लघु उद्योग भारतीः जेडीसी को दिए शहरी विकास के सुझाव
नवज्योति/जोधपुर । लघु उद्योग भारती का प्रतिनिधिमंडल अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा के नेतृत्व में बुधवार को जोधपुर विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त आयुक्त उत्साह चौधरी को पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंटकर अभिनंदन किया। जोधपुर प्रांत अध्यक्ष महावीर चौपड़ा ने बताया कि इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जोधपुर में शहरी विकास के लिए सुझाव दिए और जोधपुर में पर्यटन को किस प्रकार बढ़ावा मिल सके, इस पर विस्तृत चर्चा की गई। नवनियुक्त आयुक्त चौधरी को जोधपुर में स्थापित विभिन्न प्रकार के उद्योगों तथा औद्योगिक क्षेत्रों के बारे में चर्चा कर जानकारी साझा की गयी। उन्होंने उद्योगों को हर प्रकार का सहयोग व सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान लघु उद्योग भारती के प्रांत उपाध्यक्ष दीपक माथुर, प्रांत सचिव पंकज लोढ़ा, जोधपुर महानगर अध्यक्ष गौतम जीरावला एव पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र राठी आदि साथ थे।

