News

ग्रामीण हुनर को शिखर तक पहुंचाएं

September 4, 2023

लघु उद्योग, दिवस पर ककरमत्ता स्थित एक होटल में लघु उद्योग भारती की ओर 'ग्राम विकास से राष्ट्र विकास' विषयक संगोष्ठी हुई। इसमें ग्रामीण हुनर को शिखर तक पहुंचाने के लिए प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों ने विचार व अनुभव साझा किए।

लघु उद्योग भारती (काशी प्रांत) के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने मेरी माटी मेरा देश के तक तहत पंच प्रण की शपथ दिलाई। उन्होंने छह हुनरमंद बुनकरों व शिल्पकारों को दस हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भी दी। काश्याम सृजन फाउंडेशन व ऊषा फाउंडेशन के सहयोग से हुए कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आरएसएस के सम्पर्क प्रमुख दीनदयाल पांडेय, संयुक्त निदेशक (एमएसएमई) एलबीएस यादव, वैदिक वैज्ञानिक रघुवंश मणि पांडेय, साई के पूर्व निदेशक वीवीएसएन राव, शिकागो से आए आईटी विशेषज्ञ अनुराग व महिला महाविद्यालय (बीएचयू) की पूर्व प्रोफेसर इंदिरा विश्नोई ने ग्रामीण हुनर को शिखर तक पहुंचाने से जुड़े विषयों पर विचार रखे। वीवीएसएन राव और अनुराग ने 2-2 पावरलूम देने का घोषणा की।

इस मौके पर सन्नी विश्वकर्मा, गुलशन मौर्य, अदीबा रफत, रंजना श्रीवास्तव, शैलेश सिंह, अवधेश मोयं, भारत भूषण गुप्ता, अरुण सिंह, विमलेश मौर्य, दिनेश गुप्ता रहे।

उद्यमी बोले, नए जेनरेटर की खरीद पर 50% सब्सिडी मिले

September 4, 2023

लघु उद्योग भारती मेरठ महानगर की ओर से शनिवार को उद्यमी मिलन कार्यक्रम हापुड़ बाईपास स्थित समन्वय भवन में हुआ। लघु उद्योगों के समक्ष आ रही समस्याओं पर चर्चा हुई। जेनरेटर बंदी पर उद्यमी व्यथित दिखे। सीपीसीपी-4 प्लस कैटेगरी के नए जेनरेटर को लेकर उद्यमियों को जानकारी दी गई।

विशिष्ट अतिथि भाजपा पश्चिम क्षेत्र क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. विकास अग्रवाल रहे। अध्यक्षता लघु उद्योग भारती संभाग अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, संचालन मेरठ महानगर अध्यक्ष पंकज कुमार जैन ने किया। सीपीसीपी-4 प्लस कैटेगरी के नए जेनरेटर पर जानकारी देने के लिए जैक्सन कंपनी के अधिकारियों को बुलाया गया। उद्यमियों ने सरकार से मांग की कि या तो पुराने जेनरेटर की व्यवस्था को बहाल रखा जाए या नए जेनरेटर की खरीद पर 50 फीसदी सब्सिडी और बाकी पर कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जाए। भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री पश्चिमी उप्र डॉ. विकास अग्रवाल ने कहा, समस्याओं के निस्तारण को अपने स्तर पर प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाकर निराकरण कराएंगे। कार्यक्रम में अनिल में अग्रवाल, संदीप गुप्ता, अमल कृष्णा, ह अर्पित जैन, रूपक जैन, विवेक मित्तल, अंकुर जैन, अनिरुद्ध, मुकेश- जैन, अमित रस्तोगी, शरद सुधाकर रहे।

