News

Featured News

All News

लघु उद्याग भारती कुशलगढ़ इकाई के भटेवरा बने अध्यक्ष

October 7, 2025

लघु उद्योग भारती के विस्तार के क्रम में जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष राहुल भटेवरा, सचिव कुलदीप लोदावरा एवं कोषाध्यक्ष महेश अग्रवाल चुने गए। यह चित्तौड़ प्रान्त की 66 वीं व राजस्थान प्रदेश की 181वीं इकाई है। लघु उद्योग भारती भारत का सबसे बड़ा औद्योगिक संगठन है जो लघु सूक्ष्म मध्यम उद्योगों की सेवा के लिए समर्पित है। मुख्य अतिथि के रूप में लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद ने कहा कि एमएसएमई एवं छोटे कुटीर उद्योग भारत की अर्थव्यवस्था की सदा से ही रीढ़ रहे हैं।

लघु उद्योग भारती का स्वयं सिद्ध दीपोत्सव, पारिवारिक मेले का हुआ शुभारंभ

October 7, 2025

लघु उद्योग भारती महिला इकाई मुरैना द्वारा आयोजित स्वयं सिद्ध दीपोत्सव पारिवारिक मेला का शुभारंभ बड़ी ही भव्यता के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना के साथ हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय श्रीमती भूमिका दुबे जी T.I महिला थाना मुरैना, विशिष्ट अतिथि श्रीमती मेघा सोनी जी S.I एमपी पुलिस रोटेरियन श्री आनंद गुप्ता जी डिस्टिक सेक्रेट्री रोटरी क्लब कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री ष्ट प्रकाश अग्रवाल जी प्रदेश उपाध्यक्ष लघु उद्योग भारतीय मध्य भारत प्रांत द्वारा की गई कार्यक्रम का संचालन रवि बांदिल जी ने किया।

स्वदेशी अपनाकर देश की अर्थव्यवस्था को करें मजबूत : कटारिया

October 7, 2025

महात्मा गांधी जयंती पर लघु उद्योग भारती की कार्यकारिणी टीम ने स्वदेशी और वोकल फार लोकल को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष पहल की। टीम ने खादी से बनी फुलकारी और पारंपरिक चरखा भेंट किया, जो गांधी को आत्मनिर्भरता और देशी हस्तशिल्प की प्रेरणा का प्रतीक है। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को इसे राजभवन में प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही चंडीगढ़ के उद्योगपति द्वारा निर्मित भारत मानचित्र सहित ग्लोब, जिसे पूरे देश में आपूर्ति किया जा रहा है, भी प्रस्तुत किया गया। यह चंडीगढ़ के उद्योगों को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका को दशांता है।

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त कार्यकारिणी बैठक लेकर गठित हुई कमेटियां हस्तशिल्प उत्सव आयोजन को

October 7, 2025

लघु उद्योग भारती के सभागार में गुरुवार को जोधपुर प्रांत कार्यकारिणी की बैठक निवृतमान राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा व प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चौपड़ा के सान्निध्य में आयोजित हुई। जोधपुर प्रान्त उपाध्यक्ष हरीश लोहिया ने कार्यकारिणी सदस्यो का स्वागत करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों, सदस्यता अभियान, इकाई विस्तार तथा अबतक किए कार्यों की जानकारी दी। निवर्तमान अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने केन्द्र वं प्रदेश सरकार की ओर से उद्योगो के हितार्थ किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। बैठक में पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2026 की तैयारियों पर चर्चा हुई।

विभाग संपर्क एवं संवाद कार्यक्रम में ईएसआईसी और ईपीएफओ की योजनाओं की जानकारी दी

September 30, 2025

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय और लघु उद्योग भारती की ओर से विभाग संपर्क एवं संवाद कार्यक्रम का पांचवां शिविर सोमवार को जयंती फैक्ट्री, बुर्जा में आयोजित हुआ। इसमें 150 से अधिक कर्मचारी और उद्यमी शामिल हुए। शिविर में ईएसआईसी शाखा प्रबंधक राजेश मीणा और ईपीएफओ प्रवर्तन अधिकारी प्रशांत शर्मा ने योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इसमें स्त्री योजना, पंजीकरण व क्लेम निपटान प्रक्रिया और कर्मचारियों को मिलने वाले लाभ प्रमुख रूप से शामिल रहे। अधिकारियों ने 1 अगस्त 2025 से शुरू हुई प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के बारे में भी बताया। इस योजना पर सरकार 99446 करोड़ रुपए खर्च करेगी और 3.5 करोड़ से अधिक नौकरियां सृजित होने की उम्मीद है।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please