News

आगरा में उद्यमी सम्मेलन को लेकर रनियां में सम्पन्न हुई लघु उद्योग की बैठक

October 9, 2023

आगामी 11 अक्टूबर को आगरा में होने वाले उद्यमी महासम्मेलन में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के समक्ष लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी औद्योगिक क्षेत्र रनिया की समस्याओं के समाधान हेतु मांग पत्र सौंपेंगे। पत्रकारों से वार्ता करते हुए शुक्रवार को लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अनुराग मालवी महामंत्री सलिल गुप्ता उपाध्यक्ष पार्थ गुप्ता हिमांशु व उद्यमी राजीवमाहेश्वरी ने बताया कि रतिया औद्योगिक क्षेत्र है। यहां पर ड्रेनेज ना होने के चलते जल निकासी की समस्या गंभीर है। वहीं यहां पर हॉस्पिटल भी नहीं है जिससे कानपुर भागना पड़ता है और उसके साथ रनिया में फायर स्टेशन भी नहीं है जिससे औद्योगिक क्षेत्र में होने वाली अग्निकांड घटनाओं में विराम नहीं लग पाता है और फैक्ट्री में आग लगने के बाद वह खाक हो जाती है। इस तरीके के और भी समस्याएं हैं जिनको लेकर पदाधिकारी आगरा उद्यमी महासम्मेलन में पहुंचेंगे। जहां आगामी 11 अक्टूबर को लघु उद्योग भारती के पर समस्याओं को लेकर अपना मांग पत्र भी मुख्यमंत्री लगभग 50 उद्यमी आगरा जाएंगे।

लघु उद्योग भारती महिला इकाई की तरफ से एक दिवसीय टोटे बैग डिजाइनिंग की वर्कशॉप आयोजित

October 9, 2023

लघु उद्योग भारती महिला इकाई की तरफ से एक दिवसीय टोटे बैग डिजाइनिंग की वर्कशॉप रखी गई। महिला इकाई अध्यक्ष मोना हरवानी में बताया कि समय-समय पर वह महिलाओं के लिए कुछ इस तरह की वर्कशॉप मेले, सोशल एक्टिविटीज, स्नेह मिलन, सेमिनार आदि का आयोजन करते रहते हैं। इसमें महिला इकाई की मेंबर चार्वी एवं नेहा अग्रवाल ने यह ट्रेनिंग दी और बताया कि किस तरह से अलग- अलग बैग बनाए जाएं और उस पर किस तरह से डिजाइनिंग की जा सकती है। महिलाओं ने इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। संयुक्त महामंत्री मंजूसारस्वत, सह सचिव नलिनी बंसल, कोषाध्यक्ष शिल्पा अग्रवाल, सुधा गर्ग, हार्दिका, चेतना, भाविका, अंजू, भावना, मनीषा, स्वाति, शुभांगी, मीनाक्षी, सृष्टि आदि उपस्थित थे। अंत में सचिव कंचन लोहिया ने सभी को धन्यवाद व आभार ज्ञापित किया।

लघु उद्योग भारती की महिला इकाई का गठन, शिवानी यादव अध्यक्ष, अलका महासचिव बनी

October 9, 2023

जयपुर अंचल की तीसरी महिला इकाई और प्रदेश की 132वीं इकाई का गठन
लघु उद्योग भारती की महिला इकाई का गठन, शिवानी यादव अध्यक्ष, अलका महासचिव बनी
लघु उद्योग भारती की महिला इकाई का गठन शुक्रवार को यहां चैंबर भवन में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। यह जयपुर अंचल की तीसरी महिला इकाई और प्रदेश की 132वीं इकाई गठित हुई है। जयपुर अंचल अध्यक्ष सुधीर कुमार गर्ग ने अलवर महिला इकाई के दायित्वों की घोषणा की।
इसमें इकाई अध्यक्ष शिवानी यादव, महासचिव अलका सिंह, कोषाध्यक्ष रूपाली गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोनिया गुप्ता, उपाध्यक्ष पारूल अग्रवाल, सचिव विशु महावर, संयुक्त सचिव कविता कच्छावा, कार्यकारिणी सदस्य शिवानी शर्मा, शुचि डाटा, रूबी सुराना, शालनी भाटिया, शिप्रा वर्मा, वंदना भाटिया व रुचि सोदी को नियुक्त किया गया। महिला इकाई अध्यक्ष शिवानी ने आगामी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं भगवान विश्वकर्मा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्वागत भाषण शालिनी भाटिया ने दिया। कार्यक्रम की प्रस्तावना जयपुर अंचल महामंत्री सुनीता शर्मा ने पेश की। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कार्यक्रम को संबोधित किया। विशेष पाथेय प्रकाश चंद्र का रहा। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश, अंजूसिंह के अलावा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक केके गुप्ता, विभाग कार्यवाह कैलाश कल्ला, विभाग प्रचारक नरेन्द्र, प्रवीण लाम्बा, संदीप गुप्ता, मंजू मीणा, नीतू वैरागी, मत्स्य औद्योगिक संघ के अध्यक्ष गोविंद गर्ग, राखी पुरोहित, अलवर इकाई अध्यक्ष देवेन्द्र अग्रवाल, सचिव शशांक झालानी, मधुरम अदि मौजूद रहे। मंच संचालन रूपाली गुप्ता ने किया।