लघु उद्योग भारती निम्बाहेड़ा इकाई सेमिनार -2023 सम्पन्न

September 4, 2023

लघु उद्योग भारती निम्बाहेड़ा इकाई कार्यकारिणी का सेमिनार 2023 एवं स्नेह मिलन समारोह रविवार को स्थानीय वण्डर टाउन हॉल में संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ताराचन्द गोयल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता निम्बाहेड़ा इकाई अध्यक्ष मनोज पटवारी ने की, जबकि विशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री योगेन्द्र शर्मा, प्रान्तीय अध्यक्ष पवन गोयल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ज्ञानचन्द मेहता, कृषि उपज मंडी समिति सचिव पंकज मोदी, डीआईसी प्रबंधक रूपसिंह झाला, एसबीआई एमएसएमई ब्रांच प्रतिनिधी अकरम मंसूरी मौजूद रहे। शुभारम्भ में अतिथियों द्वारा भगवान श्री विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का निम्बाहेड़ा इकाई सदस्यों द्वारा उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया। स्वागत उद्बोधन इकाई अध्यक्ष मनोज पटवारी ने दिया, वहीं संस्था की ओर से इकाई मंत्री राजेश काबरा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष पवन गोयल ने कहा कि लघु उद्योग भारती की स्थापना 25 अप्रेल 1994 को की गई थी, वर्तमान में भारत वर्ष में इसकी 800 से अधिक इकाईयों में 48 हजार से अधिक सक्रिय सदस्य जुडे हुए हैं। उन्होने लघु उघोग संस्थान की कार्य पद्धति के बोर में जानकारी देते हुए बताया कि संस्था अपने निर्धारित 6 एजेंडो पर कार्य करती है। जिसके आधार पर संस्था से जुडे उद्यमी को अपने उद्योग में आने वाली समस्या का मिलजुल कर समाधान किया जाता है।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि इस संस्था को बनाने का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र के लिए सोचने वाले उद्यमियों को एक मंच उपलब्ध करवाना है। यह संस्था मुख्यतरू राष्ट्र को सर्वोपरी मानकर कार्य करती है। जिसमें उद्यम एवं मजदूर के प्रति अपनी जवाबदेही भी तय रहती है।

अमेठी को प्लाई उड का हब बनाएंगे मेरठ के शांतनु

August 28, 2023

आईआईटी ने कानपुर में पढ़ने के दौरान भारत के प्रथम नैनो सेटेलाइट जुगनू को बनाने की का गौरव हासिल कर मां सपना के सपने को साकार करने की चाहत ने की शांतनू को मेरठ से अमेठी खींच लाई।। वर्ष 2010 में आईआईटी कानपुर द्वारा बनाए गए माइक्रो सेटेलाइट को इसरो को सौंपने के बाद से चर्चा में आए मेरठ के शांतनू अग्रवाल

अब स्मृति इरानी के अमेठी को प्लाईउड का हब बनाएंगे। पूरी तरह से भारतीय तकनीक पर आधारित एक विशेष केमिकल के घोल का निमार्ण कर औद्योगिक इकाइयों के जरूरतों को पूरा करेंगे। पिछले दिनों लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स सम्मिट में सामिल होने के बाद जमीन की खोज में वे अमेठी के इस स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र में एमओयू हस्ताक्षर कर एक नई इकाई का निमार्ण कर मां सपना के सपने को साकार कर दिखाया है, और इसके शुभारंभ को इतिहासिक बनाने के लिए चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग के दो दिन बाद की तारीख को चुना, शांतनू के इसी हौसले को देखते हुए केन्द्रीय मंत्री सांसद अमेठी स्मृति इरानी ने भी उनके ईकाई का शुभारंभ कर अमेठी से उड़ान भरने के हौंसले को सराहा है, शांतनू ने उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण जगदीशपुर के सेक्टर -13 में गोरखनाथ आर्गनिक्स नामक एक इकाई की स्थापना कर प्रथम चरण में 25 करोड़ की लागत से 5000 एस्कवायर मीटर बनाया है, केमिकल ईकाई से प्लाईउड़ फैक्टरी साहित अन्य इकाइयों में लगने वाला भारतीय संचालित है । तकनीक पर आधारित एक विशेष केमिकल का निर्माण तैयार करेंगे, जिससे यहां पर संचालित होने वाली प्लाईउड़ वा अन्य इकाइयों को यहीं से सामान आसानी से उपलब्ध हो सकेगा, साकार कर रहे हैं। शांतनू ने बताया कि भारतीय तकनीक पर आधारित इस केमिकल को तैयार करने के लिए रॉ मिटोरियल वे आसाम से टैंकर में सड़क से मंगवाते हैं

पूरा प्रोडक्सन 305 टन प्रति दिन का होगा वर्तमान में पहले चरण में 100 टन प्रतिदिन की शुरूवात हो गई है, जो प्रदेश में उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी केमिकल ईकाई है, लोकल में रॉ मिटीरियल के मिलने से कई अन्य प्लाईउड़ की फैक्टरियां को यहां पर स्थापित करने के लिए बाहरी उद्यमियों से चर्चा चल रही है जल्द ही वे उद्यमी स्वामी यहां आकर अपनी इकाइयों की स्थापना करेंगे बस जरुरत पड़ने पर उन्हें प्रशासनिक मदद की अवश्यकता है। वैसे पहले से तीन इकाइयां यहां पर संचालित हैं।

