागरुकता विकास कार्यक्रम का आयोजन

February 19, 2024

वाराणसी। काशी विद्यापीठ के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज सभागार में एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता विकास कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को हुआ। एमएसएमई विकास कार्यालय चांदपुर एवं लघु उद्योग भारती काशी प्रांत की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एलडीएम प्रभात सिन्हा ने बताया कि 10 लाख तक के लोन पर कोई भी बंधक नहीं देना हाता है।

उन्होंने बैंकों की तरफ से लोन से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि 10 लाख तक लोन सभी बैंक आसानी से उपलब्ध कराते हैं। एमएसएमई के असिस्टेंट डायरेक्टर राजेश चौधरी ने भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। जिला उद्योग केंद्र के असिस्टेंट कमिश्नर अजय गुप्ता ने विभागीय योजनाओं के बारे में बताया।

लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने एबीए के विद्यार्थियों से पूछा कि आपका लक्ष्य क्या है? नौकरी करना या नौकरी देने वाला बनना? सर्वप्रथम आप अपने सपनों को मजबूती से पकड़े और तय करें कि मुझे यह हासिल करना है। राह में आने वाली बाधाओं से विचलित हुए बिना अपने लक्ष्य की तरफ बढ़े। सफलता निश्चित मिलेगी। आप सभी के सहयोग के लिए हम सभी सदैव उपलब्ध रहेंगे। फेसेलिटी ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट स्टडीज के डीन एवं डायरेक्टर अशोक कुमार मिश्रा ने कहा कि नौकरी आज आसान नहीं है। जबकि व्यापार से लोगों की दशा और दिशा बदल गई है। आज वाराणसी पर्यटन का हव वन गया 1 है। जो कोई भी दर्शन करने यहां आता है। उसके रहने, खाने, घूमने, खरीददारी करने से व्यापार में अभूतपूर्व वृद्धि हो रही है। संचालन चित्रसेन गौतम ने किया। धन्यवाद रितेश : बरनवाल ने दिया। कार्यक्रम में रोना। मैडम, अभिषेक सिंह, हिमांशु शेखर, सुनील यादव समेत काफी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

लघु उद्योग भारती का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न

February 19, 2024

कस्बे के होटल शक्ति रिसोर्ट में गुरुवार को लघु उद्योग भारती का दायित्व ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। जिसमें अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, महासचिव वीरेंद्र कुमार प्रजापति और कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने दायित्व ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लघु उद्योग भारतीय जयपुर अंचल के अध्यक्ष सुधीर कुमार गर्ग रहे। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य है लोगों को लघु उद्योग से जोड़कर आगे बढ़ाना है। उद्योगों के माध्यम से देश सोने की चिड़िया बना और हमारे देश के मसाले और अन्य व्यापार में लगातार आगे बड़ा है। उन्होंने बताया कि हमारे देश में 37 से 40 फीसदी जीडीपी लघु उद्योगों से मिलती थी, लेकिन अब हमारा उद्देश्य है कि देश को स्वावलंबी और सार्थक देश बनाएं। कोरोना में भी हमारे लघु उद्योग लगातार चलते रहे। यह लघु उद्योग हमारे देश की आवश्यकता है, वे लगातार चलते रहे। इसके लिए संगठन लगातार काम करता है। सरकारों की आर्थिक नीतियों को लागू करवाने में भी अपनी भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि लघु उद्योग भारती जयपुर अंचल महिला इकाई महासचिव सुनीता शर्मा, प्रदेश महासचिव अंजू शर्मा ने भी संबोधित करते हुए लघु उद्योगों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने सहित विकास को लेकर अपना उद्बोधन दिया। कार्यक्रम के दौरान संरक्षक केके यादव, कृष्ण अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, महावीर योगी, किशन लाल अग्रवाल, ओम यादव, कृष्ण यादव, सुरेंद्र यादव, देवेंद्र अग्रवाल, शिवानी अग्रवाल अलवर, जयप्रकाश चैधरी, देवेंद्र यादव, रूपाणी सक्सेना, कृष्यण कुमार सीकर, बृजराज सिंह चौहान, रामवतार अग्रवाल, श्रवण शर्मा, दिनेश अग्रवाल, राजेश मेहता, मुकेश शर्मा, शशांक भारद्वाज, सतपाल विधूडी, जितेंद्र यादव, एडवोकेट अनिल यादव सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे। मंच का संचालन प्रमोद अग्रवाल ने किया।

