News

Featured News

All News

लघु उद्योग भारती ने आयकर नियमों की दी जानकारी

February 19, 2024

लघु उद्योग भारती ने रविवार को एक सेमिनार का आयोजन कर अपने सदस्यों को आयकर नियमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में मौजूद सीए सुमित वत्ता ने कहा कि आयकर अधिनियम 43बी (एच) सूक्ष्म और लघु उद्यमों पर लागू होती है, मध्यम पर नहीं। उन्होंने आयकर विभाग के कामकाज में आए बदलावों पर भी रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि एमएसएम इंडी अधिनियम, 2006 के अंतर्गत पंजीकृत सूक्ष्म उद्यमों का प्लांट और मशीनरी में निवेश एक करोड़ और टर्नओवर पांच करोड़ से अधिक नहीं होना चाहिए। दूसरी ओर, छोटे उद्यमों का प्लांट और मशीनरी में निवेश 10 करोड़ और टर्नओवर 50 करोड़ से अधिक नहीं होना चाहिए। सूक्ष्म और लघु आपूर्तिकर्ताओं के लिए भुगतान की समय-सीमा उद्यम लिखित सम्झौते की उपस्थिति के आधार पर, 15 या 45 दिनों के भीतर भुगतान करने के लिए बाध्य हैं। धारा 43बी (एच) तब लागू होती है जब कोई उद्यम एमएसएमईडी अधिनियम, 2006 के तहत पंजीकृत उद्यम से सामान खरीद रहा है या सेवाएं ले रहा है। उन्होंने कहा कि यह ध्यान रखना चाहिए कि एमएसएमईडी अधिनियम, 2006 के तहत खरीदार का पंजीकरण अनिवार्य नहीं है। उक्त अधिनियम पहली अप्रैल 2023 से लागू है। समारोह में आकाश राठौर, अनुज कपूर, मनोहर धवन, संजीव कुमार, हरीश गुप्ता, मनोहर दीवान, आशीष शर्मा, अनिरुद्ध राठौर, अमीर सिंह, अजय वर्मा, विनोद शर्मा, मनीष गुप्ता, पीयूष सेठ, मनोज अग्रवाल, गुरनाम चोपड़ा, लक्षित पब्बी, अमन कपूर, अमित दुग्गल, उत्तम चड्डा, सुमित दुग्गल, भारत मल्होत्रा, पीयूष सेठ, संजीव गुप्ता, गगनदीप सिंह, हरसिमरत सिंह, संजीव जैन, पीयूष जैन, विपिन धीर, राव धीर, सौरभ महाजन, पुनीत चोपड़ा, गौरव लूथर, राजीव ठाकुर, रमणीक गोयल, हंसराज शमा, रोशन लाल गुप्ता, चिराग शमां मौजूद रहे।

उद्योगमंत्री राज्यवर्द्धन ने दिया उद्यमियों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन

February 19, 2024

नवज्योति पाली।

लघु उद्योग भारती एवं राजस्थान टैक्सटाइल हँड प्रोसेस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में पाली उद्योग जगत के समस्त उद्यमीगण का कार्यक्रम रूप रजत विहार में रखा गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के उद्योग एवं खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह, कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, सांसद पीपी चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष मंसाराम परमार मौजूद रहे। लघु उद्योग भारती के प्रांत महासचिव एवं राजस्थान टैक्सटाइल हैंड प्रोसेसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय बम्ब ने उद्योग मंत्री से आग्रह किया सरकार द्वारा जो एकल खिड़की की योजना है उसे व्यावहारिक रूप से धरातल पर लाया जाए। सरकार द्वारा यह योजना तो लागू की जाती है, लेकिन उद्यमियों का सीधा फायदा नहीं मिला। इसमें एकल खिड़की का एक कार्यालय हो जिसमें किसी भी उद्योग की समस्या या नया उद्योग लगाने के लिए जो आवेदन होते हैं या तो वह समयबद्ध पूरे हो या उसे उसे लबित नहीं रखकर उसे निस्तारित किया जाए। एस एमएसएमई एक्ट में जो नए प्रावधान है उसे संदर्भ में सांसद पीपी चौधरी से आग्रह किया कि इसमें केंद्र सरकार के एमएसएमई मंत्रालय से कुछ बदलाव किया जाए। इस अवसर पर उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह ने उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि समय बाद उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण हो इसके लिए लघु उद्योग भारती संगठन के साथ हर 3 महीने में बैठने का भी निश्चय किया है। साथ ही उद्यमियों की जो भी समस्याएं होगी उसका अधिकारियों के साथ बैठकर तुरंत निस्तारण हो इस और भी मुख्यमंत्री एवं सरकार पूरा ध्यान देगी। कैबिनेट मंत्री जोराराम ने कहा कि पाली की प्रदूषण समस्या के स्थाई समाधान की ओर लगातार प्रयास करूंगा एवं उद्योगों के कोई भी सरकार के विषय है उनको भी हल करवाने का प्रयास करूंगा।

लघु उद्योग भारती काशी प्रांत, कबीर चौरा स्थित कार्यालय पर अंतरिम बजट को लेकर हुई बैठक