लघु उद्योग भारती करेड़ा इकाई का हुआ गठन सुख लाल गुर्जर बने अध्यक्ष

October 6, 2023

क्षेत्र के चितांबा गांव में लघु उद्योग भारती राजसमंद चितौड़ प्रांत की करेड़ा इकाई गठन कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें इकाई अध्यक्ष सुखा लाल गुर्जर को मनोनीत किया गया कार्यक्रम अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र के सानिध्य में आयोजित हुआ कार्यक्रम के मुख्य आतिथ्य प्रदेश अध्यक्ष शांति लाल बालड़ थे कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं विश्वकर्मा पूजन द्वारा किया गया कार्यक्रम में दायित्व घोषणा में करेड़ा इकाई सचिव लादु लाल गुर्जर कोषाध्यक्षहस्तीमल जैन उपाध्यक्ष मनोज भंवर सिंह चुंडावत मिठू नाथ महावीर सिंह चुंडावत को मनोनीत किया कार्यक्रम में संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र ने भारत के गौरव शाली अतीत का स्मरण कराते हुए भारत के उद्यम कर्म कौशल सामथ्य की अपार सम्भावनाओं के बारे में बताते हुए भारत को विश्व की उभरती सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बताया संगठन के व्याप्य विस्तार को लक्ष्य नहीं केवल मात्र पढ़ाव बताते हुए संगठन द्वारा उद्योग हित में राष्ट्र उद्धार के लक्ष्य को प्राप्त करना लक्ष्य बताया राष्ट्र उद्योग एवं उद्यमिता में नवोन्मेष एवं सहकारिता को आधार स्तंभ के रूप में इंगित करते हुए उत्पाद और कार्यप्रणाली में गुणवत्ता को स्थापित करने पर जोर दिया भारत की अर्थव्यवस्था को सोने की चिड़िया की जगह सोने का शेर बनने पर बल देते हुए उद्योग उद्यम में जीवंतता के साथ कार्य करने की प्रणाली विकसित करने पर बल दिया इस दौरान कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री योगेंद्र शर्मा प्रांत अध्यक्ष पवन गोयल महामंत्री प्रवीण गुप्ता कोषाधक्ष ज्ञान चंद मेहता प्रांत उपाध्यक्ष महेश हुरकुट राजसमंद शाखा अध्यक्ष संदीप सामसुखा देवगढ़ इकाई अध्यक्ष राज मल जैन उदयपुर इकाई अध्यक्ष मनोज जोशी राजसमंद महासचिव हेमंत सहलोत प्रांत कार्यकारिणी सदस्य बाबू लाल कोठारी एवं हर्ष नवलखा की उपस्थिति रही

लघु उद्योग भारती की गंगापुर, सहाड़ा, गठीला फार्म इकाई का हुआ गठन

October 6, 2023

दास्ताने भीलवाड़ा। भारत का अतीत समृद्ध रहा है। उद्योगों से रोजगार, घरेलू उत्पादन और पूंजी में वृद्धि कर हम भारत को पुनः आर्थिक महाशक्ति बना सकते है। यह बात लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र ने गंगापुर, साड़ा, गठीला फार्म इकाई के गठन कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग देश में सर्वाधिक रोजगार देने वाला उद्योग है। लघु उद्योग भारती पर्यावरण संरक्षण, उद्यमी और श्रमिक के आपसी विश्वास वाले संबंधों के लिए भी प्रयासरत है। इससे पूर्व लघु उद्योग भारती की भीलवाड़ा जिले में नई इकाई गंगापुर, साड़ा, गठीला फार्म इकाई गठन का कार्यक्रम भूनास में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में इकाई के अध्यक्ष शेष कारण शर्मा, सचिव सीए रमेश कुमावत, कोषाध्यक्ष मनीष अजमेरा, उपाध्यक्ष ब्रजेश काकानी एवम शिवराज सिंह चुंडावत, सहसचिव संदीप चैधरी एंव विनीत जैन चुने गए।

