News

Featured News

All News

नारी सशक्तिकरण के लिए शैक्षिक, आर्थिक, राजनीतिक जागरूकता लाना जरूरीः सीमा धूमल

January 31, 2024

लघु उद्योग भारती महिला प्रकोष्ठ द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस व गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सरस्वती सिंधु न्यास में प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा धूमल के सानिध्य में शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिंधु न्यास की छात्राओं ने श्रेष्ठा महाजन, राष्ट्र सेविका समिति, पंजाब प्रान्त कार्यालय प्रमुख, आदर्श नगर छात्रावास प्रमुख शोभा प्रसाद के मार्गदर्शन में भजन, समरसता व राष्ट्रभक्ति गीतों के माध्यम से अपनी संगीतमयी उपस्थिति दर्ज करवाई। लघु उद्योग भारती की प्रदेश महासचिव सीमा धूमल ने कहा कि नारी सशक्तीकरण के लिए शैक्षिक, आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक, आध्यात्मिक जागरूकता लाना जरूरी है। उनका उद्देश्य देश की बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, समाज में उनके विकास के लिए समान अवसर और सम्मान दिलाने की ओर भी लोगों का ध्यान आकर्षित करना है।

लघु उद्योग भारती पंजाब के उपाध्यक्ष विक्रान्त शर्मा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जालंधर महानगर के प्रौढ़ प्रमुख गोपाल प्रशाद, गौ सेवा प्रकोष्ठ, पंजाब के सह संयोजक संजीव शर्मा ने कार्यक्रम संयोजन में संपर्क सेतु की सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती जालंधर केन्द्रीय की महासचिव आरती सचदेवा, जालंधर उत्तरी की सह-संयोजक पल्लवी ठाकुर, प्रो. दीपिका राठौर, सविता ठाकुर, पूनम चौहान, इंदु ठाकुर, सरोज ठाकुर, नीरू मल्होत्रा, मोनू शर्मा, गुलशन जैन, उमा शर्मा ने उपस्थित छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की।

लघु उद्योग भारती, महिला इकाई द्वारा छात्राओं को स्टेशनरी, कंबल, दैनिक उपयोग की वस्तुएं व खाद्य सामग्री भी भेंट की। भविष्य में भी उनका यथा संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया।

जोधपुर में संभाग स्तरीय अष्टम अमृता हाट परवान पर

January 30, 2024

नवज्योति/जोधपुर।

प्रदेश में दूरदराज के क्षेत्रों में कार्यरत महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं में आत्मनिर्भरता विस्तार तथा हुनर निखारने के लिए बेहतर मंच के रूप में इन दिनों रामलीला मैदान में चल रहे पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2024 में की गई खास पहल रंग ला रही है। इसमें समूहों की महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी के साथ ही उनके द्वारा निर्मित उत्पादों की बिक्री व मार्केटिंग को विभाग के स्तर से समुचित समर्थन एवं मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जोधपुर संभाग स्तर पर अष्टम् अमृता हाट का आयोजन आगामी 4 फरवरी तक जारी रहेगा। इसके लिए उत्सव में अमृता हाट हेतु आई डोम आरक्षित है। महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित सामग्री के प्रदर्शन एवं विपणन हेतु हाट में राज्य के विभिन्न जिलों से महिला स्वयं सहायता समूह के उत्पादो की 50 स्टॉल्स लगाई गई है। मेले में भाग लेने वाली स्वयं सहायता समूह की सदस्याओं को विभाग की ओर से ये स्टॉल्स निःशुल्क उपलब्ध करवायी गई हैं। अमृता हाट में विभागीय महिला स्वयं सहायता समूहों तथा अजीविका द्वारा गठित महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित लाख की चूड़ियां, मोजड़ी, पेपरमेशी, आर्टिफिशियल फ्लावर्स, टेराकोटा, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, वस्त्र उत्पाद जैसे कशीदाकारी, चिकन जरी, पेचवर्क, कांच जड़ाई, वुडन क्राफ्ट, मार्बल की कलात्मक वस्तुएं आदि के हस्त निर्मित उत्पाद, बंधेज, लहरियां, मोठड़ा, कोटाडोरियां की साड़िया, सलवार सूट, दरियां व चद्दरे बाड़मेर की अजरख प्रिन्ट चद्दरें, देवी-देवताओं की पोशाकें, रेडिमेड कपड़े, खाद्य उत्पादों में अथाना की मिर्ची का अचार, मुरब्बा, बाजरे के उत्पाद, मसालें, पापड़ मगोड़ी, सूखी सब्जीयां आदि सामग्री एवं हॅण्डीक्राफ्ट उत्पाद उपलब्ध है। ये समस्त उत्पाद विभिन्न वेरायटी व पर्याप्त मात्रा में उचित मूल्य पर बिक्री हेतु उपलब्ध हैं। रविवार को अवकाश के दिन हाट में खरीदारों का सैलाब उमड़ पड़ा। महिलाओं द्वारा 9.50 लाख रुपये के उत्पादों की बिक्री की गई। विभागीय स्टाल पर कार्मिकों महिला एवं बाल विकास द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान कर लाभान्वित भी किया जा रहा है। महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक परसाराम विश्नोई ने जोधपुर के समस्त प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की है कि हाट आयोजन की अवधि के दौरान मेले में आकर महिलाओं को प्रोत्साहित करें तथा उनके द्वारा सृजित एवं प्रदर्शित उत्पादों का क्रय कर उनका उत्साह बढ़ाएं।

