News

Featured News

All News

लघु उद्योग भारती काशी प्रांत, कान्यकुब्ज वैश्य हलुवाई समिति के सहयोग

January 30, 2024

प्रतिपल संवाद न्यूज वाराणसी। आज अयोध्या में भव्य-दिव्य मंदिर में भगवान श्रीराम के बाल विग्रह की शुभ मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई। आज के शुभ दिन पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं व बंधाईयां देते हुए लघु उद्योग भारती संगठन काशी प्रांत ने कान्यकुब्ज हलवाई समिति के साथ सयुक्त रूप से मिलकर हलवा, लडू, महाप्रसाद का वितरण किया गया। राजेश कुमार सिंह अध्यक्ष लघु उद्योग भारती काशी प्रांत ने बताया कि हम सभी और हमारे पूर्वजों के चिर मनोकामना प्रभु श्रीराम जी की कृपा से आज पूरा हुआ। आज बहुत बड़ा और एतिहासिक दिन है और हम सब उसके साक्षी बने यह हम सभी के लिए परम सौभाग्य है। दिनेश गुप्ता अध्यक्ष कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई समिति ने बताया की जगतगंज तिराहा पर स्थित दक्षिण मुखी हनुमान जी श्रृंगार व पूजन कर संगठन के उद्यामियो द्वारा महाप्रसाद का वितरण किया गया । कार्यक्रम में दिनेश गुप्ता, ज्योति शंकर मिश्रा, सचिन श्रीवस्ताव, अच्छे श्रीवास्तव, राध्येश्याम गुप्ता, राजकुमार, मुन्ना सिंह, सर्वेश श्रीवास्तव, दिलीप गुप्ता, मनीष चौबे, विमलेश मौर्या, संजय श्रीवस्तव, महेश जायसवाल, जितेंद्र श्रीवास्तव, रजत सिंह, चंदन सिंह, आशीष जायसवाल, वीरेंद्र जायसवाल, राकेश शर्मा, वीरेंद्र श्रीवास्तव, पवन सिंह सहित क्षेत्रीय पार्षद सिद्धनाथ शर्मा व काफी संख्या में संगठन से जुड़े उद्यमी उपस्थित रहे।

पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव आज से

January 24, 2024

नवज्योति/जोधपुर। जिला प्रशासन, जिला उद्योग केंद्र, उद्योग प्रोत्साहन संस्थान एवं लघु उद्योग भारती के संयुक्त तत्वावधान में बारह दिवसीय 33वां पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2024 रावण का चबूतरा मैदान में में 24 4 जनवरी से शुरु होगा। मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत करेंगे। इस बार हस्तशिल्प उत्सव को आकर्षक बनाने के लिए कई नवाचार किए हैं। मेले की नोडल एजेंसी लघु उद्योग भारती के जोधपुर प्रांत अध्यक्ष एवं मेला समन्वयक महावीर चोपड़ा ने बताया, इस बार पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव पूरा भारतीय संस्कृति और राममय थीम पर आधारित होगा। मेले में आम जन को आकर्षित करने के लिए कई नवाचार किया जा रहे हैं।

मेले का सेंट्रल पंडाल आकर्षण का केंद्र होगा। इसबार का सेंट्रल पंडाल विविधताओं से भरा होने के साथ जोधपुर के प्रमुख उद्योगों की झांकी र सजाई जाएगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं की झांकी भी मेले में प्रदर्शित की जाएगी। इस सेंट्रल पंडाल में विश्वकर्मा मार्केट तैयार किया गया हैं, जिसमें प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के प्रमुख 18 लाभार्थी वर्ग की प्रतिकृतियां स्थापित होगी। पांडाल में जोधपुर पवेलियन भी तैयार किया जाएगा जिसमें जोधपुर के प्रमुख उद्योग हैंडीक्राफ्ट उद्योग, स्टील उद्योग, पत्थर उद्योग, कपड़ा उद्योग, इंजीनियरिंग उद्योग और ग्वार गम में अन्य फूड से संबंधित उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसी सेंट्रल पंडाल में मोदी सरकार की पिछले 10 साल की उपलब्धियां की जानकारी दी जाएगी। सेंट्रल पांडाल में लगने वाला वैक्स म्यूजियम इस बार मे लेका प्रमुख मेले आकर्षण का केंद्र होगा। वैक्स म्यूजियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा सहित प्रसिद्ध हस्तियों के मोम के स्टैच्यू लगाए जाएंगे।