एमएसएमई से व्यापार करनेसे कतराने लगे उद्यमी-राजेश कुमार सिंह

February 19, 2024

लघु उद्योग भारती काशी प्रांत के उद्यमियों ने मंगलवार को बैठक कर आयकर कानून में एमएसएमई को भुगतान संबंधित नए नियम से उत्पन जटिलता एवं निदान पर चर्चा की।

उद्यमियों ने कहा कि पिछले साल -फरवरी में पेश बजट में माइक्रो एवं स्माल इंटरप्राइजेज की भुगतान समस्या को दूर करने के लिए सरकारी घोषणा के अनुसार आयकर अधिनियम में संशोधन करते हुए क्लास एच को जोड़ दिया गया था। सेक्शन ४३ बी (एच) में भुगतान में देरी पर कारोबारी उस राशि को अपने खर्च में नहीं दिखा सकेंगे और वह राशि उनकी आय मानी जाएगी।

एमएसएमई से माल खरीदने वालो में सभी एमएसएमई शमिल होते है। इसलिए इस नियम से सभी पंजीकृत एमएसएमई प्रभावित हो रहे हैं। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि कर विशेषज्ञ एवं पूर्व अध्यक्ष इनकमटैक्स बार एसोसिएशन, वाराणसी ज्ञान प्रकाश शुक्ला ने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा एमएसएमई को त्वरित भुगतान सुनिश्चित करवाने के लिए आयकर अधिनियम की धारा ४३ बी में जोड़े गये गये अनुच्छेद स्वयं में एमएसएमई उद्योग जगत की गले में फांस बन गयी है। उक्त अनुच्छेद के अनुसार एमएसएमई यूनिट से कारोबार करने वाले व्यापारियों को १५ दिन एवं कुछ विशेष परस्थितियों में ४५ दिनो के अंदर भुगतान करने की बाध्यता है। अन्यथा उक्त विलंबित भुगतान व्यापारी या उद्यमी की आय मान ली जाएगी और इसपर आयकर देना पड़ेगा। राजेश कुमार सिंह अध्यक्ष लघु उद्योग भारती काशी प्रांत ने बताया कि माइक्रो एवं स्माल इंटरप्राइजेज को ४५ दिनों के भीतर भुगतान करने की अनिवार्यता से कारोबारी पंजीकृत एमएसएमई उद्यमी से कारोबार करने से कतराने लगे हैं। जबकि यह नियम माइक्रो एवं स्माल इंटरप्राइजेज की भुगतान समस्या को दूर करने के लिए लाया गया है। ऐसे में ४५ दिनो की बाध्यता को समाप्त कर ९० दिनो में भुगतान नियम लागू किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में एस पी शुक्ल, आदित्य शुक्ला, राजीव श्रीवास्तव, आनंद वर्मा, दिलीप गुप्ता, आलोक दुबे, राजेंद्र सिंह, नयन गुप्त, ओम प्रकाश आद उपस्थित थे।

LUB ने आयकर अधिनियम की धारा 43बी (एच) पर पुनर्विचार के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री को भेजा ज्ञापन

February 19, 2024

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एम.एस.एम.ई.) के सबसे बड़े राष्ट्रव्यापी संगठन लघु उद्योग भारती ने 1 अप्रैल 2023 से प्रभावी आयकर अधिनियम, 1961 के तहत धारा 43 बी (एच) के वर्तमान कार्यान्वयन पर पुनर्विचार के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन को एक ज्ञापन भेजा है, जिसमें विभिन्न सुझाव दिए है ताकि इसका अधिकाधिक लाभ मिल सके और देश की आर्थिकता पर भी कोई दुष्प्रभाव न हो।

लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, उपाध्यक्ष एडवोकेट अरविंद धूमल, महासचिव ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि उपरोक्त प्रावधान के कारण, व्यवसाय सूक्ष्म और लघु उद्यमों से बड़े उद्यमों की ओर स्थानांतरित हो रहे हैं, जिससे सूक्ष्म और लघु इकाइयों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, इसलिए इसे एक वर्ष की अवधि के बाद एम.एस.एम.ई. के लिए लागू किया जाए। धूमल ने कहा कि पारस्परिक सहमति से भुगतान शर्तों में लचीलेपन प्रावधान शामिल किए जाए।

उन्होंने कहा कि हस्तशिल्प निर्यात के व्यापार में विदेशी खरीदार आमतौर पर मामले-दर-मामले के आधार पर 60 से 120 दिनों की क्रेडिट अवधि की मांग करते हैं। इसके अलावा, भारतीय रिजर्व बैंक निर्यात की तिथि से 9 महीने के भीतर निर्यात आय की वसूली की भी अनुमति देता है।

किसान एवं उद्यमी सम्मेलन में फसलों की बीमारियों से रोकथाम व उत्पादकता बढ़ाने के उपाय बताए

February 19, 2024

शहर के आरटीएम क्लब परिसर में स्थानीय लघु उद्योग भारती इकाई के तत्वाधान में आयोजित कृषक एवं उद्यमी सम्मेलन का आयोजन किया गया। । इस अवसर पर कार्यक्रम को लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाशचंद गुप्ता का सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में राज्य सरकार के शिक्षा व पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर मुख्य अतिथि रहे व इकाई-आजीडी (ल कार्यक्रम की अध्यक्षता लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने की। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक कालूराम मेघवाल, ताराचंद गोयल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालड़, प्रदेश महामंत्री योगेंद्र शर्मा, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष महेश गुप्ता, आरटीएम टीएम प्रबंधक हरिमोहन वशिष्ठ, पवन गोयल चित्तौड़ अंचल अध्यक्ष, प्रवीण गुप्ता सचिव चित्तौड़, अंचल, पुखराज जैन संयुक्त, सचिव एवम मार्गदर्शक प्रीतपाल सिंह विशिष्ठ अतिथि थे। कार्यक्रम में लगभग 250 से अधिक किसानों ने भाग लिया। इस दौरान कार्यक्रम को वैज्ञानिक डॉक्टर एके दास, डॉक्टर जगत सिंह गोरा व डॉक्टर राम दत्ता ने सम्बोधित करते हुए किसानों को संतरे में होने वाली बीमारियों व फसल की उत्पादकता के उपाय के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने लहसुन व प्याज की फसल में भी पैदावार की बढ़ोतरी व फसल को निरोग रखने के बारे में बताया। वैज्ञानिकों ने नर्सरी से पौधे के चयन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया ।कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में जिज्ञ- ासा एवं समाधान के अंतर्गत सौ से अधिक किसानों ने रुचि दिखाई एवं वैज्ञानिकों से रूबरू होकर अपनी समस्या रखकर उनके निदान के बारे में जानकारी ली इस दौरान कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के सचिव कमल सुरेका, अरुण गर्ग, गोविंद गुप्ता, विनय महेश्वरी, गोविंद भारड़िया, प्रदीप शर्मा, परमजीत सिंह, जसविंदर सिंह होरा प्रदीप जैन, सुमित सिंह, रविंद्र प'ल सिंह, सुमित, महेश ठेकेदार, सौरभ बंसल मनोज अग्रवाल, सीए महक गुप्ता, ओमप्रकाश शर्मा, बलवंत नागर, प्रदीप जैन, गोरधन नागर, राजेंद्र जायसवाल, गिरीश सोमानी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे व कार्यक्रम का संचालन सीए प्रकाश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के अंत में लघु उद्योग भारती के स्थानीय अध्यक्ष गोविंद बिड़ला ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान शहर के कई गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में मौजूद थे।

