News

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त ने मनाई विश्वकर्मा जयंती

September 22, 2023

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त के सभी जिलों की इकाईयों द्वारा उद्योगों के आराध्य ! देव भगवान विश्वकर्मा जयन्ति कार्यक्रम को हर्षोल्लास एवं पर्व के रूप मे मनाया गया। कार्यक्रम में जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपड़ा ने भाग लेते हुए कहा कि देवताओं के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा ने कर्म को ही पूजा बताया और भगवान रूपी हमारे श्रमिक उद्योगों की एक महत्वपूर्ण पूंजी है। लघु उद्योग भारती जोधपुर महानगर अध्यक्ष गौतम जीरावला ने कहा कि मनुष्य को शिल्प ज्ञान न हो तो निर्माण कार्य नहीं कर सकता है। मानव सभ्यता के विकास मे इसका महत्वपूर्ण स्थान है। इस अवसर पर पूजन कार्यक्रम व श्रमिक सम्मान का आयोजन किया गया। बोरानाडा इकाई सचिव थानाराम चौधरी ने बताया कि बोरानाड़ा औद्योगिक क्षेत्रमेवृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांगरिया इकाई अध्यक्ष रवि गुप्ता ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा का पूजन कर उद्योगों की सफलता की कामना की गयी और उद्यमियों से राष्ट्रहित मे अपने उद्योगों को चलाने का आह्वान किया। मण्डोर इकाई अध्यक्ष पूनमचन्द्र तंवर ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया गया और वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सूरसागर इकाई अध्यक्ष श्री कुन्नेसिंह परिहार ने बताया कि श्रमिकों का सम्मान कर भगवान विश्वकर्मा को पूजा की गयी। महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती मीना हरवानी ने बताया कि महिला उद्यमियों ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इकाई कार्यक्रम में श्रीमती मंजू सारस्वत, दिनेश सोनी, हरीश चाण्डक, मूलाराम पाटोलिया, अशोक गहलोत, किशोर हरवानी श्रीमती कंचन लोहिया इत्यादि उपस्थित रहे।

मेगा इंडस्ट्रियल पार्क की सौगात मिलने पर उद्योगपतियों ने विधायक का किया सम्मान

September 22, 2023

दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे के समीप मेगा इंडस्ट्रियल पार्क की सौगात मिलने पर लघु उद्योग भारती ने शहर विधायक चेतन्य काश्यप का सम्मान किया। विधायक काश्यप ने चर्चा में कहा कि 2013 में अपने घोषणा पत्र में रतलाम में इंडस्ट्रियल पार्क बनाने का जो वादा किया था, वह उनके लंबे समय के प्रयासों से अब सफल हुआ है। रतलाम में 462 करोड़ की लागत से बनने वाले मेगा इंडस्ट्रियल पार्क की आधारशिला स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रखी गई है। यह पूरा क्षेत्र 8 लेन एक्सप्रेस वे के समीप है। 8 लेन के मप्र के 244 किमी के हिस्से पर ट्रैफिक शुरू हो गया है। इसका सीधा लाभ उद्योग और व्यापार, व्यवसाय से जुड़े लोगों को मिलेगा। मेगा इंडस्ट्रियल पार्क में कई प्रकार के उद्योग आएंगे। वर्तमान में 10 से 15 उद्योगों के संबंध में चर्चा चल रही है। रतलाम में उद्योगों के आने से यहां के साथ ही आसपास के हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। भविष्य में और भी ऊंचाइयों को छूना है जिससे हमारे शहर का नाम रोशन हो और यहां पर रोजगार की अपार संभावनाएं बढ़ें। इस दौरान उद्योगपति मौजूद थे। यह जानकारी लघु उद्योग भारती के मीडिया प्रभारी एवं युवा उद्योगपति संदीप सकलेचा ने दी।

मुखर्जी मंडल ने विधायक काश्यप का किया अभिनंदन

मेगा इंडस्ट्रियल पार्क एवं 8-लेन एक्सप्रेस-वे की सौगात मिलने पर मुखर्जी मंडल ने विधायक चेतन्य काश्यप का 51 किलो की फूलमाला से अभिनंदन किया। मंडल के तन्मय त्रिवेदी ने बताया महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जिला मंत्री नेहा मेहर, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, अनिता कटारा, नंदकिशोर तोषावड़ा, एमआईसी सदस्य भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, पार्षद बलराम भट्ट, निशा पवन सोमानी सहित अन्य मौजूद थे।