भारत का अतीत समृद्ध रहा है। उद्योगों से रोजगार, घरेलू उत्पादन और पूंजी में वृद्धि कर हम भारत को पुनः आर्थिक महाशक्ति बना सकते है। यह बात लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र ने गंगापुर, साड़ा, गठीला फार्म इकाई के गठन कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग देश में सर्वाधिक रोजगार देने वाला उद्योग है। लघु उद्योग भारती पर्यावरण संरक्षण, उद्यमी और श्रमिक के आपसी विश्वास वाले संबंधों के लिए भी प्रयासरत है। इससे पूर्व लघु उद्योग भारती की भीलवाड़ा जिले में नई इकाई गंगापुर, साड़ा, गठीला फार्म इकाई गठन का कार्यक्रम भूनास में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में इकाई के अध्यक्ष शेष कारण शर्मा, सचिव सीए रमेश कुमावत, कोषाध्यक्ष मनीष अजमेरा, उपाध्यक्ष ब्रजेश काकानी एवम शिवराज सिंह चुंडावत, सहसचिव संदीप चैधरी एंव विनीत जैन चुने गए।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष शांति लाल बालड़ ने कहा की उद्योगों के समक्ष आने वाली समस्याओं का समाधान कर उन्हें गति देने हेतु हम कोशिश करते है। लघु उद्योग एक संगठन के रूप में बहुराष्ट्रीय कंपनियों का अधिक आसानी से प्रतिस्पर्धा कर सकते है। मानवेंद्र कुमावत ने स्थानीय उद्यमियों की समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया और लघु उद्योग भारती के माध्यम से समाधान के प्रयास किए जाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव योगेंद्र शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव चिरानिया प्रांत अध्यक्ष पवन गोयल, उपाध्यक्ष महेश हुरकट, महामंत्री प्रवीण गुप्ता, संयुक्त सचिव अजय मूंदड़ा, भीलवाड़ा इकाई के शंभुप्रसाद काबरा, उपाध्यक्ष अनूप बागड़ोदिया एवम पुरुषोत्तम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, सचिव कमलेश जैन, हरगोविंद सोनी, ग्रोथ सेंटर इकाई के रामप्रकाश काबरा, गिरीश अग्रवाल, राजकुमार मेहता उपस्थित थे।

उद्यमी महाधिवेशन में उठेगा महंगी जमीनों का मुद्दा

October 6, 2023

जागरण संवाददाता, प्रयागराज : लघु उद्योग भारती के तत्वावधान में 11 अक्टूबर को आगरा में उद्यमी महाधिवेशन होगा। इसमें यहां से बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों के साथ ही छोटे कारोबारी प्रतिभाग करेंगे। यह सभी छोटे उद्यमियों को कम दाम पर जमीन देने की मांग करेंगे।

लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष संजय कुमार जैन समेत अन्य पदाधिकारी लंबे समय से सरस्वती हाईटेक सिटी में जमीनों का दाम कम करने की मांग कर रहे हैं। अधिकारी भी आश्वासन दे रहे हैं लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। आगरा में उद्यमी महाधिवेशन के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। जिलाध्यक्ष संजय कुमार जैन, केके परोलिया, विक्रम टंडन, राकेश अग्रवाल का कहना है कि सरस्वती हाईटेक सिटी में जमीन काफी महंगी है। सरकार को जमीन का दाम कम करना चाहिए।