धारा 43 बी (एच) को एक वर्ष के लिए शिथिल करने की मांग

February 19, 2024

सहारनपुर । सरकार द्वारा एमएसएमई (सूक्ष्मएवं लघु उद्योगों) को त्वरित भुगतान को बढ़ावा देने के लिए इस फाइनेंशियल ईयर 2023-24 से आयकर अधिनियम में संशोधन करके धारा 43 बी (एच) लागू की गई है, जिसके अनुसार खरीददार को एमएसएमई आपूर्ति करता को आपूर्ति की गई वस्तु की पेमेंट करने के लिए 15 दिन से अधिकतम 45 दिन की समय सीमा प्रदान की गई है। अगर कोई खरीदार एमएसएमई आपूर्तिकर्ता को अधिकतम 45 दिन की समय सीमा के अंतर्गत भुगतान नहीं करता है तो उसे इसका आयकर में खचों में लाभ नहीं मिलेगा और यह अमाउंट उसकी इनकम में जोड़कर उससे इस पर टैक्स लिया जाएगा । लघु उद्योग भारती ने अपने सदस्यों को इस कानून के बारे में जानकारी देने के लिए 3 चार्टर्ड एकाउंटेंट्स सीए मुकेश गोयल, सीए सचिन जैन, सीए राघव को अपने कार्यालय में आमंत्रित किया, जिन्होंने विस्तार से सदस्यों को इस कानून के बारे जानकारी प्रदान की ।सदस्यों से विचार विमर्श के बाद इस निष्कर्ष पर पहुँचा गया कि इस कानून से ज्यादातर लघु ऊधमियो को व्यापार में नुकसान होगा क्योकि ज्यादातर लघु ऊधमियो का आपूर्ति कताओं के साथ आपसी समझ से पेमेंट का सिस्टम बना हुआ है और इस प्रावधान के कारण बहुत से खरीददार अब एमएसएमई लघु ऊधमियो के बजाय ट्रेडर्स से समान खरीदने को प्राथमिकता देने लगे है जिससे टि ज्यादातर लघु ऊधमियो को नुकसान होगा ।लघु य उधोग भारती के मंडल अध्यक्ष अनुपम गुप्ता ने कहा की लघु उद्योग भारती की माँग है कि वि फिलहाल इस कानून को एक साल के लिये शिथिल वं किया जाये और लागू ना किया जाये। अगर सरकार क्षे को इस कानून को लागू ही करना चाहती है तो लघु ( उद्यमीयो से विचार विमर्श करके उनके सुझावों के नि अनुसार ही लागू करे। मीटिंग में लघुउधोग भारती के ज जिलाध्यक्ष वरुण अग्रवाल एवं वरिष्ठ उद्यमी आदेश नि मित्तल जी मौजूद रहे।

उद्यमियों को सस्ती बिजली उपलब्ध करवाई जाए

February 19, 2024

लघु उद्योग भारती किशनगढ़ की ओर से शुक्रवार को खोड़ा गणेश स्थित एक निजी फार्म हाउस परिसर में दोपहर 42.30 बजे लघु उद्योग भारती खोड़ा गणेशजी के रूप में एक नई इकाई की घोषणा की गई।