शांतनु यह भी बताते हैं कि केन्द्रीय मंत्री सांसद अमेठी स्मृति इरानी से प्रभावित होकर वे मेरठ से यहां तक का सफर तय करके मां सपना के सपनो को साकार कर रहे हैं।

इसी फैक्टरी का केन्द्रीय मंत्री सांसद अमेठी स्मृति इरानी ने पिछले 25 अगस्त को फीता काट कर शुभारंभ कर चुकी हैं।

अखिल भारतीय उद्यमी सम्मेलन का आयोजन

August 28, 2023

लघु उद्योग भारती की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक एवं अखिल भारतीय उद्यमी सम्मेलन, उद्यमी संगम का आयोजन आध्यात्म साधना केंद्र पर किया गया। इस बैठक में लघु उद्योग भारती के पूरे देश के उद्यमियों एवं भारतवर्ष के सभी प्रदेशों के पदाधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर कृष्ण गोपाल जी, सह सर कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं मार्गदर्शक, लघु उधोग भारती केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, भारत सरकार, माननीय अश्वनी वैष्णव जी एवं केंद्रीय कानून, न्याय, संस्कृति एवं संसदीय कार्य मंत्री, भारत सरकार, अर्जुन राम मेघवाल उपस्थित रहे। इस बैठक में सहारनपुर से मंडल अध्यक्ष अनुपम गुप्ता, जिला अध्यक्ष, वरुण अग्रवाल, मंडल महामंत्री आलोक जैन, जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर राजेश जैन, जिला अध्यक्ष शामली अंकित गोयल, शौर्य जैन, मुकेश शर्मा 1) संदीप अग्रवाल उएवं संचित ने प्रतिभाग किया, पूरे सम्मेलन में लघु उद्योग सहारनपुर के द्वारा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, आईआईटी रुड़की के साथ उद्योगों को बढ़ाने के लिए, उद्योगों की समस्याएं दूर करने एवं उद्योगों को नवीनतम टेक्नोलॉजी व परामर्श उपलब्ध कराने के लिए किया गया समझौता छाया रहा। राष्ट्रीय अधिवेशन में मान्य डॉक्टर गोपाल कृष्ण जी ने कहा की उद्योगों को लघु उद्योग भारतीय सहारनपुर की तरह आईआईटी एवं एन आई आईटी के साथ जुड़ना चाहिए ताकि उद्योगों को नवीनतम टेक्नोलॉजी उपलब्ध हो सके और हमारे देश के उद्योग भी विश्व स्तर पर विश्व के अन्य उद्योगों के साथ प्रति स्पर्धा कर सके एवं विश्व बाजार में अपने देश के उद्योगों का सामान्य निर्यात हो सके जिससे बहुमूल्य विदेशी मुद्रा हमारे देश को उपलब्ध होगी। हमारे देशवासियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

'रोजगार बढ़ाना है, तो MSME में विशेष योजना बनानी होगी'

August 28, 2023

छतरपुर स्थित अध्यात्म साधना केंद्र में हुए लघु उद्योग भारती (LUB) के 'उद्यमी संगम' में देशभर के व्यापारी और उद्यमी आए। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने कहा कि वर्तमान बढ़ती जनसंख्या और मौजूदा हालात में रोजगार का सृजन करना है, तो एमएसएमई में योजनाएं बनानी होंगी। देश में खेती, P दूध और फल- सब्जी का काम छोड़ दें, तो बड़ी इंडस्ट्री 4 प्रतिशत से ज्यादा रोजगार नहीं देती।

उन्होंने कहा कि 90 प्रतिशत रोजगार एमएसएमई ही देती है। देश में एमएसएमई से 11 करोड़ से ज्यादा लोगों रोजगार मिलते हैं। जीडीपी में भी 33 प्रतिशत योगदान एमएसएमई का है, वहीं एक्सपोर्ट में इसका 50 प्रतिशत योगदान है। सरकार की योजना भी है कि इसे 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत किया जाए। इसके लिए स्कीम बनानी पड़ेगी। अगर 2 से 4 करोड़ रोजगार बढ़ाने हैं, तो यह एमएसएमई ही दे सकता है। छोटी पूंजी में उद्योग लग जाता है। 25 लाख से 1-2 करोड़ में काम हो जाता है।

