News

Featured News

All News

जिन्होंने अपने हुनर और जुनून के बल पर शुरू किया खुद का बिजनेस

September 4, 2025

अगर आइडिया है, खुद में हुनर है और बिजनेस करने का जज्बा है तो सफल होने से कोई रोक नहीं सकता। शहर की इन महिलाओं ने खुद को हुनर को पहचाना और बिजनेस की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया। विभित्र संस्थाओं से ट्रेनिंग लेकर बिजनेस और इंडस्ट्री में वर्किंग के तौर-तरीके सीखकर अपनी छोटी इंडस्ट्री खड़ी की। लघु उद्योग भारती महिला इकाई की प्रांतीय सचिव मीनु दुग्गड ने बताया कि इन्होंने बिजनेस आगे बढ़ाने के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल भी सीख और अब लाखों रुपए का टर्नओवर पहुंच चुकी हैं। अब वे अन्य महिलाओं को रोजगार भी दे रही हैं। मिलते हैं ऐसी हो कुछ युवा महिला एंटोन्योर्स से:

औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याओं के लिए निगम आयुक्त से मिला प्रतिनिधिमंडल

September 4, 2025

लघु उद्योग भारती, मध्य भारत प्रांत की ओर से नगर निगम आयुक्त से ग्वालियर के औद्योगिक क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु प्रतिनिधि मंडल मिला। चर्चा के दौरान कई समस्याएं सामने रखी गई। निगम आयुक्त ने सभी समस्याएं विस्तार से सुनीं और उनके त्वरित समाधान हेतु एक टीम गठित करने का आदेश जारी करने का आश्वासन दिया। साथ ही समाधान प्रक्रिया के सतत संचालन के लिए प्रतिनिधि मंडल से निरंतर संवाद बनाए रखने का आग्रह किया। इस बैठक में उपस्थित सदस्यों में सोबरन सिंह तोमर (प्रांतीय अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती), निर्मल सिंह (सह सचिव), गोपाल मोटवानी (प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य), कपिल जयसिंघानी (सचिव, महाराजपुर औद्योगिक क्षेत्र), रवि गुप्ता, राजीव आगीचा (अध्यक्ष, गिरवाई औद्योगिक क्षेत्र), राजेश जैन, नंदलाल सोनेजा, संजय धवन (अध्यक्ष बिरलानगर ओधौगिक क्षेत्र) अभय गर्ग (सचिव) राजकुमार राय (कोषाध्यक्ष) अनिल भारद्वाज अध्यक्ष (तानसेन इंडस्ट्रीज क्षेत्र) अजय लाल (सचिव) महेन्द्र गुप्ता (कोषाध्यक्ष) भोला गुप्ता (अध्यक्ष, बाराघाटा औद्योगिक क्षेत्र), राजेंद्र तलुजा (अध्यक्ष, शंकरपुर औद्योगिक क्षेत्र) एवं अन्य सदस्य शामिल रहे।

भाजपा व लघु उद्योग भारती ने जी.एस.टी. दरों को कम करने का किया स्वागत, जनसाधारण को मिलेगी राहत

September 4, 2025

भाजपा पंजाब के महासचिव व लघु उद्योग भारती जालंधर के संरक्षक राकेश राठौर ने जी.एस.टी. परिषद की 56वीं बैठक के बाद किए जा रहे परिवर्तनों का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक जनहितैषी कदम बताया है। उन्होंने कहा कि पहले नवरात्रि यानी 22 सितम्बर (सोमवार) से लागू होने वाला निर्णय में जी. एस.टी. को अब तीन स्लैब में सरलीकृत किया जाएगा। यह केंद्र सरकार का निर्णय स्वागत वाला है जिससे उच्च अमरीकी टैरिफ से केंद्र सरकार बेहतर तरीके से निपट सकेंगी। वहीं खाद्य बस्तुओं के सस्ता होने से आम जनता को भी बड़ी राहत मिलेगी।

लघु उद्योग भारती, भरतपुर इकाई की मासिक कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न

September 2, 2025

लघु उद्योग भारती, भरतपुर इकाई की मासिक कार्यकारिणी बैठक चामड प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग इंडस्ट्रीज, 24 पुराना औद्योगिक क्षेत्र, भरतपुर में सायं 5 बजे आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता डॉ प्रेम सिंह कुंतल ने की। बैठक में मोहन बंसल, देवेंद्र चामड़, सुनील प्रधान, नरेश शर्मा, विवेक अग्रवाल, धीरज सिंह एवं सचिव राहुल बंसल सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में निम्न प्रमुख बिंदुओं पर चर्चा हुई 1- पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि पिछली बैठक की कार्यवाही को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। 2- संगठन की डाल की गतिविधियों की समीक्षा बैठक में बताया गया कि लघु उद्योग भारती भरतपुर द्वारा लगातार प्रयास्तें के परिणामस्वरूप राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रैच्ठद्ध ने 12 अगस्त 2025 को आयोग को पत्र लिखकर भरतपुर जिले को एनसीआर में लागू नियमों से छूट देने की अनुशंसा की है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में भरतपुर का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स क्रमशः 152, 127 और 88 रहा है, जो मॉडरेट श्रेणी में आता है। यह स्पष्ट किया गया कि भरतपुर की औद्योगिक गतिविधियों से दिल्ली की वायु गुणवत्ता पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़

