लघु उद्योग भारती, अलवर इकाई की जून माह की मासिक बैठक का आयोजन केएसजेएन केमिकल प्राइवेट लिमिटेड में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विभिन्न औद्योगिक एवं संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा की।
बैठक के दौरान लघु उद्योग वाटिका में बिजली कनेक्शन से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया तथा इसके शीघ्र समाधान हेतु आवश्यक प्रयासों पर जोर दिया गया। साथ ही 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई एवं सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
इसके अतिरिक्त आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, उद्योगों से जुड़ी चुनौतियों एवं अलवर क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति देने हेतु आवश्यक कदमों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में सभी सदस्यों ने मिलकर लघु उद्योगों के सशक्तिकरण एवं क्षेत्र के औद्योगिक विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।