लोक कलाकारों का हुनर देख जोधपुर हतप्रभ

January 30, 2024

नवज्योति जोधपुर।

शहर के पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे है, जहा कलाकार रसिकों को आकर्षित कर मनोरम रस रंगों से समा बांध रहे है। भारतीय सभ्यता और संस्कृति से ओत प्रोत इन कार्यक्रमों को देखकर हर कोई अभिभूत नजर आ रहा है। रविवार को उत्तर प्रदेश की लोक गायिका और टीबी कलाकार संजोली पांडे ने अवधि, भोजपुरी और राम भजनों को प्रस्तुतियों ने हर किसी करे झूमने पर मजबूर कर दिया प्रभु श्री राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के वातावरण के बीच संजेली पांडे ने बेहतरीन अंदाज के साथ राम भजनों की प्रस्तुत दो तो पूरा पांडाल श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर योगा कलाकारों ने हनुमान चालीसा पर आधारित विशेष योग कार्यक्रम को प्रस्तुति से दर्शकों को प्रभावित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को इस कड़ी में मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध भजन गायक मनोज रिया और साथियों ने भगवान गणेश, हनुमान जी, काली माता, भगवान शिव के स्वांग रच कर अलौकिक भजनों से समा बांधा। गुलाबी ठंड के बीच भजन गायक मनोज रिया को सुमधुर आवाज ने कार्यक्रम को चार चांद लगाए। इसी कड़ी में ख्यातिनाम भजन गायक जगदीश हर्ष, अजय पुरोहित, राकेश श्रीवास्तव, नेहा हर्ष बोड़ा ने राम भजन सहित विविध आध्यात्मिक रस से भरपूर भजनों से लोगोंको मोहित कर दिया। राष्ट्रीय स्तरीय कलाकार कंचन एवम ख्याति जाजू कला दल ने लोक नृत्यों के अद्भुत कार्यक्रम प्रस्तुत किए, तो हर कोई रोमांचित हो उठा। उत्सव सहसंयोजक पंकज लोढ़ा ने बताया कि मेले में शहरवासियों के मनोरंजन के लिए हर शाम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर के लोक कलाकारों, भजन गायकों और नृत्य के समर्पित कलाकारों की ओर से कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे है। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, मेल समन्वयक महावीर चोपड़ा, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी अनिल अग्रवाल, राजेश श्रीवास्तव, अशोक बाहेती सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

केन्द्र एवं राज्य सरकार औद्योगिक विकास को सुनहरे आयाम देने के लिए कटिबद्धः दिया कुमारी

