<p>लघु उद्योग भारती संघटन की बैठक करखियाव औद्योगिक अस्थान में आयोजित हुई। इस अवसर पर संघटन के वरिष्ठ सदस्य तथा उपाध्यक्ष दिलीप गुप्त को संघटन द्वारा सम्मानित किया गया। पिछले माह दिलीप गुप्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथो आगरा में (उद्योग श्री) सम्मान से सम्मानित होने पर सभी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया। राजेश कुमार सिंह अध्यक्ष लघु उद्योग भारती काशी प्रांत ने बताया कि दिलीप गुप्त पूर्वांचल के एक मात्र ऐसे उद्यमी है, जिन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ है। जिसके कारण लघु उद्योग भारती, काशी प्रांत के सभी उद्यमी साथी गौरवान्वित हुए है। साथ ही दिलीप अन्य उद्यमियों के लिए प्रेरणा श्रोत है। हम सब गर्व महसूस कर रहे हैं। कार्यक्रम मे मनोज मधेशिया, ज्योति शंकर मिश्र, गुलशन मौर्या, अरुण सिंह, सर्वेश श्रीवास्तव, दिनेश गुप्त, गुलजारी लाल गुप्त, तथा काफी संख्या में कारखियाब औद्योगिक अस्थान के उद्यमी शामिल थे।</p>