औद्योगिक जमीनों को फ्री होल्ड करने की तैयारी, उद्योगपति बनेंगे भूस्वामी

September 22, 2023

प्रदेश के उद्योगपतियों के लिए एक अच्छी खबर हैं। सरकार सभी औद्योगिक क्षेत्रों में लीज पर दी गई जमीनों को फ्री होल्ड करने जा रही है। इस संबंध में सरकार ने प्रदेश के सभी उद्योग संघों से उनकी राय और फ्री होल्ड से उद्योग में होने वाले लाभ पूछे हैं। सरकार ऐसा करती है तो इंदौर व आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों के 3 हजार से ज्यादा उद्योगपति जमीन के मालिक बन जाएंगे। सांवेर रोड, राक- रंगवासा, पोलोग्राउंड सहित आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में जमीनें 30 साल के लिए लीज पर दी जाती है। इन पर नियंत्रण जिला उद्योग केंद्र व मप्र औद्योगिक विकास निगमों का होता है।

सरकार ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सभी औद्योगिक संघों को पत्र लिखकर इस मेरठ से अवगत किया है। उद्योग संचालनालय ने लिखा है, औद्योगिक क्षेत्रों में लीज पर आवंटित जमीनों को फ्री होल्ड करने के संबंध प्रदेश के औद्योगिक संगठन लगातार मांग कर रहे हैं। सरकार यदि फ्री होल्ड कर दे तो इससे औद्योगिक इकाइयों को क्या लाभ होगा? फ्री होल्ड करने के लिए सरकार से संगठनों को क्या अपेक्षाएं हैं? इस मामले में औद्योगिक विश्लेषकों का ना है कि ऐसा करने से उद्योगों को तो फ्री हैंड मिलेगा प्रीमियम जमा करके जमीन अपने नाम करवा लेंगे। इससे उनको बैंकों व अन्य बिजनेस डील में जरूरी दस्तावेजों के लिए बार-बार सरकार के पास नहीं जाना होगा फाइनेंस क्षमता बढ़ेगी।

पहले एमएसएमई को लेंगे

इसका दूसरा पहलू भी है, जमीन देने की शर्तों पर सरकार का नियंत्रण समाप्त होने से जमीनों उद्योग से इतर उपयोग करने की संभावनाएं बनेगी। उद्योग इनका उपयोग अपनी जरूरत के अनुसार करने लगेंगे। उद्योग के साथ इनका व्यावसायिक उपयोग करने की प्रवृत्ति बढ़ेगी। रियायती दरों पर देने का उद्देश्य पूरा नहीं हो सकेगा। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल इसे एमएसएमई के लिए करने की योजना है। यदि संगठन की जरूरतें सरकार के फ्रेम में उतरेगी तो इस पर जल्द ही निर्णय लिया जा सकेगा। औद्योगिक संगठनों से पूछा गया तो उनका कहना है, इससे उद्योगों को लाभ ही होगा।

लघु उद्योग भारती द्वारा कलक्टर से मुलाकात रीको क्षेत्र के विकास हेतु 4 सूत्री ज्ञापन

September 22, 2023

लघु उद्योग भारती का एक शिष्ट मंडल जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर से मिला और उन्हें शहर तथा खासकर रीको क्षेत्र को विकसित करने हेतु 4 सूत्री मांगों की ओर ध्यान दिलाया। इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपते हुए संघ ने मांग की कि औद्योगिक क्षेत्र रीको में कार्यरत हजारों श्रमिकों के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्थापित किया जावें। हजारों श्रमिकों के मशीनों के साथ काम करने व दिन-रात यातायात प्रबंधों एवं माल के लदान व उतराई में लगे श्रमिकों के कारण आये दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं भी होती रहती है लिहाजा क्षेत्र में प्राथमिक चिकित्सालय की बेहद जरूरत है।

लघु उद्योग भारती ने श्रमिकों के कौशल विकास केलिए एक कौशल विकास केन्द्र स्थापित करने की भी जरूरत बताई ताकि श्रमिकों को समय-समय पर प्रशिक्षित कर उनके कौशल को उन्नत किया जा सके ताकि उनके जीवन स्तर पर में बढ़ोतरी हो और उत्पादन की गुणवत्ता व मात्रा में भी वृद्धि हो ।