कार्यक्रम में प्रकाश चंद अखिल भारतीय संगठन मंत्री, मुख्य अतिथि घनश्याम ओझा अखिल भारतीय अध्यक्ष, अति विशिष्ट अतिथि सुरेशसिंह रावत केबिनेट मंत्री जल संसाधन मंत्रालय राजस्थान सरकार, दिनेश सिंह राठौड़ सभापति, विशिष्ट अतिथि शांतिलाल बालइ प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान, योगेंद्र शर्मा प्रदेश महामंत्री, पवन गोयल अध्यक्ष चित्तौड़ प्रांत, प्रवीण गुप्ता महामंत्री चित्तौड़ प्रांत, अजीत अग्रवाल उपाध्यक्ष चित्तौड़ प्रांत, उमेश गोयल अध्यक्ष किशनगढ़ इकाई मंचासीन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती एवं भगवान विश्वकर्मा के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान दीप दर्शन मंत्र महिला इकाई की सदस्यों की ओर से प्रस्तुत किया गया। शाखा अध्यक्ष उमेश गोयल ने अपने उदबोधन में उद्योगों में आने वाली समस्याओं के अलावा मूलभूत सुविधाएं जैसे सड़क निर्माण एवं पेयजल जैसी समस्याओं के समाधान के लिए मंत्री सुरेश रावत से निवेदन किया। साथ उन्होने इंटरेस्ट सब्सिडी की समस्या से भी मंत्री रावत को अवगत कराया। प्रदेश महामंत्री योगेंद्र शर्मा ने खोड़ा गणेश इकाई की विधिवत्त घोषणा की और इसमे अध्यक्ष राजेश बाफना, सचिव गौरव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष कीर्ति कोचेता को मनोनीत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालड ने बताया कि आज की इकाई के गठन को लेकर चित्तौड़ प्रांत में 55 इकाई पूर्ण इकाई के रूप में गठित हो गई है एवं तीनों प्रांत को मिलाकर 146 पूर्ण इकाई लघु उद्योग भारती की कार्य कर रही है 10 हजार सदस्य है और किशनगढ़ में लघु उद्योग भारती को चौवी इक का गठन हुआ। है। उन्होंने मंत्री रावत से निवेदन किया कि उद्यमियों को सस्तो बिजली उपलब्ध करवाई जाए एवं टाइल्स हब बनाकर नए उद्योगों की संभावना को सुनिश्चित की जाए। कैबिनेट मंत्री सुरेश रावत ने सड़क एवं पानी से संबधित समस्याओं का शीघ्र ही निराकरण करने का आश्वासन दिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश बाफना ने आभार जताया। मंच संचालन इकाई सचिव अनिल मूंदड़ा ने किया।

लघु उद्योग भारती की गंगापुर सिटी इकाई का किया गठन

February 19, 2024

लघु उद्योग भारती की ओर से गंगापुरसिटी इकाई गठन के दौरान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश मुख्य अतिथि रहे। इसके अलावा जयपुर अंचल अध्यक्ष सुधीर कुमार गर्ग, महामंत्री सुनीता शर्मा एवं नवनियुक्त इकाई अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र ने भारत के गौरवशाली अतीत का स्मरण करते हुए भारत के उद्यम, कर्म, कौशल, समर्थ के बल पर अपार संभावनाओं के बारे में जानकारी देते हुए भारत को विश्व की उभरती हुई सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया।

संगठन के व्यापार विस्तार को लक्ष्य नहीं केवल मात्र पड़ाव बताते हुए संगठन द्वारा उद्योग हित में राष्ट्र प्रगति के लक्ष्य को प्राप्त करना बताया।

इस दौरान गंगापुसिटी इकाई में दायित्वों की घोषणा की गई। इसमे अध्यक्ष देवेश पितलिया, उपाध्यक्ष राहुल नरूका, सचिव शिवम जांगिड, संयुक्त सचिव सतोष अग्रवाल मेडी वाले, कोषाध्यक्ष संकेत गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई। मंच संचालन विकेश खडेलवाल ने किया। साथ ही लघु उद्योग भारती के सदस्य खेमराज गोयल, गोविद, सुभाष सिंघल, देवकीनंदन, भगवान गोयल, वीरेंद्र सरमथुरा, पूर्व मड़ी अध्यक्ष गोविद गुप्ता, पूर्व रीको अध्यक्ष रामबाबू अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