January 30, 2024

■ खबर मारवाड़

जोधपुर। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शनिवार को जोधपुर के रामलीला मैदान में जिला प्रशासन, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र तथा लघु उद्योग भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2024 का अवलोकन किया और इसकी सराहना की। उप मुख्यमंत्री ने मंगलमूर्ति भगवान की पूजा-अर्चना के उपरान्त मेले के अटल केन्द्रीय पाण्डाल सहित तमाम परिसरों का अवलोकन किया और विभिन्न उत्पादों तथा इनके प्रदर्शन को देखा। उन्होंने हस्तशिल्पियों, उद्यमियों, औद्योगिक विकास तथा विभिन्न उद्यमों से संबंधित अधिकारियों, औद्योगिक संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों आदि से चचर्चा की और जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री ने लघु उद्योगों, हस्तशिल्प, सौर ऊर्जा आदि के क्षेत्र. में अपार संभावनाओं को रेखांकित करते हुए कहा कि इन्हें साकार करने के लिए प्रदेश सरकार एवं केन्द्र मिलकर हर स्तर पर प्रयासों में जुटे हुए हैं। इन क्षेत्रों के विकास एवं विस्तार तथा आत्मनिर्भरता एवं आर्थिक विकास में औद्योगिक क्षेत्रों की भागीदारी बढ़ाने में कहीं कोई कमी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि अंतिम पाँक्त तक के पात्र व्यक्ति को केन्द्र एवं राज्य की योजनाओं एवं कार्यक्रमों से जोड़कर लाभान्वित करने और सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए सार्थक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है और इनके माध्यम से हर पात्र व्यक्ति के उत्थान में जुटने के लिए प्रधानमंत्रीजी के स्वप्न को साकार करने के लिए सभी संभव प्रयासों को मूर्त रूप दिया जा रहा है। इसके लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सकारात्मक बदलाव और अनवरत उन्नयन का कार्य किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम जन के पारस्परिक सहयोग एवं सहभागिता से प्रदेश के समग्र उत्थान के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सरकार प्रयनशील है और इनके साथ चर्चा संवाद कर प्राप्त सुझावों के आधार पर समस्याओं को समाधान किया जाए

लघु उद्योग भारती ने राज्य मंत्री का स्वागत किया

January 30, 2024

भीलवाड़ा । लघु उद्योग भारती भीलवाड़ा इकाई की बैठक हुई। बैठक में राजस्व एवं सैनिक कल्याण बोर्ड राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी का स्वागत किया।

उद्योगों में बिजली की समस्याओं के बारे में बताया। इसमें पावर कटौती, अन्य राज्यों के मुकाबले ऊंची रेट, सोलर पावर का उद्योगों में अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए इसके लगाने की क्षमता बढ़ाना शामिल है। मंत्री ने इस संबंध में शीघ्र बात करने का आश्वासन दिया। मंत्री को भीलवाड़ा में रेडीमेड गारमेंट एवं फेल्सपार पाउडर प्रोडक्ट का हब बनाने के लिए आग्रह 'किया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, रामकिशोर काबरा, प्रांतीय उपाध्यक्ष महेश हुरकट, प्रांतीय संयुक्त सचिव अजय मुंदड़ा, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य विमला मुणोत, चंदा मूंदड़ा, भीलवाड़ा इकाई अध्यक्ष शंभू प्रसाद काबरा, सचिव कमलेश मुणोत, संयुक्त सचिव पुनीत सोनी, महिला इकाई अध्यक्ष पल्लवी लङ्का, सचिव नीता बंसल, कोषाध्यक्ष शशि काबरा, ग्रोथ सेंटर इकाई के सचिव गिरीश. अग्रवाल, सदस्य सुरेश कोमटा, पुरुषोत्तम अग्रवाल, गोपाल झंवर, सीए शिव प्रकाश झंवर, सत्य प्रकाश गग्गड़, जगदीश अग्रवाल, हरि अग्रवाल, सत्यनारायण झंवर, नवीन काकानी, अंकित राठी आदि उपस्थित थे।

नये नियम लागू योजना के संबध में हुई बैठक

January 30, 2024

पाली/ लघु उद्योग भारती पाली के तत्वाधान में गुरुवार को एमएसएमई एक्ट में जो नए प्रावधान लागू हो रहे इस संदर्भ में लघु उद्योग भारती, पाली द्वारा सभी उद्यमी सदस्यों की बैठक का आयोजन रखा गया जिसमे विविध एशोसिऐशन के पदाधिकारिगण सहित समाधान के लिए विशेषज्ञ चार्टर्ड अकाउंटेंटो को आमंत्रित किया गया। लघु उद्योग भारती के ललित मालू ने बताया कि मंडिया रोड अधोगिक क्षेत्र स्थित औद्योगिक भवन में सभा का आयोजन किया जिसमें बतौर विशेषज्ञ ष्ट नेमीचंद अखावत, गिप्पी जोशी एवं अशोक शर्मा ने उद्यमी की जिज्ञासा का समाधान किया एवं एक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी ।इस मौके पर जिला उद्योग केंद्र के उपनिदेशक सैयद राजाक अली एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य कमल गोयल थे.