लघु उद्योग भारती की ओर से रीको औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्रियों से निकले अपशिष्ट के सुचारू निस्तारण की विकराल समस्या को देखते हुए क्षेत्र में इसके समाधान हेतु एक डम्पिंग यार्ड बनाया जाना जरूरी है। व्यावर में अभी ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है जिससे कचरे के ढेरों ने पर्यावरण व प्रदूषण को बढ़ावा दे रखा है। संघ ने यार्ड केलिए भी भूमि आवंटन की मांग की है।

लउभा द्वारा सौंपे ज्ञापन में पदाधिकारियों ने उक्त तीन इमारतों के अलावा अपने क्रियाकलापों केलिए भी एक कार्यालय की स्थापना हेतु भूखण्ड आवंटित करने की मांग की है ताकि वहां नये उद्यमियों के मार्गदर्शन सहित स्थापित उद्यमियों की समस्याओं का निराकरण किया जा सके। संस्था ने उक्त सभी भूमियों का आवंटन रीको के प्रावधानों के मुताबिक करने का अनुरोध किया और कहाकि लघु उद्योग भारती इसके लिए पूरी तरह पात्रता रखती है।

उल्लेखनीय है कि गत 18 सित. को लघु उद्योग भारती द्वारा एक वाटिका भी रीको क्षेत्र में बनाई गई जहां 1100 पौधों का सघन वन विकसित किया गया है। इसका उद्घाटन भी जिला कलक्टर द्वारा ही किया गया था।

फायर सैस लगाये जाने का किया विरोध

September 22, 2023

राज्य सरकार की ओर से औद्योगिक व वाणिज्यिक भवन पर फायर सेस लगाये जाने का लघु उद्योग भारती ने विरोध जताते हुए औद्योगिक व वाणिज्यिक भवनों से वापस लिए जाने की अपील की। लघु उद्योग भारती जयपुर अंचल अध्यक्ष सुधीर कुमार गर्ग ने बताया कि राजस्थान सरकार के नगरीय विकास, आवासन व स्वायत्त शासन विभाग द्वारा जारी के अनुसार राज्य सरकार द्वारा फायर सेस के नाम से सभी औद्योगिक व वाणिज्यिक भवनों पर कर लगाया गया है। यह कर 15 मीटर की ऊंचाई तक के भवनों पर 50 रुपये प्रति वर्गमीटर प्रतिवर्ष, 15 मीटर से 40 मीटर तक 100 रुपये प्रतिवर्ष, 40 से 60 मीटर ऊंची बिल्डिंग पर 200 रुपये प्रति वर्ग मीटर प्रति वर्ष है। इसमें साथ ही स्थानीय निकायों द्वारा फायर अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिये 2 रुपये प्रतिवर्ग फुट प्रतिवर्ष व नवीनीकरण पर एक रुपये प्रति वर्गफुट प्रतिवर्ष वसूला जाता है।

'भगवान रूपी श्रमिक उद्योगों की महत्वपूर्ण पूंजी हैं'

September 20, 2023

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त के सभी जिलों की इकाईयों की ओर से भगवान विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपड़ा ने कहा कि देवताओं के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा ने कम को ही पूजा बताया और भगवान रूपी श्रमिक उद्योगों की एक महत्वपूर्ण पूजी है। लघु उद्योग भारती जोधपुर महानगर अध्यक्ष गौतम जीवता ने कहा कि मनुष्य की शिल्प ज्ञान न हो तो निर्माण का नहीं कर सकता है। इस अवसर पर पूजन व श्रमिक सम्मान का आयोजन किया गया। बोरानाडा इकाई सचिव धानाराम चौधरी ने बताया कि बोरानाडा औद्योगिक क्षेत्र में वृक्षारोपण कर मशीनों व उपकरणों का पूजन किया गया। सांगरिया इकाई अध्यक्ष रवि गुप्ता ने उद्योगों की सफलता की कामना की। मण्डोर इकाई अध्यक्ष पूनमचन्द सूरसागर इकाई अध्यक्ष परिहार ने वृक्षारोपण कर अधिक कामों का सम्मान किया। महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती मोना हरवानी ने बताया कि महिला उद्यमियों ने भगवान विधकर्मा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान श्रीमती मंजू सारस्वत, दिनेश सोनी, हरीश चांडक, मूलराम पटोलिया, अशोक गहलोत, किशोर हरवानी, श्री मती कंचन लोहिया इत्यादि उपस्थित रहे।

