News

लघु उद्योग भारती जयपुर अंचल की बैठक

October 4, 2023

लघु उद्योग भारती, जयपुर अंचल द्वारा प्रदेश कार्यालय सेवा सदन, सहकार मार्ग, जयपुर पर लघु उद्योग भारती, जयपुर अंचल की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जयपुर की इकाइयों के पदाधिकारी प्रत्यक्ष उपस्थित हुए। बाहर की इकाई के पदाधिकारी विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़कर एक मिशन लिया कि उद्योगों के लिए उपयोगी इनफॉरमेशन को आईटी के द्वारा ऑनलाइन करेंगे।

संगठन व सरकारी जानकारियां उपलब्ध कराने के लिए एक गूगल ड्राइव लिंक शुरू किया गया।

इसके लिए लघु उद्योग भारती की वेबसाइट पर सदस्यता फॉर्म कैसे भरा जाए, किस प्रकार सदस्य समय समय पर अपनी प्रोफाइल को वेबसाइट पर अपडेट करें इसके बारे में जानकारी दी गई।

श्रीमान मोहन जी खोज पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के द्वारा लघु उद्योग भारती उद्यमीयों की सहायता के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी की गई। वेबसाइट, गूगल ड्राइव हेल्पलाइन व आईटी से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी जेपी चुग आईटी हेड, जयपुर अंचल के द्वारा दी गई । जयपुर अंचल अध्यक्ष सुधीर कुमार गर्ग व महामंत्री सुनीता शर्मा ने लघु उद्योगों के हितार्थ लगातार कार्य करते रहने का विश्वास दिया। एमएसएमई विभाग से श्री आशुतोष शर्मा ने जेड सर्टिफिकेशन के बारे में जानकारी दी। इस बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अरूण जाजोदिया, उपाध्यक्ष श्री राजेश गुप्ता, श्री महेन्द्र खुराना, प्रदेश संयुक्त महामंत्री श्री महेन्द्र मिश्रा, प्रदेश सचिव श्री विमल कटिहार, श्री विनोद गुप्ता, प्रांत कोषाध्यक्ष श्री उदय भुवालका, अंचल कार्यकारणी सदस्य दौलत तंवर, संदीप गुप्ता, महिला इकाई अध्यक्ष प्रतिमा नथनी, संजय चौधरी भरतपुर, कृष्ण कुमार पुरोहित सीकर, मनोज अग्रवाल, देवेन्द्र अग्रवाल अलवर, शिवानी यादव अलवर, नितिन सिघंल बयाना, दिलिप गुप्ता हिण्डौन, ललित आहूजा प्रहलादपुरा सहित जयपुर अंचल के 11 जिले की 40 इकाइयों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

लघु उद्योग भारती: हेल्पलाइन नंबर 7300053640 जारी

October 2, 2023

उद्यमियों को अब उद्योग के लिए उपयोगी जानकारी लघु उद्योग भारती पोर्टल व नेट पर भी मिलेगी। ये निर्णय शनिवार को जयपुर में हुई लघु उद्योग भारती जयपुर अंचल की बैठक में लिया गया। इसमें तय किया गया कि उद्योगों के लिए उपयोगी जानकारी ऑनलाइन की जाएगी। इसके लिए गूगल ड्राइव लिंक शुरू किया गया। लघु उद्योग भारती की वेबसाइट पर सदस्यता फॉर्म भरने, प्रोफाइल को वेबसाइट पर अपडेट करने के बारे में जानकारी दी। पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोहन खोज ने उद्यमियों की सहायता के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 7300053640 व ईमेल आईडी helplinelubjpr@gmail .com जारी की।

जयपुर अंचल अध्यक्ष सुधीर गर्ग व महामंत्री सुनीता शर्मा के अनुसार इस दौरान प्रदेश कोषाध्यक्ष अरुण जाजोदिया, उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, महेंद्र खुराना, प्रदेश संयुक्त महामंत्री महेन्द्र मिश्रा, विमल कटिहार, विनोद गुप्ता, प्रांत कोषाध्यक्ष उदय भुवालका, कृष्ण पुरोहित आदि मौजूद रहे।

लघु उद्योग भारती की बैठक में बढ़ते विद्युत शुल्क पर जतायी गयी चिंता

September 30, 2023

जिला लघु उद्योग भारती की कार्यकारिणी समिति की बैठक शुक्रवार को महावीर विकलांग सहायता समिति बरियातू स्थित कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला के अध्यक्ष | सुनील गुप्ता ने किया। बैठक में सभी सदस्यों ने बढ़ते हुए विद्युत शुल्क पर चिंता जताई।