डॉ. कृष्ण गोपाल ने कहा कि हर साल 0.1 प्रतिशत ग्रामीण जनसंख्या शहरों में शिफ्ट हो रही है। इसमें कुछ जनसंख्या गांव में वापस लौट जाती है। जो लोग शहरों में जाते हैं, उनमें से कुछ ही अच्छा जीवन जी पाते हैं। 135 करोड़ लोगों को ध्यान में रखकर भारत के लिए, मॉडल बनना चाहिए। यह केवल एमएसएमई उपलब्ध करा सकता है। कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था LUB के दिल्ली प्रांत ने की। दिल्ली के अध्यक्ष दीवान चंद गुप्ता और महासचिव मुकेश अग्रवाल ने कहा कि देशभर से आए सदस्यों को केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और अश्विणी वैष्णव ने संबोधित किया। साथ ही आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार की योजनाओं में उद्यमी काफी महत्वपूर्ण हैं।

नई टीम का गठन

लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर घनश्याम ओझा और राष्ट्रीय महासचिव पद पर ओम प्रकाश गुप्ता सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए हैं। अधिवेशन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र नागपाल को अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख की जिम्मेदारी भी दी गई। उन्होंने बताया कि दिल्ली के 5 लोगों को राष्ट्रीय टीम में जगह मिली है। ओम प्रकाश गुप्ता । को राष्ट्रीय महासचिव और नरेश पारिख, अंजू बजाज और जनक भाटिया को राष्ट्रीय सचिव के रूप में दायित्व संभालेंगे।

शहर में कई जगह चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान, जल्द बने अलवर संभाग, जिससे हो जिले का विकास

August 28, 2023

अलवर संभाग बने इस मांग में महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। महिलाओं का कहना है कि संभाग बनाने से रोजगार बढ़ेंगे। अलवर विकास होगा। विभिन्न औद्योगिक कार्यों के लिए जयपुर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेगे। उद्योग, शिल्प उद्योग व कुटीर उद्योगों का विकास होने से अलवर की महिलाओं का भी विकास होगा। यहां के इन उद्योगों को विशेष पहचान मिलेगी।

संभाग बनाने के लिए हस्ताक्षर अभियान जारी: अलवर संभाग बनाओ संघर्ष समिति की ओर से शुक्रवार को तीन जगहों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। सामान्य अस्पताल के गेट पर हस्ताक्षर अभियान चलाते हुए। इसमें व्यापारियों आमजन और महिलाओं ने बड़ी संख्या में हस्ताक्षर किए। समिति के प्रवक्ता रवि जुनेजा ने बताया कि नगर मंत्री का बड़ पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अस्पताल के मुख्य गेट पर संघर्ष समिति के संयोजक रमेश जुनेजा, पार्षद कुलदीप माथुर, देवेंद्र शर्मा, गोपेश शर्मा, राजेश मक्कड़, गोपाल जायस्वाल, किशन लाल केके मदान के सहयोग से अस्पताल में आए लोगो ने संभाग बनाए जाने की मांग करते हुए हस्ताक्षर किए डॉक्टर व नर्सिंग स्टाफ से अनवर को संभाग बनाए जाने के लिए समर्थन जुटाया गया। इसके हस्ताक्षर अभियान में ऑटोमोबाइल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार रावत, पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश कोचर, पूर्व सचिव सुनील गुप्ता, अजय चावला, राजेश बक्शी, की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संजय जैन ने लोगों व दुकानदारों से हस्ताक्षर कराए मंत्री के बड़ पर पुस्तक स्टेशनरी एसोसिएशन के सहयोग से अध्यक्ष बिहारी पराशर ने हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। हस्ताक्षर अभियान में मंत्री टीकाराम जूली, शहर विधायक संजय शर्मा, नगर निगम के महापौर घनश्याम मिश्रा को भी पत्र सौंपे गए हैं।

सीएम को पत्र लिखा: जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रकाश गंगावत ने अलबर को संभाग बनाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। पत्र में कहा है कि अलवर जिला एनसीआर में शामिल जिला मुख्यालय है। केन्द्र व राज्य की राजधानी के मध्य होने से व्यापारिक, शैक्षिण औद्योगिक व राजनीतिक दृष्टिकोण से अपर जिला अन्य सभाग मुख्यालयों म पक्ति में है। जिले को योगेश भौगोलिक स्थिति को देखते हुए संभाग बनाने की जरूरत है।