विकसित होंगे स्किल डवलपमेंट सेंटर और डम्पिंग यार्ड

September 20, 2023

शहर के रीको द्वितीय में सोमवार को लघु उद्योग वाटिका का लोकार्पण कलक्टर रोहिताश्व सिंह. तोमर, रिको के वरिष्ठ महाप्रबंधक आदित्य शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा एवं प्रदेश अध्यक्ष – शांतिलाल बालड़ ने किया। कार्यक्रम संयोजक दीपक झंवर ने चलचित्र के माध्यम से दो हजार वर्ग मीटर में फैली इस वाटिका में विकसित किए गए जापानी मियावाकी पद्धति से 1100 पौधों का सघन वन, फलदार एवं छायादार पेड़, सुंदर फुलवारी, वॉक वे, सुदृढ़ ब्लॉक्स के साथ ड्रिप सिंचाई सिस्टम के बारे में जानकारी दी। विनोद मेलाना ने बताया कि इस सघन वन की एक हजार वर्ष से अधिक की उपयोगिता है। ब्यावर में लगा ये सघन वन अब तक राजस्थान में लगे वनों से सबसे अच्छा और उन्नत किस्म का है। शाखा अध्यक्ष सचिन नाहर ने रिको क्षेत्र में कामदार हित में एक चिकित्सालय, एक स्किल डवलपमेंट सेंटर और डम्पिंग यार्ड की मांग की। रिको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबन्धक आदित्य शर्मा ने रिको क्षेत्र को स्वच्छ एवं हरा-भरा रखने एवं शीघ्र ही डम्पिंग यार्ड के लिए भूखंड उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। मातृ शक्ति की ओर से पर्यावरण संरक्षण और नवनिर्मित वाटिका के संदर्भ में नाटिका का मंचन कर सभी को मंत्र-मुग्ध कर दिया। शाखा के पालक अधिकारी प्रकाश अंबुरे का स्वागत किया।

इस अवसर पर संतोष दगदी, हजारीसिंह, रामसिंह, ग्रीन डेवलपमेंट सेंटर और एक डम्पिंग प्रोजेक्ट एवं नयी सोच नयी रहे। कार्यक्रम संचालन श्वेता मुहिम से जुड़े पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। अंत में शाखा सचिव विजय मेहता ने धन्यवाद पुलि ज्ञापित किया। कार्यक्रम में पूर्व पहुंच विधायक माणक डाणी, राजस्थान साके प्रदूषण बोर्ड से दीपक तंवर, रिको गार्ड से राहुल बेनीवाल, अविनाश अधि शर्मा, प्रकाश अंबुरे, अजय वित खंडेलवाल, अशोक खंडेलवाल, बनवारीलाल पारीक, डॉ नरेंद्र अंधी पारख, सुनील इनाणी, अमरचंद थान मूंदड़ा, गगन भारद्वाज, जय सदर आनन्दानी रमेश भराड़िया, आशीष सहि झवर, रवि मूंदड़ा आदि मौजूद पर श

