लघु उद्योग भारती मुरादनगर द्वारा व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित, जीएसटी समस्याओं पर हुआ सार्थक विमर्श

June 10, 2026
Ghaziabad,
UTTAR PRADESH

लघु उद्योग भारती मुरादनगर इकाई द्वारा व्यापारी संवाद कार्यक्रम का सफल आयोजन

आज लघु उद्योग भारती मुरादनगर इकाई द्वारा SR Grand Hotel में सौहार्दपूर्ण वातावरण में एक महत्वपूर्ण व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में गाजियाबाद के उपायुक्त एवं सह उपायुक्त (GST) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर उपस्थित व्यापारी बंधुओं ने जीएसटी एवं व्यापार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों द्वारा समस्याओं पर गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श किया गया। कुछ समस्याओं का समाधान तत्काल वार्ता के माध्यम से किया गया, जबकि अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को उच्च अधिकारियों के समक्ष भेजकर उचित कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया गया।

कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती मेरठ मंडल अध्यक्ष श्री अमरीश गोयल जी, जिलाध्यक्ष श्री दीपक गुप्ता जी, नगर अध्यक्ष श्री राज कुमार गर्ग जी, नगर उपाध्यक्ष श्री जितेन्द्र चौधरी जी, नगर महामंत्री श्री रमन गोयल जी, नगर कोषाध्यक्ष श्री अशोक गुप्ता जी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी बंधुओं ने सहभागिता की।

यह संवाद कार्यक्रम व्यापारियों एवं प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा व्यापार जगत की समस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Latest Ekai Acitivity

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please