बैठक में स्थानीय और प्रांतीय स्तर पर सभी सरकारी विभागों में लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधियों का प्रतिनिधित्व हो, इसका प्रयास करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा रेलवे द्वारा एमएसएमई के लिए आरक्षित सामानों की सूची मंगवा कर उससे संबंधित रेलवे विभाग से अनुरोध कर एक प्रदर्शनी लगाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में प्रांतीय महिला सचिव नीतू सिंह को एमएसएमई निदेशक से मिलकर जेम प्रशिक्षण एवं महिला उद्यमियों के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे मुद्रा लोन योजना का लाभ सरलता से कैसे मिले, इसके प्रशिक्षण की जानकारी देने का दायित्व सौंपा गया।

बैठक में सचिव सत्य प्रकाश पांडेय, प्रांतीय अध्यक्ष विजय छापरिया, कोकर औद्योगिक क्षेत्र लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष रतन अग्रवाल, सचिव विकास विजयवर्गीय, तुपुदाना औद्योगिक क्षेत्र लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष राम चंद्र प्रसाद, सचिव निषांत प्रकाश समेत विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों के सदस्य मौजूद थे।

लघु उद्योग भारती के सदस्यों ने देखा प्लांट, ली जानकारी

September 28, 2023

लघु उद्योग भारती की ओर से उद्योग दर्शन निमित्त आर. के. ग्रुप की इकाई वंडर वॉल पुट्टी प्लांट का सदस्यों ने अवलोकन किया। प्लांट के सीईओ संजय दवे ने स्वागत किया। इसके पश्चात 10- 10 लोगों के ग्रुप बनाकर पूरे प्लांट की जानकारी दी गई। शाखा अध्यक्ष संदीप सामसुखा ने बताया कि यह विश्व स्तरीय प्लांट पूरे प्रदेश ही किया।

नहीं अपितु देश भर के चुनिंदा प्लांट में से एक है। इस दौरान लघु उद्योग भारती से जुड़े 65-70 लोग उपस्थित रहे। अंत में आर. के. मार्बल ग्रुप के सीईओ निर्मल जैन एवं पुट्टी प्लांट के सीईओ संजय दवे का उपर्णा एवं स्मृति जिन्ह देकर सम्मान किया गया। महासचिव हेमंत सहलोत ने धन्यवाद ज्ञापित

स्वावलंबी भारत अभियान के तहत उद्यमियों का सम्मान समारोह

September 28, 2023

स्वरोजगार व उद्यम प्रोत्साहन के लिए देशभर में विभिन्न संगठनों की ओर से चलाए जा रहे स्वावलंबी भारत अभियान के तहत मंगलवार को लघु उद्योग भारती सभागार में उद्यमी सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

समारोह के मुख्य वक्ता स्वावलंबी भारत अभियान के अखिल भारतीय प्रमुख सतीश कुमार ने बताया कि भारत स्वरोजगार, उद्यम, कृषि प्रसंकरण से कृषि ने नए रोजगार और आर्थिक अवसर पैदा करने से ही भारत बेरोजगारी जैसी वैश्विक समस्या से निजात पाकर विश्व की प्रमुख तीन आर्थिक शक्तियों में शामिल होगा। उन्होंने बताया कि युवाओं में स्वरोजगार और उद्यम को लेकर उत्साह जगने लगा है, युवा अपनी क्षमता को पहचान कर नौकरी करने के बजाए नौकरी देने वाले बनने के लिए सोचने लगे हैं। भारत में अवसरों की कोई कमी नहीं है, बस दिशा बदलने की आवश्यकता है।

समारोह में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्याम मनोहर, स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संयोजक सतीश आचार्य, स्वावलंबी भारत आभियान की महिला प्रमुख मंजू सारस्वत, महानगर संघ चालक माननीय प्रकाश जीरावाला आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम संचालन अभियान के क्षेत्रीय समन्वयक अनिल वर्मा ने किया। समारोह में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि व युवा उद्यमी उपस्थित रहे।