घनश्याम ओझा राष्ट्रीय अध्यक्ष व ओमप्रकाश गुप्ता राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत

August 28, 2023

लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रांत अध्यक्ष महावीर चौपड़ा ने बताया कि अखिल भारतीय कार्यसमिति व कार्यकारिणी बैठक नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह व संपर्क अधिकारी डॉ. कृष्णगोपाल व अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाशचंद के सान्निध्य में संपन्न हुई। बैठक में सत्र 2023-25 के लिए लघु उद्योग भारती राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की, इसमें घनश्याम ओझा को राष्ट्रीय अध्यक्ष व ओमप्रकाश गुप्ता को राष्ट्रीय महासचिव मनोनीत किया। उनका माल्यार्पण का स्वागत किया गया। लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रांत के सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्य ने उनके मनोनयन पर प्रसन्नता जाहिर की व कहा कि घनश्याम ओझा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाना गवं की बात है जोधपुर प्रांत अध्यक्ष महावीर चौपड़ा के नेतृत्व में कार्यकारिणी सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल भी दिल्ली में मौजूद थे और घनश्याम ओझा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर नए सदस्यों के चेक भेंट किए। नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने लघु उद्योगों की अर्थव्यवस्था में महत्व को बताते हुए संगठन के बारे में जानकारी दी। घनश्याम ओझा ने कहा कि देश मे उद्योग के विकास के लिये उनकी सभी समस्याओं के निस्तारण का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

लघु उद्योग भारती की बैठक में बिजली और अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा एवम जालंधर की कार्यकारिणी घोषित

August 28, 2023

बैठक में प्रधान विवेक राठौर ने बिल्डिंग स्टैबिलिटी सटीफिकेट फैक्टरी एक्ट के तहत हर 5 साल में इंडस्ट्री से मांग रही है जिसकी कोई आवश्यकता नजर नहीं है। विवेक राठौर ने 2023 से 2025 कार्यकाल के लिए अपनी टीम की घोषणा की और पूर्व कार्यकाल में किए गए सभी कामों का विवरण दिया। बताते चलें कि पिचले दिनों विवेक राठौर को लगातार दूसरी बार लघु उद्योग भारती का जिला प्रधान चुना गया था। अब उन्होंने अपनी टीम की घोषणा भी कर दी है।

लघु उद्योग भारती के जिला महामसिचव अनिरुद्ध धीर ने इस मौके पर कहा कि पंजाब सरकार के पावरकॉम विभाग ने पॉवर क्वालिटी मीटर के लिए नोटिस जारी करने शउरू कर दिए हैं। इन मीटर को कोमत 3 से 4 लाख है। यह खर्च छोटे उद्योग के लिए बोझ है अगर कर्ज लेकर भी लगे तो सरकार ने उसका कोए फायदा नहीं बताया। उन्होने ने विजय तलवार को सुझाव दिया की एक ज्ञापन बनाकर बिजली विभाग को दिया जाए कि यह पावर क्वालिटी मीटर बिजली विभाग की जिम्मेदारी होनी चाहिए और सरकार इसको अपनी खर्च पर लगाए या फिर सब्सीडाइन करें। यह बोझ छोटी इंडस्ट्री पर न डाला जाए। बैठक में चेंज आफ लैंड यूज, फैक्टरी एक्ट लाइसैंस और कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

बैठक में ऑल इंडिया पॉवर कमेटी के अध्यक्ष विजय तलवार, लघु उद्योग भारतीय जालंधर के मुख्य पैटर्न मनोहर धवन, पैटन गुरबख्श सिंह जुनेजा, प्रधान विवेक राठौर, महासचिव अनिरुद्ध धीर और कोषाध्यक्ष वरुण भल्ला के अलावा गुलशन तलवार, विकास कपूर, अनुज कपूर, शाम गोस्वामी, सुमित दुग्गल, रमन चौधरी, गगन चौधरी, भारत मल्होत्रा, ललित भल्ला, सौरव महाजन, विपनललित भल्ला, सौरव महाजन, विपन धीर, मुनीश वर्मा, अजय अग्रवाल, अजय वर्मा, आकाश राठौर, अमन कपूर, अनिरुद्ध राठौर, अनुपम खन्ना, गगनदीप सिंह, गौरव शर्मा, हंसराज शर्मा, हरसिमरन सिंह मक्कड़, मनु बाहरी अजय वर्मा, आकाश राठौर, अमन पीयूष जैन, राघव चोर, राजीव शर्मा, शर्मा मौजूद थे। राजेश कालिया, रमन चावला, सचिन अग्रवाल समोर गुप्ता, संजय जैन, सौरभ अग्रवाल, सुनील अग्रवाल और विनोद शर्मा मौजूद थे।