लघु उद्योग भारती काशी प्रांत की बैठक में लिया गया निर्णय

October 5, 2023

काशी के उद्यमी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उद्योग चलाने में आ रही समस्याओं एंव प्रमुख विषयो पर चर्चा करेंगे। यह निर्णय लघु उद्योग भारती काशी प्रांत के कबीर चौरा स्थित कार्यालय पर संघठन की बैठक में लिया गया है। संघठन के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह अध्यक्ष ने कहा कि ११ अक्तूबर को आगरा में आयोजित संघठन के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान उद्योगों एवं उद्यमियों की समस्याओं एवं प्रमुख विषयो पर चर्चा की जाएगी। इसमे चंदौली जनपद की वर्षो पूर्व से बंद पड़ी हरी फर्टिलाइजर इकाई की भूमि पर औद्योगिक अस्थान एवं एमएसएमई टेक्निकल सेंटर बनाने की मांग की जाएगी। साथ ही औद्योगिक अस्थान चांदपुर एवं चिरईगांव के निरस्त औद्योगिक प्लाटों को आवंटित करने की मांग रखी जाएगी। साथ ही एक जनपद एक उत्पाद के तहत बुनकरों से जुड़ी प्रमुख समस्याओं को बैठक में शामिल करने का निर्णय लिया गया है। अरुण सिंह मंडल अध्यक्ष ने बताया कि जनपद के २५ व्यापारियों एवं उद्यमियों के प्रतिनिधि मण्डल के शामिल होने का निर्णय लिया गया है। बैठक में सर्वेश श्रीवास्तव ने श्रम रजिस्ट्रेशन, खाद सुरक्षा, औषधि प्रशासन व अन्य औद्योगिक समस्याओं तथा निराकरण पर चर्चा की। ज्योति शंकर मिश्र ने कहा की ने उद्यम की स्थिति खराब होती जा रही है। सरकारी योजनाओं में मिलने वाली सब्सिडी देने में देरी की जाती है। दिनेश गुप्ता ने कहा की मुख्यमंत्री जी के समक्ष काशी की समस्याओं को रखकर निदान की मांग की जाएगी। बैठक में दिनेश गुप्त, गुलशन मौर्य, अरुण सिंह ज्योति शंकर मिश्र, सुभाष सिंह रणधीर सिंह, गुलजारी लाल गुप्त भारत भूषण गुप्त आदि उद्यमी मौजूद रहे।

उद्यमी सम्मेलन एवं महिला इकाई का पुनर्गठन

October 4, 2023

लघु उद्योग भारती ने उद्यमी सम्मेलन आयोजित करने के साथ महिला इकाई का पुनर्गठन किया। मनोज पांचाल, धर्मेन्द्र पाटनी, प्रकाशचंद्र, ताराचंद गोयल, समीर मूंदडा, राजेश मिश्रा, अरुण सोनी, राजेन्द्र दुबे की मौजूदगी में बैठक में बताया कि आगामी समय में 50 से अधिक नई इकाइयों की संभावना है। महिला इकाई का भी पुनर्गठन हुआ, वहीं छह नई इकाई भी बनाई गई जिसमें अध्यक्ष मंत्री के पद पर छावनी-सियागंज में मनोज पांचाल, धर्मेन्द्र पाटनी, सांवेर रोड में कन्हैयालाल खत्री, गणेश कोटवाल, पोलोग्राउण्ड में पंकज काले, विकास गुप्ता, सांवेर रोड बरदरी में विजय, कांसठ, कृष्ण गोपाल, नेमावार रोड में कोमल अग्रवाल, राजेश नीमा, भमौरी में गोपाल जांगिड, विकास पांडे एवं महिला इकाई में अध्यक्ष हेमलता, सचिव अनिता • मित्तल को बनाया। कार्यक्रम में 300 उद्यमी मौजूद रहे। शिवनारायण शर्मा और विनित जैन ने नए 5.1 सदस्यों के फार्म सौंपे।

तीन दिवसीय स्वयंसिद्धा मेला 15 अक्टूबर से, तैयारियां शुरू

October 4, 2023

दीपावली पर लघु उद्योग भारती महिला इकाई राजसमंद 15 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक तीन दिवसीय स्वयंसिद्धा मेला विट्ठलविलास बाग मेला ग्राउंड पर किया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर मंगलवार को चौमुखा महादेव मंदिर पर जिला कार्यकारिणी की बैठक की गई। जिसमें मेले की तैयारियों को लेकर चर्चा करते हुए मेले में स्वर्णाभूषण, नकली गहने, कुर्तियां, साड़ियां, चद्दरे, बैग, किट्स, बर्तन तथा खाने के विविध स्टॉल सहित लगभग 50-60 स्टॉल लगाने का निर्णय लिया। अध्यक्ष किरण बाफना ने बताया कि मेला लघु उद्योग भारती पूरे देश में स्वयं सिद्धा नाम से महिलाओं के उत्थान, प्रोत्साहन एवं सशक्तिकरण के लिए आयोजित किया जाता हैं।