लघु उद्योग भारती ने लगाया मुफ्त शिविर

September 26, 2023

लघु उद्योग भारती (एलयूबी) की जोरहाट इकाई ओर उत्तर मंडल भाजपा महिला मोर्चा के संयुक्त तत्वधान में रविवार को दक्षिण दलदलिया आदर्श केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि हेलिना पगु, जिला परिषद चेयरमैन, गोलाघाट, सरकार द्वारा मनोनित पार्षद और एलयूबी के पूर्वोत्तर के उपाध्यक्ष अनिल काबरा, जिला महिला मोर्चा की कार्यकारिणी सदस्य पुत्तला बोरा, उत्तर मंडल महिला मोर्चा, मिसामारा की अध्यक्ष मंजू बरुवा, एससी मोर्चा सचिव रातल हजारिका, बूथ अध्यक्ष 99 नंदलाल दास आदि उपस्थित थे, ग्रामीण अंचल में आयोजित शिविर में भाड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया। क्षेत्र के लोगों ने इस तरह का शिविर गांव में आयोजित करने के लिए आयोजक एलयूबी का आभार जताया। अनिल काबरा इससे पहले भी अपने पिताजी की पुण्य स्मृति में मुफ्त चिकित्सा शिविर लगा चुके हैं।

उद्योगों की रीढ़ होते हैं श्रमिक

September 25, 2023

किसी भी निर्माण के पीछे सबसे बड़ा योगदान होता है उसके निर्माण में अपना श्रम देने वाले श्रमिकों का। श्रमिकों को सम्मान देकर उद्यमी और श्रमिकों के मध्य सामन्जस्य एवं परिवारभाव की भावना उत्पन्न होती है। विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित श्रमजीवियों के सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए यह बात उपाध्यक्ष उप्र लघु उद्योग निगम लि. राकेश गर्ग (दर्जा राज्यमंत्री) ने कही।
शनिवार को नुनिहाई स्थित होटल मधु श्री में लघु उद्योग भारती द्वारा विश्वकर्मा जयंती एवं श्रमजीवियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह का उद्घाटन मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी, राकेश गर्ग (दर्जा राज्यमंत्री), प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता, जिला महासचिव राजीव बंसल, कार्यक्रम प्रभारी अरविंद शुक्ला, कार्यक्रम संयोजक सीए अनुज अशोक ने दीप प्रज्जलन कर किया।
उत्कृष्टता पुरस्कार रहा इनके नाम
आयोजन में महिला आरक्षण बिल पारित होने से प्रेरित होकर शहर की दो महिला उद्यमी पल्लवी महाजन और गीता अग्रवाल एवं युवा उद्यमी अनुराग अग्रवाल का लघु उद्योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मान किया गया।

इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर वरुण जैन, राजीव अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, प्रभात गुप्ता, शैलेश अग्रवाल, रिषी नंदा, गौरव अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सीए नितेश गुप्ता, अभिनव रस्तोगी आदि सहित सरकार के औद्योगिक विभागों से संबंधित विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

द फेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ऑल इंडिया राईस मिल मिलर्स की गोवाहाटी में संपन्न