औद्योगिक क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को शीर्ष नेतत्व ने ध्यान से सुन, समाधान का भरोसा दिया

September 2, 2025

लघु उद्योग भारती रामगंजमंडी इकाई के तत्वावधान में शनिवार को उद्यमी सम्मेलन और 2025-27 के दायित्व की घोषणा कार्यक्रम कोटा स्टोन स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन कुदायला के सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद गुप्ता के साथ-साथ प्रांतीय प्रभारी पवन गोयल, प्रदेश कार्यकरणी सदस्य गोविंद राम मित्तल, प्रांतीय उपाध्यक्ष यशपाल भाटिया, पुखराज जैन व संयुक्त सचिव गोविंद बिरला के साथ साथ भवानीमंडी झालावाड़, मोड़क, कोटा के उद्यमी सहित स्थनीय 200 उद्यमी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और संगठन मंत्र के साथ हुई। साथ ही रामगंजमंडी औद्योगिक क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को शीर्ष नेतत्व ने ध्यान से सुना और उचित समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।

लघु उद्योग भारती का उद्यमी संवाद एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित

September 2, 2025

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रांत द्वारा उद्यमी संवाद एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उद्योग क्षेत्र में पर्यावरणीय रहे। अनुमति से जुड़ी जटिलताओं को सामने लाना और उनके व्यावहारिक समाधान की दिशा में ठोस पहल करना रहा। इस अवसर पर वन, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा का साफा एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व मंत्री संजय शर्मा ने लघु उद्योग भारती द्वारा संचालित कौशल विकास केंद्र का निरीक्षण किया और सराहना व्यक्त की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि राज्य सरकार प्रदूषण मुक्त विकास के लिए संकल्पबद्ध है।

लघु उद्योग भारती महिला इकाई : निःशुल्क मेहंदी प्रशिक्षण शिविर 3 सितंबर से

September 2, 2025

लघु उद्योग भारती महिला इकाई की ओर से निशुल्क मेहंदी प्रशिक्षण शिविर 3 से 10 सितंबरतक आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष मोना हरवानी ने बताया कि जोधपुर महानगर द्वारा आठ दिवसीय निःशुल्क मेहंदी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें महिलाओं एवं युवतियों को पारंपरिक मेहंदी कला का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण 04:30 से 05:30 बजे संस्कार केन्द्र मसूरिया जोधपुर में होगा। ज्योति प्रजापति मेहंदी का प्रशिक्षण प्रदान करेगी। शिविर में प्रतिभागियों को मेहंदी की कलात्मकता एवं विभिन्न डिजाइनिंग की तकनीकें सिखायी जायेगी। यह प्रशिक्षण आगामी त्यौहारी सीजन और धार्मिक आयोजनों को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से उपयोगी व महत्वपूर्ण है।

लघु उद्योग भारती की कार्यशाला में उद्योग समस्याओं के समाधान की दी जानकारी

September 2, 2025

लघु उद्योग भारती, बोरानाडा इकाई द्वारा रिको लिमिटेड, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र, जोधपुर तथा विभिन्न बैंकर्स के सहयोग से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन ईपीसीएच ट्रेड फैसिलिटी सेंटर, बोरानाडा में किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य उद्यमियों को उद्योग से जुड़ी समस्याओं का समाधान, सुझावों पर विमर्श तथा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना रहा। कार्यशाला में रीको बोरानाडा के उपमहाप्रबंधक विनीत गुप्ता ने प्रत्यक्ष भू-आवंटन योजना सहित रीको की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। वहीं, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक एस.एल. पालीवाल ने राज्य सरकार की सब्सिडी योजनाओं से अवगत कराते हुए उद्यमियों को उनका लाभ लेने केलिए प्रेरित किया और विभागीय सहयोग का आश्वासन दिया। जिला उद्योग अधिकारी ओमप्रकाश चौधरी ने पॉवरपॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से योजनाओं का विवरण प्रस्तुत किया।

लघु उद्योग भारती : मासिक बैठक संपन्न, उद्यमियों को योजनाओं की दी जानकारी

September 2, 2025

उदयपुर लघु उद्योग भारती गिर्वा इकाई की मासिक बैठक मार्बल भवन, चित्रकूट नगर में गत दिवस आयोजित हुई। सचिव प्रखिल सामर ने बताया कि अध्यक्षता गिर्वा इकाई अध्यक्ष ओम दवे ने की।

