News

Featured News

All News

मध्यप्रदेश सरकार के सहयोग से लघु उद्यमियों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

September 2, 2025

देश की अर्थव्यवस्था में 45 प्रतिशत योगदान 6 करोड़ लघु उद्यमियों का है। अमेरिका की जनसंख्या हमसे कम है, लेकिन बेरोजगारी यहां से ज्यादा है। लघु उद्योगों का विकास और बेहतर तरीके से होता है तो देश के युवाओं के पलायन को भी रोका जा सकेगा। एमएसएमई का बजट भी 450 करोड़ रुपए से बढ़कर 2100 करोड़ कर दिया गया है। इससे हमारे जैसे छोटे उद्यमियों को राहत मिलने की संभावना बढ़ी है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लघु उद्यमों को प्रोत्साहित करने का भरोसा दिलाया है। रविवार को गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में लघु उद्योग भारती के प्रदेश कार्यालय के लोकार्पण के अवसर पर उद्यमियों ने स्वदेश से अपने विचार साझा किए। उद्यमियों का कहना था कि मुख्यमंत्री ने कृषि-फूड आधारित उद्योग लगाने पर उद्यमियों को 5 हजार रुपए प्रति कर्मी दस वर्ष तक देने की घोषणा से ग्रामीण अंचल के युवाओं में उत्साह बढ़ेगा। मॉटगेज लोन पर स्टाम्प ड्यूटी की माफी का लाभ किसानों के साथ साथ लघु उद्यमियों को देने के लिए सरकार योजना बना रही है, जबकि फायर एनओसी में आने वाली कठिनाइयों के सरलीकरण को लेकर दिसंबर में विधानसभा में नया कानून लेकर आ रहे हैं। सरकार के इस निर्णय से सभी उद्यमियों में आत्मविश्वास और भरोसा बढ़ेगा। अखिल भारतीय अध्यक्ष-लघु उद्योग भारती के घनश्याम ओझा ने कहा कि प्रदेश में 80 लाख सूक्ष्म और लघु उद्योग हैं, जिनको विकसित करके रोजगार की बड़ी संभावना है।

लघु उद्योग भारती के पदाधिकारीयों ने गाजियाबाद जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार मंदर जी से मुलाकात की

September 2, 2025

हमारे नवनियुक्त मेरठ संभाग अध्यक्ष श्री पवन सिंघल जी और संभाग महासचिव श्री अनुपम गुप्ता जी के नेतृत्व में, मेरठ मंडल अध्यक्ष श्री अमरीश गोयल जी, जिला महासचिव श्री मनोज शर्मा जी, मोहननगर इकाई अध्यक्ष श्री संजय टिबरेवाल जी, दुहाई इकाई अध्यक्ष श्री सुनील त्यागी जी, मुरादनगर इकाई अध्यक्ष श्री राजकुमार गर्ग जी, सिखेड़ा रोड इकाई अध्यक्ष श्री हरिकिशन अग्रवाल जी ने गाजियाबाद के जिलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार मंदर जी से मुलाकात की, और सभी का परिचय कराया गया। अनुपम जी ने जिलाधिकारी महोदय से लघु उद्योग भारती के साथ एक अलग से मीटिंग करने के लिए कहा, जिसपर जिलाधिकारी महोदय ने जल्द ही अपने एजेंडे के साथ मिलने के लिए कहा और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। लघु उद्योग भारती की तरफ से भी जिलाधिकारी महोदय को सहयोग के लिए आश्वस्त किया गया।

लघु उद्योग भारती शाखा झुंझुनू ने रीको फाटक पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की नियुक्ति बाबत जिला कलक्टर को

September 2, 2025

रीको फाटक झुंझुनूं पर फाटक बंद होने के दौरान वाहन चालको द्वारा जल्दबाजी के चक्कर में वाहनो को गलत दिशा में खडा कर दिया जाता है, जिसके कारण फाटक खुलने के पश्चात आना-जाना बाधित हो जाता है एवं दुर्घटनाओ की संभावनाएँ बढ़ जाती है। इसके लिए लघु उद्योग भारती शाखा झुंझुनू के अध्यक्ष रोहिताश्व बंसल द्वारा जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग को ज्ञापन दिया गया, जिसमें लिखा गया कि रीको फाटक के दोनो तरफ अगर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की नियुक्ति कर दी जावे तो औद्योगिक क्षेत्र झुंझुनूं के साथ ही आसपास बसी लगभग 20 कॉलोनियों एवं 20 से अधिक गांवो में आने-जाने वाले वाहन चालको को राहत मिल सकेंगी। जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष रोहिताश्व बंसल को आश्वस्त किया कि वे इस सन्दर्भ में शीघ्र ही उचित कार्रवाई करेंगे।

लघु उद्योग भारती की बैठक में शिविर लगाने का निर्णय

September 2, 2025

लघु उद्योग भारती की मासिक बैठक एमआईए स्थिति एक संस्थान इकाई अध्यक्ष शशांक झालानी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी माह में होने वाले कार्यक्रमों व विभागीय समन्वय से संबंधित विषयों पर विचार हुआ। विशेष रूप से समालखा (हरियाणा) में 13, 14 व 15 सितंबर को प्रस्तावित लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन में अलवर इकाई की सक्रिय भागीदारी पर चर्चा हुई। 27 अगस्त को होने वाले विभाग संपर्क एवं संवाद शिविर पर भी विचार हुआ। निर्णय हुआ कि शिविर जीएम हाइटेक कंपनी में होगा। ईएसआईसी के सहयोग से एमआईए पार्क में पौधरोपण किया जाएगा। हैवल्स इंडिया लिमिटेड में प्रस्तावित उद्योग दर्शन यात्रा के लिए प्रस्ताव भेजने की जानकारी दी गई। शीघ्र ही भ्रमण की तिथि निर्धारित की जाएगी।