September 25, 2023

द फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया राईस मिल मिलर्स की गोवाहाटी असम की बैठक में सीएमआर चावल खरीद के लिए लिये जाने वाले फॉर्टिफाइड चावल और धान से चावल बनाने में चावल रिकवरी कम मिलने का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा एसोसिएशन की बैठक गोवाहाटी असम में संपन्न हुई । उल्लेखनीय है कि इस बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य से फेडरेशन के राष्ट्रीय वरिष्ठ योगेश अग्रवाल योगेश अग्रवाल महासचिव विजय तायल और सचिव प्रमोद जैन शामिल हुए। बैठक में भारत सरकार की कुपोषण मुक्त भारत योजना में मिलर्स के सहयोग उपरांत उनके फॉर्टिफाइड चावल स्टेक के गलत तरीके से फेल करने पर सभी राज्यो के प्रतिनिधियों ने विस्तार से प्रकाश डाला गया । उल्लेखनीय है कि पहले चावल का सैंपल एफसीआई द्वारा निर्धारित मापदंड जाँच कर स्वीकार करने उपरांत मिलर्स की बिना जानकारी के चावल का सैंपल लेकर उन्हें FFSAI द्वारा अधिकृत NABL लैब में पहले एफसीआई द्वारा जाँच रिपोर्ट के आधार पर मानक स्तर का फोर्टिफिकेट ना मिलने पर रेजेक्ट किया गया मिलर्स द्वारा इसके विरुद्ध निर्धारित समय अवधि में अपील किए जाने पर सैंपल जाँच सीधे भारत सरकार खाद्य विभाग द्वारा दूसरे NABL लैब से जाँच करायी गई, जिसमे निर्धारित समय अवधि तक मिलर्स को रिपोर्ट ना देकर बहुत ही विसंगतिपूर्ण , संदेहास्पद रिपोर्ट देकर पुनः चावल स्टेक को अमानक बताकर सभी राज्यो में सैकड़ो स्टेक को फेल किया गया। भारत सरकार की फ़ॉर्टिफाइड चावल खरीद योजना में मिलर्स का काम केवल FRK का मिक्सिंग करने का होता जिसमे विटामिंस होते हैं । इसके लिए जो एफआरके मिलर्स को प्राप्त होता है वह या तो सरकार का एफ आर के निर्माता से टेंडर के जरिये लेती है या कुछ राज्यों में मिलर्स एफ आर के निर्माता से खरीदकर जमा कराता है जिसका पैसा उसे मिलता है। एफ आर के निर्माता द्वारा लैब से सही गुणवत्ता का नाएफ आर के होने का प्रमाणपत्र खरीद के समय मिलर्स को दिया जाता है। जब हमे प्राप्त होने वाले ना की खरीद के समय गुणवत्ता सही पायी गई और मिलर्स का निर्माता भी नहीं तब अन्य किसी भी जाँच में मिलर्स को दोषी मानकर चावल के स्टेक को रेजेक्ट कर मिलर्स को लाखों का नुकसान सिर्फ इसलिए देना की उसने स्राएफ आर के सही गुणवत्ता का मिक्स नहीं किया बिलकुल एकतरफा अव्यहारिक, दोषपूर्ण और अन्यायपूर्ण निर्णय है इस बैठक में चेयरमैन श्री
जा वा राव अध्यक्ष तरसम सना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेश अग्रवाल, महासचिव विजय तायल, सचिव प्रमोद जैन सहित देश के लगभग सभी राज्यो के प्रतिनिधियों ने जहाँ फॉर्टिफाइड चावल को खरीद सरकार द्वारा की जा रही है, इस विसंगति के कारण होने वाले नुकसान का पुरजोर विरोध भारत सरकार के समक्ष करने का निर्णय लिया। अधिकांश प्रतिनिधियों ने
इसे भ्रष्टाचार का पोषक भी करार दिया। इस संबंध में प्रभावित मिलर्स की ओर से गंभीर शिकायत फेडरेशन को की गई है, जिन्हें आने वाले समय पर सभी स्तर पर सरकार को अवगत कराते हुए इस महत्वपूर्ण योजना को प्रभावित करने के संबंध में जानकारी दी जाएगी। एक ओर मिलर्स फॉर्टिफाइड चावल में प्रताड़ना से परेशान है वहीं बैठक में योगेश अग्रवाल जी द्वारा बहुत ही प्रभावी तरीके से हञ्जक ओटीआर जिसमे मिलर्स को धान की तुलना में चावल रिकवरी कम मिलने का विषय रखा जिसे बैठक में स्वीकार करते हुए चर्चा की गई सभी पक्षों ने इस बात में योगेश अग्रवाल से सहमती जतायी कि सभी राज्यों में कृषि उपज के लिए जलवायु तथा जमीन की उर्वरा शक्ति अलग अलग है, किसानों को बीजो में भिन्नता है, उनके कृषि उपज लेने के तरीके अलग अलग हैं लेकिन किसी 1-2 प्रदेश की टेस्ट मि