लघु उद्योग भारतीः जेडीसी को दिए शहरी विकास के सुझाव

February 19, 2024

नवज्योति/जोधपुर । लघु उद्योग भारती का प्रतिनिधिमंडल अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा के नेतृत्व में बुधवार को जोधपुर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त आयुक्त उत्साह चौधरी को पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंटकर अभिनंदन किया। जोधपुर प्रांत अध्यक्ष महावीर चौपड़ा ने बताया कि इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जोधपुर में शहरी विकास के लिए सुझाव दिए और जोधपुर में पर्यटन को किस प्रकार बढ़ावा मिल सके, इस पर विस्तृत चर्चा की गई। नवनियुक्त आयुक्त चौधरी को जोधपुर में स्थापित विभिन्न प्रकार के उद्योगों तथा औद्योगिक क्षेत्रों के बारे में चर्चा कर जानकारी साझा की गयी। उन्होंने उद्योगों को हर प्रकार का सहयोग व सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान लघु उद्योग भारती के प्रांत उपाध्यक्ष दीपक माथुर, प्रांत सचिव पंकज लोढ़ा, जोधपुर महानगर अध्यक्ष गौतम जीरावला एव पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र राठी आदि साथ थे।

लघु उद्योग हस्तशिल्प मेले में रखी उधोग जगत की समस्याएं

February 19, 2024

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त (नोडल एजेन्सी), जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र जोधपुर, जिला प्रशासन जोधपुर एवं उद्यम प्रोत्साहन संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रहे पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2024 मे आज उधोग एवं वाणिज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, सहकारिता राज्य मंत्री गौतम दक, उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री के के बिश्नोई ने आज मेले का अवलोकन किया तथा उधमियों से रूबरू हुए।

लघु उद्योग भारती प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालड ने अतिथियों का स्वागत किया तथा राजस्थान प्रदेश की प्रमुख औद्योगिक समस्याओं को मंत्रीजी के सामने रखा। जिसमें राजस्थान में पावरलूम सेक्टर विकसित करने, पावरलूम के लिए सब्सिडी, राजस्थान में टाइल्स हब डेवलप करने, अघोषित विद्युत कटौती तथा विद्युत नियमों की समीक्षा, सोलर नीति में विसंगतियों को दूर कर उनकी समीक्षा तथा समय के साथ सोलर नीति में परिवर्तन की मांग की। एमएलयूपी तथा रिप्स के अंतर्गत अटकी हुई फाइलों का निस्तारण की भी बात रखो । श्री बालड ने कहा कि रिको भूमि में ऑक्सन की बजाय अलॉटमेंट किया जाए ताकि वॉचत उद्यमियों को नए उद्यम लगाने का मौका मिले। रिको में पेयजल एवं औद्योगिक काम में लिए जाने वाली पानी की भी समस्या है जिसको भी उन्होंने मंत्री जी के सामने रखा। माईनिंग में ई.सी. का संरलोकरण विषय पर भी बिंदु रखें। बालड ने राजस्थान भर से विभिन्न इकाइयों और क्षेत्रों से आई अन्य कई समस्याओं और विभिन्न उद्योगों की वेदनाओं को प्रतिवेदन के रूप में रखा।

उधोग मंत्री श्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने लघु उद्योग भारती को विश्वास दिलाया कि हर 3 महीने में उद्यमियों की बैठक अधिकारियों के साथ की जाएगी जिसमें औद्योगिक समस्याओं के बारे में रिव्यू लिए जाएंगे तथा उनके निराकरण संबंधित आदेश दिए जाएंगे। लघु उद्योग भारती उद्यमियों एवं प्रशासन के बीच में एक सेतु का कार्य कर रही है इसलिए उद्योगों की वाजिब समस्याओं का निराकरण करने के लेकर सहकारिता राज्य मंत्री श्री गौतम दक एवं उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री के के बिश्नोई ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अखिल भारतीय संगठन महामंत्री श्री प्रकाशचंद्र जी, लघु उद्योग भारती राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, शहर विधायक अतुल भंसाली, व्यापार कल्याण बोर्ड के सुनील सांघी, सहकार भारती के संगठन मंत्री सुरेश पांचकोर, जोधपुर प्रांत अध्यक्ष महावीर चोपड़ा, जोधपुर प्रांत संयुक्त सचिव सुरेश विश्नोई समेत सभी गणमान्य उद्यमी उपस्थित रहे।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please