महिलाओं की ओर से, महिलाओं के लिए लगाए 'स्वयंसिद्धा' मेले को सफल बनाने वाली टीम
भीलवाड़ा फोटो में दिख रही महिलाएं लघु उद्योग भारती भीलवाड़ा की महिला इकाई की टीम है। यह वह टीम है जिसने भीलवाड़ा में पहली बार महिला उद्यमियों के लिए एक ऐसा मेला लगाया जिसमें महिलाओं की ओर से तैयार उत्पाद को स्टॉल्स पर महिलाएं ही बेच रही थी। अध्यक्ष पल्लवी लड़ा के नेतृत्व में यह अनूठा स्वसिद्धा मेला हुआ। इस फोटो में मेले को सफल बनाने वाली पूरी टीम है। इसमें बाएं से दाएं में सबसे पहले खड़ी चंदा मुंदड़ा, नीलम बंसल, रोना डाड, आशा सोमानी, रेखा ईनानी, गृही काबरा, विमला मुणोत, पल्लवी लका, नीता बंसल, वर्षा चेचाणी, सुशीला लोढ़ा, आशा अग्रवाल, सुमित्रा हुरकट, संगीता काकानी, स्नेहलता मेलाना, अनीता अग्रवाल ममता चालना और इंदिरा असावा हैं।