राज्यपाल ने 'मूकाम्बिका राइस एंड फूड ग्रेन्स टेक एक्सपों' का किया उद्घाटन

September 25, 2023

राज्यपाल कटारिया ने यह भी कहा कि चावल मिलिंग उद्योग की कृषि उत्पादन पर सीधी निर्भरता है। इसलिए, धान का उत्पादन बढ़ाने के लिए किसानों को सशक्त बनाने की आवश्यकता है, जिससे चावल मिल की गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही धान प्रसंस्करण इकाइयों और धान उत्पादन के विकास और विस्तार से रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि चूंकि बड़ी संख्या में धान मशीनों और आटा मिल मशीनों के निर्माता और पैकेजिंग आदि से संबंधित कंपनियां इस परियोजना में तेजी से शामिल हो रही हैं, इसलिए जो उद्यमी एक्सपो में भाग ले रहे हैं, उन्हें एक-दूसरे के साथ अपने अनुभव साझा करने से लाभ होगा। राज्यपाल ने हमेशा तकनीकी क्रांति पर जोर देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य सरकार राज्य कृषि क्षेत्र को पर्याप्त तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए बहुत समर्पित होकर काम कर रही है। उन्होंने प्रदर्शनी आयोजित करने के लिए आयोजकों की भी सराहना की। बैठक में फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष जीवी. राव, मूकाम्बिका प्रदर्शनी के संस्थापक एमपी रामू, अध्यक्ष तारसेन सैनी, उपाध्यक्ष योगेश अगरवाल, ऑल असम राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आर. ऑफ बजाज तथा महासचिव रोहित कुमार अग्रवाल के साथ बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

लघु उद्योग भारती व भाजपा महिला मोर्चे का स्वास्थ्य शिविर संपन्न

September 25, 2023

जोरहाट, 24 सितंबर ( ख. सं . ) । लघु उद्योग भारती जोरहाट इकाई और उत्तर मंडल भाजपा महिला मोर्चे के संयुक्त तत्वावधान में दक्षिण दोलदोलिया आदर्श केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन व विश्वकर्मा
जयंती के उपलक्ष्य में निःशुल्क चिकित्सा
में
शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर मुख्य अतिथि गोलाघाट जिला परिषद की चेयरमैन हेलिना पेगु, अनिल काबरा, सरकार द्वारा मनोनीत पार्षद और पूवोत्तर लघु उद्योग भारती की उपाध्यक्ष पुतोला बोरा, जिला महिला मोर्चे की कार्यकारिणी सदस्य मंजू बरुवा, अध्यक्ष उत्तर मंडल महिला मोर्चा, मिसामारा, अनुसूचित जाति मोर्चा के सचिव रातूल हजारिका, 99 नंबर बूथ अध्यक्ष नंदलाल दास आदि उपस्थित थे। गांव अंचल में आयोजित इस शिविर का लोगों ने भारी तादाद में लाभ उठाया। इलाके के सभी लोगों ने आयोजकों को धन्यवाद दिया। उल्लेखनीय है कि लघु उद्योग भारती के प्रांतीय पदाधिकारी अनिल काबरा ने इससे पूर्व भी अपने पिता की पुण्य स्मृति में यहां निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया था।

फायर सेस लगाए जाने का लघु उद्योग भारती ने किया विरोध

September 25, 2023

राज्य सरकार द्वारा औद्योगिक व वाणिज्यिक भवनों पर फायर सेस लगाए जाने का लघु उद्योग भारती ने विरोध जताते हुए औद्योगिक व वाणिज्यिक भवनों हेतु इसे वापस लिए जाने की अपील की। लघु उद्योग भारती बयाना ईकाई अध्यक्ष नितिन सिंघल व सचिव केतन बंसल ने बताया कि राजस्थान सरकार के नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य सरकार द्वारा फायर सेस के नाम से सभी औद्योगिक व वाणिज्यिक भवनों पर कर लगाया गया है। यह कर 15 मीटर की ऊंचाई तक के भवनों पर 50 रुपए प्रति वर्ग मीटर प्रतिवर्ष 15 मीटर से *40 मीटर तक 100 रुपए प्रति वर्ष व 40 से 60 मीटर ऊंची बिल्डिंग पर 200 रुपए प्रति वर्ग मीटर प्रतिवर्ष है। इसमें साथ ही स्थानीय निकायों द्वारा फायर अनापत्ति प्रमाण पत्र (N.O.C.) के लिए 2 रुपए प्रति वर्ग फुट प्रतिवर्ष व नवीनीकरण पर 1 रुपए प्रति वर्ग फुट प्रतिवर्ष वसूला जाता है। जिसके अनुसार प्रत्येक औद्योगिक भवन पर लाखों रुपए प्रतिवर्ष फायर सेस व लाखों रुपए फायर अनापत्ति प्रमाण पत्र (N.O.C.) के होते हैं। साथ ही एक ही मद में दोहरा कर लिया जा रहा है। राजस्थान के उद्योग वैसे ही कई प्रतिकूल परिस्थितियों में काम कर रहे हैं। ऐसे माहौल में एक और नया कर लगाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के औद्योगिक हितों को ध्यान में रखते हुए यह कर तुरंत प्रभावः से वापिस लेने का आदेश करें।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please