मीटिंग में लघु उद्योग भारती के जोधपुर संत महासचिव विनय बंब सहित संपत सांखलेचा, निलेश सेमलानी, अंकित भंसाली संदीप मेहता, नरेंद्र गोलछा, राजेंश चौधरी नरेंद्र पंच, वरुण सिंगल, विकास श्री श्रीमाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।

मीटिंग में जिला उद्योग अधिकारी ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी एवं सभी उद्यमियों में माइक्रो, स्मॉल के साथ मीडियम उद्योग को भी इस श्रेणी में लाने हेतु सरकार से आग्रह करने की बात मीटिंग में कहीं ।

मप्र के उत्पादों की शो केसिंग और ब्रॉन्डिंग अब एयरपोर्ट पर की जाएगी

January 30, 2024

इंदौर | मध्यप्रदेश के उद्योगों में बनने वाले खास उत्पादों की बॉन्डिंग और शो केसिंग अब इंदौर एयरपोर्ट पर की जाएगी। उत्पादों के अलावा सर्विस सेक्टर की जानकारी भी एयरपोर्ट पर आने-जाने वाले यात्रियों को दी जा सकेगी। एयरपोर्ट का विस्तार किया जा रहा है और जल्द ही इंटरनेशनल मापदंड के अनुसार होगा। आरएनटी मार्ग स्थित निजी होटल में हुए आयात-निर्यात कॉन्क्लेव में सांसद शंकर लालवानी ने दी। उन्होंने कहा, मप्र के उद्योगों को पिछले कुछ वर्षों में तेजी से विकास हुआ है। यहां से करीब 200 देशों में उत्पादों को निर्यात हो रहा है। ग्लोबल फोरम फॉर इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट द्वारा आयोजित कॉन्क्लेव में 200 से अधिक उद्योगपति शामिल हुए। दीपक भंडारी, हेमा नेगी, सुविधा शाह, रजत श्रीवास्तव, राकेश अग्रवाल, प्रशांत तिवारी और वरुण पोरवाल आदि उपस्थित थे।

आत्मनिर्भर बनाने के लिए किए जाएंगे हरसंभव प्रयास

January 30, 2024

जोधपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्राचीन काल से ही लघु उद्योग भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन से लघु उद्यमी आत्मनिर्भर बन रहे हैं। राज्य सरकार भी लघु उद्योगों के विकास के लिए प्रतिबद्धता से हरसंभव सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न माध्यमों से नवीन क्षेत्रों को चिह्नित किया जाकर विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लघु एवं कुटीर उद्योगों को आगे लाने की दिशा में लघु उद्योग भारती के प्रयास सराहनीय हैं।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को जोधपुर में पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव-2024 का उद्घाटन किया। उन्होंने उत्सव में लगी लघु उद्योगों की स्टॉल का अवलोकन कर उद्यमियों को प्रोत्साहित किया। शर्मा ने उद्यमियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में राजस्थान को नई गति प्रदान करने के लिए सरकार भरसक प्रयास कर रही है। इस क्षेत्र में निरंतर कार्य करते हुए हम ऊर्जा क्षेत्र में राज्य को आत्मनिर्भर बनाएंगे।

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से हस्तशिल्प जैसी कलाओं एवं लघु उद्योगों से जुड़े उद्यमियों के विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इससे हस्तशिल्पियों को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ उनकी प्रगति के अवसर सृजित हुए हैं। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती के उत्सव से हस्तशिल्पियों को अपनी कला के प्रदर्शन एवं उत्पादों की बिक्री के लिए एक उपयुक्त मंच मिला है। उन्होंने कहा कि लघु उद्योगों को प्रोत्साहन देने की दिशा में यह एक सराहनीय प्रयास है। इससे हस्तशिल्प जैसे लघु उद्योगों की एक सकारात्मक छवि का निर्माण होगा।

शर्मा ने कहा कि सरकार बनने के साथ ही एक माह में आमजन को कई सौगातें दी हैं। इसमें प्रधानमंत्री उज्वला योजना के तहत 450 रुपए में गैस सिलेंडर की उपलब्धता की जा रही है। पेपरलीक की जांच के लिए एसआईटी एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई हेतु टास्क फोर्स का गठन किया गया। अपराधी मामलों में सीबीआई को जांच के लिए सामान्य सहमति जैसे निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करने हेतु प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, संसदीय कार्य, विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल, सांसद पी.पी. चौधरी, सांसद राजेन्द्र गहलोत, विधायक बाबूसिंह राठौड़, देवेन्द्र जोशी, अतुल भंसाली, पूर्व सांसद नारायण पंचारिया, जसवंत सिंह बिश्नोई, लघु उद्योग भारती के राष्टीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, लघु उद्योग भारती के प्रदेशाध्यक्ष शांतिलाल बालड़ सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

