लघु उद्योग भारती – स्वयंसिद्धा राखी एवं तीज प्रदर्शनी (1 एवं 2 अगस्त 2026) की तैयारियों को लेकर दिनांक 27 जुलाई 2026 को वैशाली नगर महिला इकाई एवं जयपुर हेरिटेज महिला इकाई की संयुक्त मासिक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जयपुर प्रांत महामंत्री श्रीमती सुनीता जी ने की।
बैठक में प्रांत संयुक्त महामंत्री श्रीमती रितु अग्रवाल जी, जयपुर हेरिटेज महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती रूपाली सक्सेना जी एवं वैशाली नगर महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती सारिका त्रिपाठी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
बैठक के दौरान श्रीमती सुनीता जी ने लघु उद्योग भारती की कार्यप्रणाली एवं महिला उद्यमियों के सशक्तिकरण में संगठन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सभी महिला उद्यमियों को अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रेरित किया।
श्रीमती शीतल जी ने स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी से संबंधित नियमों, व्यवस्थाओं, स्टॉल आवंटन प्रक्रिया, आवश्यक दिशा-निर्देशों एवं आयोजकों द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
संयुक्त बैठक में दोनों महिला इकाइयों के सदस्यों एवं सभी प्रदर्शनी प्रतिभागियों (Exhibitors) ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने प्रदर्शनी को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव साझा किए एवं सामूहिक सहयोग का संकल्प लिया।
बैठक का समापन वैशाली नगर महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती सारिका त्रिपाठी जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। सभी उपस्थित सदस्यों ने सामूहिक प्रयास एवं उत्साह के साथ 1 एवं 2 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाली “स्वयंसिद्धा राखी एवं तीज प्रदर्शनी” को सफल बनाने का संकल्प लिया।
रूपाली सक्सेना
अध्यक्ष
जयपुर हेरिटेज महिला इकाई