लघु उद्योग भारती महिला विंग की प्रेसिडेंट ने इंडस्ट्री की मुश्किलें बताईं

October 4, 2023

लघु उद्योग भारती महिला विंग की प्रेसिडेंट प्रियंका गोयल ने नैशनल ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंघी से मुलाकात की। उन्होंने ट्रेड और इंडस्ट्री से जुड़ी मुश्किलों बारे चेयरमैन को बताया । चेयरमैन सिंघी ने कहा कि केंद्र सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए 33 फीसदी आरक्षण घोषित किया है। वहीं मोदी सरकार महिलाओं को राजनीति के साथ ही ट्रेड व इंडस्ट्री में भी आगे आने के लिए प्रेरित कर रही है। महिलाओं को ट्रेड व इंडस्ट्री में भी लीड करना चाहिए और इसके लिए सरकार उनको हर संभव मदद देने के लिए तैयार है।

व्यापार से जुड़ी परेशानियां और मुद्दे उठाने के लिए शहर में सात इकाइयों का गठन

October 4, 2023

उद्योग और व्यापार से जुड़ी परेशानियां और मुद्दे उठाने के लिए लघु उद्योग भारती की शहर इकाई ने 7 उप इकाइयों का गठन किया है। इनमें से एक महिला इकाई भी है। हाल ही में जाल सभागृह में हुए आयोजन में सर्व सम्मति से इकाइयों के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। शहर अध्यक्ष शिवनारायण शर्मा ने बताया कि सांवेर रोड औद्योगिक संगठन के लिए अध्यक्ष कन्हैयालाल खत्री और सचिव गणेश कोटवाल, पालदा के लिए अध्यक्ष पंकज काले और सचिव विकास गुप्ता, अध्यक्ष बरदरी के लिए विजय कासट और सचिव कृष्ण गोपाल, छावनी- सियागंज इकाई के लिए अध्यक्ष मनोज पांचाल और सचिव धर्मेंद्र पाटनी, नेमावर रोड के लिए अध्यक्ष कोमल अग्रवाल और सचिव राजेश नीमा, भमोरी-देवास नाका के लिए अध्यक्ष गोपाल जांगिड़ और सचिव विकास पांडे होंगे। महिला विंग अनिता मित्तल सचिव होंगी। कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी और प्रदेश अध्यक्ष राजेश मिश्रा विशेष रूप से मौजूद थे।

आगरा में मुख्यमंत्री से मिलेंगे उद्यमी

October 4, 2023

लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी आगामी 11 अक्टूबर को आगरा में प्रस्तावित संगठन के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मिलकर समस्याओं व प्रमुख विषयों पर चर्चा करेंगे। इसका निर्णय इंडस्ट्रियल स्टेट में हुई संगठन की बैठक के दौरान लिया गया।

लघु उद्योग भारतीय जिला अध्यक्ष आजाद यादव ने बताया कि आगामी 11 अक्टूबर को आगरा में लघु उद्योग भारती के कार्यक्रम आयोजित है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहेंगे।

इस दौरान उद्योगों व उद्यमियों की समस्याओं व प्रमुख विषयों पर विस्तृत रूप से चर्चा की जाएगी। जिसमें स्थानीय जनपद के बंद पड़ी औद्योगिक इकाइयों के साथ ही एक जनपद एक उत्पाद के तहत बुनकरों से जुड़ी प्रमुख समस्या को बैठक में शामिल करने का निर्णय लिया गया है। सर्राफ, जिसके निमित्त रविवार की शाम लघु उद्योग भारती की बैठक में उद्यमियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।

महामंत्री विनीत थरड ने कहा कि कार्यक्रम में जनपद से 20 व्यापारियों / उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल के शामिल होने का निर्णय लिया गया। इंडस्ट्रियल एस्टेट स्थित लघु उद्योग भारती कार्यालय में हुई बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, श्रम रजिस्ट्रेशन, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन व अन्य औद्योगिक विषयों से संबंधित समस्याओं व समाधानों पर चर्चा किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि उद्यम की स्थित खराब होती जा रही है। इसके लिए सरकार उद्यमियों के लिए क्या कर रही है इस पर चर्चा होगी। उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए सीएम से कुछ न कुछ ठोस कदम उठाए जाने पर चर्चा की जाएगी।

बैठक में प्रमुख रूप से राकेश गर्ग, विजय बहादुर पाल, मनीष अतुल जायसवाल, मुरलीधर यादव, राकेश यादव, राजेश कुमार, कमल नारायण केडिया आदि मौजूद रहे।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please