लघु उद्योग भारती वाटिका का हुआ लोकार्पण

September 20, 2023

नगर के लिए हरित पर्यावरण की दशा में एक धरोहर के रूप में स्थापित हुई लघु उद्योग वाटिका का लोकार्पण ब्यावर जिले के माननीय कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर, रिको के वरिष्ठ महाप्रबंधक आदित्य शर्मा, हमारी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा एवं प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालड़ के कर-कमलों से सम्पन्न हुआ। माँ भारती और भगवान श्री विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण के बाद महिला शाखा द्वारा 'वसुधा का कल्याण ना भूलें' गीत प्रस्तुति से कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम संयोजक दीपक झंवर ने चलचित्र के माध्यम से 2000 वर्ग मीटर में फैली इस वाटिका में विकसित किए गए जापानी मियावाकी पद्धति द्वारा 1100 पौधों का सघन वन, फलदार एवं छायादार पेड़, सुंदर फुलवारी, वॉक वे, सुदृढ़ ब्लॉक्स के साथ ड्रिप सिंचाई सिस्टम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस बहुमूल्य एवं उपयोगी जानकारी से उपस्थित आगंतुकगण अत्यंत लाभान्वित हुए। भीलवाडा में पर्यावरण की क्रान्ति लाने वाले अपना संस्थान के सचिव विनोद मेलाना ने इस सघन वन की 1000 वर्ष से अधिक की उपयोगिता है और ब्यावर में लगा ये सघन वन अब तक राजस्थान में लगे वनों से सबसे अच्छा और उन्नत किस्म का है, जिसका सभी ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। शाखा अध्यक्ष सचिन जी नाहर ने जिले के माननीय कलेक्टर को संबोधित करते हुए रिको क्षेत्र में कामदार हित में एक चिकित्सालय, एक स्किल डेवलपमेंट सेंटर और एक डम्पिंग यार्ड की मांग की। और उनके इस आग्रह को माननीय कलेक्टर ने अपने उद्बोधन में सहर्ष स्वीकार कर त्वरित रूप से आवेदन करने का सुझाव दे दिया, जिससे आचार संहिता लगने से पूर्व ही वो इसके लिए भूखंड की स्वीकृति शीघ्र दे सकें। साथ ही इस वाटिका को विकसित करने के लिए उन्होने शाखा की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक माणक डाणी, राजस्थान प्रदूषण बोर्ड से दीपक तंवर, रिको से राहुल बेनीवाल, अविनाश शर्मा, प्रकाश अंबुरे, अजय खंडेलवाल, अशोक खंडेलवाल, बनवारीलाल पारीक, डॉ नरेंद्र पारख, सुनील इनाणी, अमरचंद मूँदड़ा, गगन भारद्वाज, जय आनन्दानी रमेश भराड़िया, आशीष झवर, रवि मूंदड़ा, गौरव मूंदड़ा, विशाल काबरा, रवि झवर, अभिजीत अंबुरे, अनिकेत अंबूरे, प्रशांत पाबुवाल, भुवनेश जांगिड़ सहित मातृ शक्ति से अर्पिता शर्मा, उर्वशी भारद्वाज, नंदिता झंवर, उर्मिला गुप्ता, शोभन्ता जैन, शशि मोदी उपस्थित थे।

महाकालेश्वर औद्योगिक क्षेत्र मक्सी रोड में मनी हर्षोउल्लास से भगवान विश्वकर्मा जयंती

September 20, 2023

लघु उद्योग भारती उज्जैन की चारों मक्सी रोड, देवास रोड, आगर रोड व महिला इकाइयों द्वारा संयुक्त रूप भगवान विश्वकर्मा की जयंती उत्साह पूर्वक पायोनियर इंजीनियरिंग मक्सी रोड उद्योगिक क्षेत्र पर धूमधाम से बनाई गई। प्रारंभ में भगवान विश्वकर्मा जी की आरती की गई। इसमें उज्जैन पुलिस अधीक्षक श्री सचिन जी शर्मा भी सम्मिलित हुए, आरती के पश्चात श्रमिक भाइयों एवं उद्योगपतियों को प्रसाद वितरण किया गया उसके पश्चात श्रमिकों का सम्मान किया गया, कार्यक्रम का संचालन गिरीश जायसवाल द्वारा किया गया, मंचीय कार्यक्रम उपरांत सभी ने भोजन ग्रहण किया, इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक श्री अतुल जी वाजपेई विशेष रूप से उपस्थित थे। लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह कालरा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ नेमीचंद जी जैन, ईश्वर जी पटेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अतीत अग्रवाल, मालवा संभाग सचिव राजेश गर्ग एवं इकाइयों के अध्यक्ष नीलम कालरा, गिरीश जायसवाल, बृजेश शिवहरे, अखिलेश नागर एवम् सचिव दिलीप रोहरा, जितेंद्र भाटी, चित्रा मेहता, अनुभव जैन के साथ ही चारो इकाई के प्रभारी सुनील पीठवे, सुनील भावसार, सुयश सुराना, अर्चना कुलश्रेष्ठ, योगेन्द्र पाटिल, जितेंद्र जैन, जैरी जैस्टिन, प्रवीण पांचाल, एवं बड़ी संख्या में उद्योगपति व श्रमिक उपस्थित थे।

• रोलिंग एंड इंपेक्शन मशीन से डेमेज का भी चलता है पता, कलर पेंट से लेकर मशीन के बेरिंग तक सभी क्वालि