लघु उद्योग भारती जालंधर की कार्यकारिणी घोषित

बैठक के दौरान लघु उद्योग भारती जालंधर की कार्यकारिणी घोषित की गई। कार्याकारिणी में मनोहर धवन, प्राणनाथ भल्ला, सतपाल शर्मा, बूटी राम भल्ला को मुख्य पैटर्न, राकेश राठौर (पूर्व मेयर जालंधर), अरविंद धूमल (उप प्रधान अखिल भारतीय लघु उद्योग भारती), विजय तलवार (लघु उद्योग भारती की अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य) अश्वनी विक्टर (विक्टर टूल्स) बलराम कपूर (जे.एम.पी.). गुरबख्श सिंह जुनेजा, हरीश गुप्ता (पूर्व प्रधान) को पैटर्न नियुक्त किया गया। अमीर सिंह, अनुज कपूर, उत्तम चड्ढा, अमित दुग्गल को उप प्रधान नियुक्त किया गया। इसके अलावा संजीव गुप्ता, श्याम गोस्वामी, गगन चौधरी, गगनदीप सिंह, अभिषेक राठौर, आशीष शर्मा, ललित भल्ला, भारत मल्होत्रा, पीनूप सेठको सचिव, सौख्य माजन, आकाश राठौर को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा विकास कपूर, सुनील अग्रवाल को पर्यावरण सलाहकार, एडवोकेट गुलशन तलवार को इलेक्ट्रोसिटी सलाहकार, एडवोकेट गौरव शर्मा, एडवोकेट रवि चोपड़ा एडवोकेट जे.एस. बेदी को जी.एस.टी. सल्लाहकार, लेबर विभाग- एडवोकेट गुरप्रीत सिंह को लेबर विभाग के सलाहकार एडवोकेट विजय शोरी और एडवोकेट चैतन्य महाजन को लीगल सलाहकार, सी.ए. समोर महाजन, सी.ए. विक्रम अरोड़ा और एडवोकेट विकास भगत को आयकर सलाहकार नियुक्त किया।

25 अगस्त को दिल्ली में लघु उद्योग भारती का 'उद्यमी संगम'

August 24, 2023

लघु उद्योग भारती में बड़ा 'उद्यमी संगम' आयोजित करने जा रहा है। यह छतरपुर मंदिर रोड स्थित अध्यात्म साधना केंद्र में 25 अगस्त को सुबह 9 बजे शुरू होगा। लघु उद्योग भारती दिल्ली के प्रेजिडेंट दीवान चंद गुप्ता ने बताया कि उद्यमी संगम में मुख्य अतिथि के तौर पर रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे, केंद्रीय कानून और न्याय, संसदीय कार्य और संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुनराम मेघवाल मौजूद रहेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल अध्यक्षीय उद्बोधन देंगे।

उन्होंने बताया कि संगम में सरकार की पॉलिसी पर चर्चा होगी। अभी भी उद्यमियों को कई तरह की दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। इसे सरकार के मंत्रियों से साझा करेंगे। मंत्री भी अपनी बात कहेंगे। भारत अगले कुछ वर्षों में 5 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने के लिए तैयार है। कोशिश है कि 2028 तक हिन्दुस्तान को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया जाए। 2014 से 2023 के बीच भारत की जीडीपी में कुल 83 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई हैं। इस दौर में भारत पांच देशों को पीछे छोड़कर विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। लघु उद्योग भारती दिल्ली के जनरल सेक्रेट्री मुकेश अग्रवाल ने कहा कि 5 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने में सभी को अपने प्रयास से हिन्दुस्तान को आगे बढ़ाना होगा। कार्यक्रम का आयोजन लघु उद्योग भारती का दिल्ली प्रांत कर रहा है। इसमें देशभर के व्यापारी और उद्यमी शामिल होंगे। अपेक्षा है कि अधिक से अधिक ट्रेडर्स कार्यक्रम में हिस्सा लें। संगम में किसी भी संगठन से जुड़े व्यापारी आ सकते है।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please