मुख्य अतिथि जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त आयुक्त शैलेंद्र शर्मा रहे। इसमें उदयपुर इकाई अध्यक्ष राजेंद्र सुराना, महानगर सचिव शुभम डांगी, पूर्व सचिव कपिल सुराना, कोषाध्यक्ष गौरव मारू एवं पूर्व सचिव सिद्धार्थ लड्डा उपस्थित थे। शर्मा ने एमएसएमई क्षेत्र के लिए उपलब्ध सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और ऋण आवेदन में सहयोग का आश्वासन दिया।

लघु उद्योग भारती का उद्यमी सम्मलेन कल

September 2, 2025

लघु उद्योग भारती का उद्यमी सम्मलेन 30 अगस्त 2025 शनिवार को कोटा स्टोन स्माल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन भवन कुदायला में सम्पन्न होगा। इस सम्मेलन में हाड़ौती संभाग के कई उद्यमी शामिल होंगे। इकाई अध्य्क्ष हेमन्त काला ने बताया की कार्यक्रम में संगठन के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद और मुख्य अथिति शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर, विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्य्क्ष योगेंद्र शर्मा प्रांतीय प्रभारी पवन गोयल व प्रांतीय उपाध्यक्ष पुखराज जैन शामिल होंगे। इस सम्मेलन में व्यापार में आ रही समस्याओं के विषय में विस्तार से चर्चा होगी और उद्योग में कैसे नवाचार किया जाए उस पर भी चर्चा की जाएगी। इस सम्मेलन में सभी सदस्यों से व्यापार में आ रही दिक्कतों के सुझाव भी लिए जाएंगे और उन्हें राजस्थान सरकार के समक्ष रखा जाएगा। लघु उद्योग भारती रामगंजमंडी ईकाई सचिव हुकमी चंद सोमानी ने बताया कि कार्यक्रम में स्थानीय व्यपारियों के अलावा बूंदी, कोटा बारां, झालावाड़ भवानीमंडी से भी बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल होंगे।

रामगंजमंडी कुदायला में 30 अगस्त को होगा लघु उद्योग भारतीय का उद्यमी सम्मेलन

September 2, 2025

रामगंजमंडी लघु उद्योग भारती का उद्यमी सम्मलेन 30 अगस्त 2025 शनिवार को कोटा स्टोन स्माल स्केल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन भवन में सम्पन्न होगा। इस सम्मेलन में हाड़ौती संभाग के कई उद्यमी शामिल होगे इकाई अध्य्क्ष हेमन्त काला ने बताया की कार्यक्रम में संगठन के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद भाई साहब और मुख्य अथिति शिक्षा ओर पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर और विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्य्क्ष योगेंद्र शर्मा प्रांतीय प्रभारी पवन गोयल प्रांतीय उपाध्यक्ष पुखराज जैन शामिल होंगे। इस सम्मेलन में व्यापार में आ रही समस्याओं के विषय में विस्तार से चर्चा होगी और उद्योग में कैसे नवाचार किया जाए उस पर भी चर्चा की जाएगी इस सम्मेलन में सभी सदस्यों से व्यापार में आ रही दिक्कतों के सुझाव भी लिए जाएंगे और उन्हें राजस्थान सरकार के समक्ष रखा जाएगा। लघुउद्योग भारती रामगंजमंडी ईकाई सचिव हुकमी चंद सोमानी ने बताया कि कार्यक्रम में स्थानीय व्यपारियो के अलावा बूंदी, कोटा बारां, झालावाड़ भवानी मंडी से भी बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल होंगे।

राष्ट्रहितैषी संविचारक संगठनों का सहयोग करेगा लघु उद्योग भारती जनसंचार बोर्ड : ओम प्रकाश गुप्ता

September 2, 2025

लघु उद्योग भारती जनसंचार बोर्ड की राष्ट्रीय कार्यसमिति की 14वीं ऑनलाइन बैठक अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख अतीत अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें अखिल अतीत अग्रवाल, भारतीय महासचिव ओम प्रकाश गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि लघु उद्योग भारती जनसंचार बोर्ड की सतत मेहनत अब रंग दिखाने लगी है।

उसी के चलते संगठन के पदाधिकारियों को राष्ट्रहितैषी संविचारक संगठनों का सक्रिय सहयोग करने के आमंत्रण भी मिल रहे है। समयानुकूल व क्षेत्रानुकूल विभिन्न कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के लिए विशेष कार्यशालाओ का भी आयोजन किया जा रहा है। उन्होंन संगठन प्रचार कार्यों में मध्यप्रदेश के साथ साथ पंजाब प्रदेश द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अरविंद धूमल व राष्ट्रीय प्रचार प्रभारी अतीत अग्रवाल के सानिध्य में प्रचार प्रभारी विक्रांत शर्मा व उनकी टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please