औद्योगिक क्षेत्रों में पानी के संकट पर मंत्री प्रवेश वर्मा से व्यापारियों की चर्चा

September 2, 2025

दिल्ली के औद्योगिक क्षेत्रों में जल्द ही पानी की समस्या दूर होगी। इस संदर्भ में लघु उद्योग भारती (दिल्ली) के पदाधिकारियों ने जल मंत्री प्रवेश वर्मा से सचिवालय में शुक्रवार को मुलाकात की है।

LUB के उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने बताया कि राजधानी के लघु उद्यमियों को पानी का संकट झेलना पड़ता है। कई इंडस्ट्रियल एरिया में पानी सप्लाई नहीं होता है। साथ ही अकारण प्रशासनिक प्रताड़ना से दो-चार होना पड़ता है। उद्यम और कारोबार की सहजता को बढ़ाने के उद्देश्य से प्रवेश वर्मा को सभी दिक्कतें बताईं। उनसे आग्रह किया कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप MSME को 10 KLD भूजल उपयोग की सुविधा दिल्ली के उद्यमियों को दी जाए।

मार्बल उद्योग को बड़ी राहत: रॉयल्टी घटाकर 40 रुपए करने का आश्वासन

September 2, 2025

"मार्बल कारोबारियों को बड़ी सौगात, अब आधी होगी रॉयल्टी – मुख्यमंत्री ने दिया 45 दिन में समाधान का भरोसा"

राजस्थान के मार्बल उद्योग से जुड़े उद्यमियों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने जा रही है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से लघु उद्योग भारती एवं प्रदेश के मार्बल प्रतिनिधि मंडल की महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें मुख्यमंत्री ने मार्बल रॉयल्टी की 80 रुपये से घटाकर 40 रुपये करने का आश्वासन दिया। साथ ही, मार्बल पड़ों की रॉयल्टी संबंधी विषय पर 45 दिन में समाधान निकालने हेतु एक उच्च स्तरीय समिति गठित करने की घोषणा भी की गई।

लघु उद्योग भारती की दो इकाइयों का गठन

September 2, 2025

लघु उद्योग भारती जबलपुर रिछाई इकाई के तत्वाधान में दो नई इकाइयों का गठन हुआ। औद्योगिक क्षेत्र उमरिया डुमरिया अध्यक्ष पं विवेक मोहन पाठक सचिव राजेश सुखवानी एवं समस्त कार्यकारिणी के दायित्वों का चयन प्रदेश सचिव श्री अरुण सोनी की मुखारविंद से हुआ एवं जबलपुर महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती मेघना महाजन सचिव श्रीमती पल्लवी गुप्ता एवं समस्त कार्यकारिणी का दायित्व चयन आंचल उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सोनी के मुखारविंद से हुआ प्रमुख उपस्थित गणमान्य संयुक्त संचालक विनीत रजक हिमांशु श्रीवास्तव, वैभव नामदेव व्हीकल फैक्ट्री हेमंत पखले डीजीएम ऑर्डिनेंस ग्रे आयरन फैक्ट्री जबलपुर संभाग आईटीआई से अधिकारी इग्नाइट टीम के द्वारा कार्यक्रम में आईटीआई और उद्यमियों के बीच विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ाने के लिए एक सेतु का कार्य किया। लघु उद्योग भारती जबलपुर इकाई अध्यक्ष कपिल खत्री सचिव आनंद तिवारी मनीष पटेल ज्ञानेंद्र शर्मा वीके नेमाजी सोमेश गुप्ता रवि मिश्रा गौरव अग्रवाल रवि गंगवानी पार्थ गुप्ता प्रकाश केसरवानी मुकुंद केसरी हर्ष महाजन एवं जबलपुर से अनेक उद्यमियों के द्वारा इस कार्यक्रम में उपस्थित हो कार्यक्रम को संपन्न किया गया।

लघु उद्योग भारती प्रधानमंत्री के प्रेरणासूत्र दान्म कम लेकिन दम ज्यादा का सत्य सिद्ध करेगा- अरविंद

August 19, 2025

लघु उद्योग भारती के आखिल भारतीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अरविन्द घूमल ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 79वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्रचीर से दिए प्रेरणासूत्र श्रदाम कम लेकिन दम ज्यादा को देश की आर्थिकता को सुदृढ़, सामूहिक विकास को गतिशील बनाने, कुटीर, सुक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योगो की प्रगत्ति व बेहतरी के लिए प्रयासरत देश का सबसे बड़े उद्यमी संगठन लघु उद्योग भारती सत्य सिद्ध करेगा। उन्होंने कहा कि हमारे एम एस एम ई का लोहा पूरा विश्व मानता है, विश्व में जो भी बड़ी-बड़ी चीजें बनती है उनके कुछ ना कुछ कल-पुर्ने हमारे देश के एम एस एम ई के द्वारा जाते हैं।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please