हस्तशिल्प उत्सवः आयोजन समिति ने केंद्रीय मंत्री को मेले में आने का दिया निमंत्रण

January 24, 2024

नवज्योति / जोधपुर। शहर के रावण चबूतरा ने मैदान में 24 जनवरी से 4 फरवरी तक आयोजित होने वाले पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2024 के ब्रोशर का केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को विमोचन किया।

उत्सव के अयोजन की नोडल एजेंसी लघु उद्योग भारती के जोधपुर प्रांत अध्यक्ष महावीर चोपड़ा ने बताया कि 24 जनवरी से रावण चबूतरा मैदान में पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2024 शुरू होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम अनुसार मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे।

सोमवार को आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों केंद्रीय जल शक्ति मंत्री शेखावत से उनके आवास पर भेंट कर उन्हें मेले में आने का निमंत्रण भी दिया। इस दौरान श्री शेखावत ने मेले के ब्रोशर का विमोचन किया। चोपड़ा ने बताया कि मेले की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा चुका है एवं मेले को आकर्षक बनाने के लिए आयोजन समिति की ओर से कई नवाचार किए गए हैं।

इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के अनिल अग्रवाल, सुतेंद्र दुग्गड़, पंकज लोढ़ा, नितिन सालेचा, दीपक माथुर, सुरेश बिश्नोई, देवेंद्र सालेचा, मनीष पुरोहित आदि उपस्थित थे।

राम मंदिर निर्माण में मेड़ता के नरेश पारीक का भी रहा अहम योगदान

January 24, 2024

जयपुर। अयोध्या के राम मंदिर निर्माण उपयोग में लाया जा रहा हैं उनके खनन में जो पत्थर की स्वीकृति दिलाने में लघु उद्योग भारती के नरेश पारीक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अब राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किए जाने के बाद नरेश पारीक अयोध्या पहुंच गए हैं। वे 23 जनवरी तक अयोध्या में ही रहेंगे।

राजस्थान के भरतपुर जिले के रूपवास तहसील के बंसी पहाड़पुर क्षेत्र में लंबे समय से खनन बंद था। इन बंशी पहाड़पुर की पहाड़ियों में निकलने वाला पत्थर उच्च गुणवत्ता पूर्ण होता है। यह पत्थर टिकाऊ होता है और इसकी बहुत उपयोगिता है। करीब दो दशक पहले यह खानें वन विभाग के अधीन आ गई और यहां खनन पर प्रतिबंध लगा दिया गया। नतीजतन, बंसी पहाड़पुर क्षेत्र में खनन कार्य में जुटे हजारों लोग बेरोजगार हो गए। बाद में, यह मामला जब लघु उद्योग भारती के संज्ञान में आया तो राष्टीय स्वयंसेवक संघ के सह कार्यवाह कृष्ण गोपाल व लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र ने इस कार्य के लिए मेड़ता सिटी के मूल निवासी व लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव नरेश पारीक को जिम्मेदारी सौंपी। पारीक ने राज्य व केंद्र के बीच एक कोऑर्डिनेटर की भूमिका निभाते इस खनन क्षेत्र के भू उपयोग परिवर्तन के लिए अथक प्रयास किए। जिससे यह क्षेत्र खान विभाग को मिल सका और यहां खनन की गतिविधियां फिर से शुरू हो सकी।

इसके लिए जयपुर से दिल्ली तक उन्होंने कई चक्कर लगाए। जब रामजन्म भूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण की नींव रखी गई तो यह तय हुआ कि वहां पर भरतपुर के बंशी पहाड़पुर क्षेत्र की खदानों का ही पत्थर लगाया जाएगा। अयोध्या में भारी मात्रा में पत्थर बंशीपहाड़पुर की खदानों से ले जाया गया है। पारीक के योगदान को देखते हुए राम मंदिर ट्रस्ट ने अयोध्या आमंत्रित किया। नरेश 18 जनवरी को ही अयोध्या पहुंच गए यह 23 जनवरी तक प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल रहने के लिए अयोध्या में रहेंगे। उन्होंने बताया कि लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र और कृष्ण गोपाल की प्रेरणा से ही उन्होंने यह कार्य किया था। इसलिए वे बंशी पहाड़पुर की खदानों को शुरू करने का श्रेय लघु उद्योग भारती को दे रहे हैं।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम

January 24, 2024

सहारनपुर, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर लघु उद्योग भारती, के कोर्ट रोड स्थित कार्यालय एवं पूरी मार्केट को फूलों, झंडो और बल्ब की लड़ियों से सजाया गया। कार्यालय पर प्रात 11 बजे से हवन किया गया एवं दोपहर 12 बजे से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण बड़ी एलसीडी स्क्रीन पर किया गया, दोपहर 1 बजे हलवा और कढ़ी चावल के भंडारे का आयोजन व बूंदी के प्रसाद का वितरण किया गया। साथ ही लघु उद्योग भारती के सभी सदस्यों ने हर्षो उल्लास से परिवार सहित फूलों और गुलाल से होली खेली।

इस पारिवारिक कार्यक्रम में जो बच्चे भगवान राम और सीता के रूप में आए, उन बच्चों को लघु उद्योग भारती की ओर से पुरस्कार भी दिए गए।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी सहारनपुर डॉ दिनेश बंद मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्रीमती अर्चना द्विवेदी, लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष अनुपम गुप्ता, जिलाध्यक्ष वरुण अग्रवाल, संयुक्त आयुक्त उद्योग अंजू रानी, उपयुक्त उद्योग वी० के० कौशल, सुशील सहाना, अक्षय जैन् अजेश शर्मा, शौर्य जैन, राजीव चानना, सचित सागर दिनेश माहेश्वरी, संदीप अग्रवाल, दुष्यंत सैनी, राजीव आनंद, मुकेश शर्मा, बृजेश प्रजापति, आदेश बिंदल, विपुल गर्ग, मनोज बंसल, मनोज गोयल, आशुतोष कुच्छल, मोहित गुप्ता, गौरव मित्तल, राहुल मित्तल, विशाल नागपाल, मनु बंसल, अनुज माहेश्वरी, मयंक अग्रवाल, राजीव सचदेवा, अमित धीमान, विकास मित्तल अनुज अग्रवाल, संदीप गांधी, विपुल जैन रवि वैश्य मनोनीत सैनी मनीषा गोयल राधेश्याम गुप्ता ललित सिंघल अजय गोयल प्रदीप सिंघल आदि बया में लघुउद्योग भारती के सदस्य परिवारसहित उपस्थित रहे।

हस्तशिल्प मेलाः उद्योगों की समस्या समाधान के लिए होंगे सेमिनार

January 24, 2024

जोधपुर | राबण चबूतरा मैदान में आयोजित होने वाले पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव में उद्योगों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान और छोटे-छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिदिन विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सेमिनार का आयोजन होगा। मेला संयोजक घनश्याम ओझा ने बताया कि मेले में आजादी के अंमृतकाल की गौरव यात्रा के तहत भी सेमीनार आयोजित होंगे।

समन्वय महावीर चौपड़ा ने बताया कि 27 जनवरी को मेले में होने वाले उद्योगों से संवाद सेमीनार में प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी मेले में शिरकत करेंगी। इसमें उद्यमी अपने विभिन्न समस्याओं के संबंध में अपनी बात रख सकेंगे। वहीं विभाग के अधिकारी भी इस सेमिनार में मौजूद रहेंगे। मेले में 30 जनवरी को होने वाले किसान सम्मेलन में केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। किसान सम्मेलन में फूड और एग्रो प्रोसेसिंग इंडस्ट्री जैविक खेती विषय पर किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। विशेषज्ञ रतनलाल डागा भी अपने अनुभव को सांझा करेंगे। मेले में 2 जनवरी को सहकारिता से समृद्धि विषय पर सेमिनार में सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।

लघु उद्योग भारती (महिला) ने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत शिव मंदिर और गौशाला की सफाई की

January 24, 2024

शिव मंदिर और गौशाला में साफ सफाई करते हुए लघु उद्योग भारती महिला इकाई पंजाब के सदस्य जालंधर/विशाल कोहली लघु उद्योग भारती पंजाब के महिला प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेश महासचिव श्रीमती सीमा धूमल के सानिध्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से आज स्थानीय शिव मंदिर और गौशाला समीप ट्रांस्पोर्ट नगर की सफाई की गई। इस दौरान गऊओं को हरा चारा, गुड़ व अन्य खाद्य सामग्री भेट की गई। इस अवसर पर पूनम ठाकुर, सविता ठाकुर, पल्लवी ठाकुर ने कहा कि श्री राम भूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में 496 वर्षों के अंतराल के पश्चात आगामी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में श्रीराम लला जी की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में विश्वव्यापी स्वच्छता अभियान को जोरदार स्वीकार्यता मिली है। लोग आपने समीपवर्ती धार्मिक स्थानों, सामुदायिक स्थलों की सफाई के साथ साथ उसके जीर्णोद्धार भी पहल के आधार पर करवा रहे है।

