विश्वकर्मा पूजा पर लघु उद्योग भारती ने श्रमिकों को किया सम्मानित
विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर लघु उद्योग भारती के तत्वावधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम लघु उद्योग भारती के सदस्य सोनी स्टील वर्कस कोकर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में श्रमिकों को सम्मानित किया गया तथा उनके बीच वस्त्र वितरण भी किया गया। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष- सत्य प्रकाश पांडे, रांची जिला अध्यक्ष सुनील कुमार मार गुप्ता, सचिव श्रवण वर्णवाल तथा कोकर के अध्यक्ष रतन अग्रवाल मुख्य रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम में भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।