September 20, 2023

कपड़ा मंडी के साथ ही भीलवाड़ा की इंडस्ट्री मशीनों का उत्पादन भी कर रही है। जिनकी राष्ट्रीय स्तर की मशीनों से आधी कीमत और अंतरराष्ट्रीय पैमाने की है। ऐसा ही नाम है श्री भगवती टेक्सटाइल इंडस्ट्रीजा ये वर्ष 2003 से कपड़ा चेक करने और उसको रोल करके पैक करने की मशीन बना रहे हैं। ये सारी मशीन पहले अहमदाबाद और मुंबई से आई थी, जो भीलवाड़ा में बनने लगी है। लघु उद्योग भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष महेश हुरकट ने बताया कि कपड़े को चेक करने और उसका रोल बनाने के लिए जो मशीन इस्तेमाल होती है। इसका उत्पादन भीलवाड़ा में होना अपने आप में गर्व की बात है। मशीन में इलेक्ट्रिक उपकरण जितने भी उपयोग होते हैं, वह सब अंतरराष्ट्रीय स्तर के हैं। कलर पेंट से लेकर मशीन के बेरिंग तक सब बढ़िया क्वालिटी के हैं।

ऐसे काम करती है मशीन:

अभी हाल में हो मशीन को डिजिटल टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। एक ही बार में मशीन पर कपड़ा चेक करके उसकी रिपोर्ट बारकोड या क्यूआर कोड में ले सकते हैं। रोल बनने के बाद रोल का पूरा रिपोर्ट बारकोड या क्यूआर कोड़ में आ जाता है। जिससे रोल की डिटेल लेने के लिए रजिस्टर को नहीं देखना पड़ता। एक बार स्कैन करने पर पूरी रिपोर्ट आ जाती है। इस तरह हमारी रोल पैकिंग मशीन भी पूरी तरह से डिजिटल कंट्रोल होती है। मशीन में एक बार पूरी सेटिंग करने पर रोल पूरा पैक होने के बाद मशीन अपने आप रुक जाती है।

इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर: फिर मेला लगाने के वादे के साथ एजीबिटर्स विदा, कहा- ऐसी भव्यता तो जयपुर व जो

September 20, 2023

बेहतरीन बिजनेस डील और नए संबंधों के साथ लघु उद्योग भारती का इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर रविवार को समाप्त हुआ। समापन समारोह में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत लाइव जुड़े। लघु उद्योग भारती की नई कार्यकारिणी का भी गठन हुआ। एग्जीबिटर्स ने फिर से भीलवाड़ा में फेयर कराने का वादा किया। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री शेखावत ने केंद्र सरकार की उद्योगों की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने बताया कि लघु उद्योग भारती के द्वारा उद्योगों की वाटर ऑडिट भी की जाती है। लघु उद्योग भारती द्वारा विदेश से आयात कम करके उत्पादन बढ़ाने, पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए उत्पादन बढ़ाने, श्रमिकों की उद्योगों के साथ पारिवारिक माहौल उपलब्ध कराने जैसे कामों पर काम कर रहे हैं। एसबीआई के पदाधिकारी अविनाश पाटोदी ने बैंक और उद्योगों को पूरक बताया। सांसद सुभाष बहेड़िया ने कहा कि इस स्तर का मेट्रो सिटी नहीं लगा सकती। राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र ने बताया कि भारत में 2 हजार काउंट का धागा बनाता था, जो आज मशीनरी युग में भी संभव नहीं है। भारत पुनः समृद्ध हो इसके लिए रोडमेप पर काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष योगेश गौतम ने भी शिरकत की। प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालर ने कहा कि अभी तक जो उद्योग मेले लगाए हैं, उनमें यह पहला मेला टेक्सटाइल को केंद्र पर में रखते हुए लगाया गया है। महिला इकाई अध्यक्ष पल्लवी लठ्ठा भी मंच उपस्थित रहीं।

लघु उद्योग भारती भीलवाड़ा के नए पदाधिकारी चुने गए। शंभूप्रसाद काबरा अध्यक्ष, कमलेश मुणोत सचिव और अजय अग्रवाल कोषाध्यक्ष चुने गए। हरि अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, सुरेश कोगटा, अनूप बागड़ोदिया उपाध्यक्ष, सत्यनारायण झंवर और पुनीत सोनी सहसचिव होंगे। महेश हुरकट अब प्रांतीय उपाध्यक्ष होंगे।

विश्वकर्मा जयंती मनाई: विश्वकर्मा जयंती पर निर्माण के देवता विश्वकर्मा की पूजा की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय संघचालक डॉ. रमेश अग्रवाल एवं विभाग संचालक चांदमल सोमानी उपस्थित थे। फेयर में हरगोविंद सोनी, सत्य प्रकाश गग्गड़, बालकृष्ण काबरा, अभिषेक सोमानी, अभिषेक जैन, दिनेश लड्डा आदि का सहयोग रहा।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please