लघु उद्योग भारती ने रामलला पर आधारित कैलेंडर का किया विमोचन

January 24, 2024

सहारनपुर । स्थानीय कोर्ट रोड स्थित एक सभागार में श्रीराम लला के भव्य विगृह की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में शनिवार को लघु उद्योग भारती द्वारा प्रकाशित कैलेंडर का विमोचन राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक प्रवीर, विभाग संघ चालक राकेश वीर, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, विभाग कार्यवाह अरविंद व रमेश कश्यप ने संयुक्त रूप से रामलला पर आधारित कैलेंडर का किया विमोचन किया। लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष अनुपम गुप्ता ने बताया कि 22 जनवरी को लघु उद्योग भारती द्वारा एक भव्य कार्यक्रम आओ दिन में खेलें होली-रात में मनाएं। जिसमें लघु उद्योग भारती के कार्यालय पर आओ दिल में होली कार्यक्रम के तहत हवन किया जाए

लघु उद्योग भारती शिष्टमंडल से कलेक्टर ने की चर्चा

January 24, 2024

लघु उद्योग भारती ब्यावर इकाई के शिष्टमंडल ने शुक्रवार को जिला कलेक्टर उत्सव कौशल से मुलाकात की। इस दौरान ब्यावर जिले में स्थापित उद्योगों के प्रकार, उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में विस्तार से चर्चा हुई।

साथ ही क्षेत्र में अन्य उद्योग किस प्रकार विकसित हो सकते हैं इस बारे में सुझाव भी ए। जिला कलेक्टर ने उद्यमियों से अज्ञान किया कि वे उद्योग विकास के पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण भी करते रहे। उन्होंने सौर ऊर्जा लेकर भी जानकारी ली कि उद्योगपति इसके प्रति कितने जागरूक हैं। पियों में लघु उद्योग भारती स्मृति चिह्न देकर कलेक्टर का स्वागत न्या। शिष्टमंडल में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय खंडेलवाल, इकाई यक्ष सचिन नाहर, सचिव विजय मेहता, उपाध्यक्ष गगन भारद्वाज, जय आनंदानी शामिल थे।

हस्तशिल्प उत्सव : सांस्कृतिक संध्या से गुलजार होगी हर शाम

January 24, 2024

नवज्योति / जोधपुर ।

शहर के रावण का चबूतरा मैदान में 24 जनवरी से 4 फरवरी तक आयोजित होने वाले पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2024 में आम जन के आकर्षण के लिए प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मेला संयोजक घनश्याम ओझा ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव न केवल उद्यमियों के लिए बल्कि शहरवासियों के लिए भी काफी उपयोगी रहता है और सभी शहारवासी इस मेले का इंतजार करते हैं। मेले से आमजन को जोड़ने और उनके मनोरंजन के लिए प्रतिदिन शाम को मेला मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और इसके लिए अलग अलग कलाकारों को आमंत्रित किया है।

सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम भारतीय सभ्यता और संस्कृति से ओत प्रोत होंगे। लघु उद्योग भारती के जोधपुर प्रांत अध्यक्ष और मेल समन्वयक महावीर चौपड़ा ने बताया कि मेले में भक्ति संगीत, फैशन शो, कवि सम्मेलन और म्यूजिकल बैंड जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे।

लघु उद्योग भारती तनावडा इकाई का गठन

January 24, 2024

नवज्योति/जोधपुर। लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रांत की 46 वीं एवं राजस्थान प्रदेश की 140 वीं तनावडा इकाई का शुक्रवार को गठन किया गया। जिसमें लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, प्रदेशाध्यक्ष शांतिलाल बालड़, जोधपुर प्रांत अध्यक्ष महावीर चौपड़ा, प्रान्त उपाध्यक्ष दीपक माथुर एवं प्रान्त संयुक्त महासचिव सुरेशकुमार विश्नोई उपस्थित रहे। तनावड़ा इकाई की घोषणा करते हुए अध्यक्ष का दायित्व बजरंगलाल जांगिड़, उपाध्यक्ष विष्णुप्रकाश जांगिड़, किशन साऊ, सचिव गौरव पुरोहित सहसचिव ब्रजलाल विश्नोई, ओंकारसिंह देवड़ा, नेमीचन्द प्रजापत एवं कोषाध्यक्ष अर्जुन प्रजापत तथा राजेन्द्र जांगिड़ सहित 6 कार्यकारिणी सदस्य बनाए । सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please