February 2, 2024

वाराणसी (खबर विजन संवाददाता)। लघु उद्योग भारती काशी प्रांत के कचीर चौरा स्थित कार्यालय में अंतरिम बजट को देखने के लिए बैठक हुई। राजेश कुमार सिंह अध्यक्ष लघु उद्योग भारती काशी प्रांत ने बताया कि अंतरिम बजट को सबसे बड़ी विशेषता यह है कि चुनावी वर्ष होने के बावजूद यह बजट किसी राजनीतिक लाभ के दृष्टिकोण से प्रस्तुत नहीं किया गया है बल्कि यह पूर्णतया उद्योगों एवं राष्ट्र के उन्नति एवम विकाश के तहत प्रस्तुत किया गया है। लोक सभा चुनाव होने के बावजूद किसी प्रकार का लोक लुभावन प्रस्ताव प्रस्तुत नही करना एक मजबूत राजनीतिक । इच्छा शक्ति का ज्ञोतक है। पिछले बजट में। सरकार द्वारा उद्योगों को जो सहूलियत प्रदान की गई थी उन्हें किसी भी प्रकार से अंतरिम बजट में कम नहीं करना उद्योगों के लिए लाभकारी कदम है आयकर चकस्येदारो को 25 हजार तक देनदारी माफ करने से जन सामान्य के साथ ही उद्योग जगत को भी लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री जी द्वारा अयोध्या में घोषित सौर ऊर्जा के विकास के लिए। लाख करोड़ रूपए ब्याज रहित कर के रूप में देने से गैर परंपरागत ऊर्जा छेत्र में अभूतपूर्व विकास होने की पूर्ण संभावना है। साथ हो एमएसएमई सेक्टर द्वारा कृषि उत्पादों को विकसित करने के लिए लाभकारी कदम उठाया गया है। लघु उद्योग भारती संगठन वित्त मंत्री जी का हार्दिक आभार प्रकट करता है। अंतरिम बजट में बंदरगाहों से जोड़ने की योजना जिसमे 3 रेल कारीडोर के निर्माण से उद्योग जगत को सीधा लाभ पहुंचेगा। रेल के पुराने 40 हजार यात्री कोच को आधुनिक बंदे भारत कोच में परिवर्तित करने से से निर्माण उद्योग सहित टूरिज्म उद्योग जगत को बढ़ावा मिलेगा। इलेक्ट्रिक वाहनों को बजट में भरपूर बढ़ावा दिया गया है इसके ढांचागत विकास के लिए समुचित धनराशि *को व्यवस्था की गई है। बैठक में दिनेश गुप्ता, भूप नारायण सिंह, अमरेश केशरी, विकास जयसवाल, बृजेश शुकना, सर्वेश श्रीवास्तव, दिलीप गुप्ता, ज्योति शंकर मित्रसहित कई उद्यमो उपस्थित थे।

देश की दिशा व दशा को बदलने व नारी वंदन को सार्थक बनाने वाला है केंद्रीय बजट : सीमा धूमल

February 2, 2024

लघु उद्योग भारती (महिला प्रकोष्ठ) की महासचिव सीमा धूमल ने मोदी सरकार के केंद्रीय बजट को विकसित भारत व युवा, महिला, मजदूर और किसानों के सशक्तिकरण का बजट बताते हुए कहा कि इसमें आत्मनिर्भर भारत बनाने के सार्थक प्रयास किए गए हैं।

उन्होंने अंतरिम बजट में 1 करोड़ घरों पर रूफ टॉप सोलर से 300 यूनिट फ्री बिजली, 2 करोड़ गरीबों को घर देने, 83 लाख स्व-सहायता समूहों की सहायता से 1 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बनी है, इसे बढ़ाकर 3 करोड़ करने का लक्ष्य रखा गया है।

महिलाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन फ्री दी जाएगी। गरीब, महिला, युवा और अन्नदाता के सशक्तिकरण को प्राथमिकता देने वाले इस समावेशी अंतरिम बजट 2024-25 को पेश करने का प्रयास केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का प्रयास सराहनीय है।

लघु भारती उद्योग, चंडीगढ़ इकाई ने कैलेंडर का किया अनावरण

January 31, 2024

लघु उद्योग भारती, चंडीगढ़ इकाई द्वारा इकाई के अध्यक्ष अवि भसीन के अध्यक्षता में हिन्दी भाषायी कैलेंडर का अनावरण उपायुक्त कार्यालय में डिप्टी कमिश्नर विनय प्रताप सिंह के कर कमलों से किया गया। इस अवसर पर अवि भसीन के साब लघु भारती उद्योग, चंडीगढ़ इकाई के कार्यकारणी के सदस्यों में राकेश रतन अग्रवाल, ओग अग्रवाल, मनीष निराम, संदीप मोगिया, अक्षय चुग भी उपस्थित थे।

इस अवसर अवि भसीन ने कहा कि लघु भारती उद्योग द्वारा विमोचन किया गया कैलेंडर हिन्दी में हैं, जो जनसाधारण के लिए कारगार साबित होने के साथ साथ उन्हें प्रत्येक दिन के महत्व व देश के विभिन्न छोटे बड़े आयोजनों के बारे में जानकारी देगा। उन्होंने इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर का आभार भी व्यक्त किया जिस पर उन्होंने लघु भारती उद्योग, चंडीगढ़ इकाई के विभिन्न कायों को प्रशंसा की।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please