लघु उद्योगों के विकास के लिए सरकार हरसंभव करेगी सहयोग

January 30, 2024

जोधपुर/नि.सं.। केंद्र सरकार ने हर प्रकार के उद्योगों व उद्यधियों को आममनिर्भरता एवं विकास के अवसर प्रदान करने के लिए कोई कमी नहीं रखी है। अब राजस्थान की सरकार प्रदेश में सभी प्रकार के लघु उद्योगों के विकास के लिए हरसंभव सहयोग करेगी। लघु उद्योग को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न माध्यमों से नवीन क्षेत्रों को चिह्नित किया जाकर इनका विकास किया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रावण का चबूतरा मैदान में आयोजित पश्चिमो राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव-2024 के शुभारंभ के दौरान कही।

मुख्यमंत्री ने राजस्थान में औद्योगिक परिदृश्य का जिक्र करते हुए कहा कि लघु एवं कुटीर उद्योग देश की पहचान है। इन्हों के माध्यम से अपनी आवश्यकताओं को पूर्ति होती है। इन्हें आगे लाने की दिशा में लघु उद्योग भारती के प्रयास सराहनीय है। ऊर्जा के क्षेत्र में राजस्थान को नई गति प्रदान करने के लिए सरकार भरसक प्रयास करेगी और राजस्थान को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना कर रहेंगे। पूरी बिजली देने का काम सरकार करेगी। विश्वकर्मा योजना का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्योगों और श्रम से जुड़े लोगों विकास को नई दिशा प्रदान की है।

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि आज दुनिया में भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से ऊंचाइयों की ओर बढ़ रही है। खासकर कुटीर उद्योगों के विकास, लघु उद्यमियों को प्रोत्साहन एवं विकास के अवसर उपलब्ध कराने तथा सभी प्रकार के औद्योगिक और तकनीकि क्षेत्रों को आगे बढ़ाया गया। उसी का परिणाम है कि भारत दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति होगी और आने वाले समय में इस दिशा में सिरमौर होंगे। पश्चिमी राजस्थान में औद्योगिक विकास की तमाम अपार संभावनाओं को पूरा करने के प्रयास होंगे। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने उत्सव में लगी प्रदर्शनी अवलोकन करते हुए लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालह व कार्यक्रम को नोडल एजेंसी लघु उद्योग भारती के जोधपुर प्रांत अध्यक्ष महावीर चोपड़ा के सराहनीय प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के अनिल अग्रवाल, सुतेंद्र दुगड़, पंकज लोड़ा, नितिन मालेचा, दीपक माधुर, सुरेश बिश्नोई सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

लघु उद्योग भारती काशी प्रांत, कान्यकुब्ज वैश्य हलुवाई समिति के सहयोग

January 30, 2024

प्रतिपल संवाद न्यूज वाराणसी। आज अयोध्या में भव्य-दिव्य मंदिर में भगवान श्रीराम के बाल विग्रह की शुभ मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न हुई। आज के शुभ दिन पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं व बंधाईयां देते हुए लघु उद्योग भारती संगठन काशी प्रांत ने कान्यकुब्ज हलवाई समिति के साथ सयुक्त रूप से मिलकर हलवा, लडू, महाप्रसाद का वितरण किया गया। राजेश कुमार सिंह अध्यक्ष लघु उद्योग भारती काशी प्रांत ने बताया कि हम सभी और हमारे पूर्वजों के चिर मनोकामना प्रभु श्रीराम जी की कृपा से आज पूरा हुआ। आज बहुत बड़ा और एतिहासिक दिन है और हम सब उसके साक्षी बने यह हम सभी के लिए परम सौभाग्य है। दिनेश गुप्ता अध्यक्ष कान्यकुब्ज वैश्य हलवाई समिति ने बताया की जगतगंज तिराहा पर स्थित दक्षिण मुखी हनुमान जी श्रृंगार व पूजन कर संगठन के उद्यामियो द्वारा महाप्रसाद का वितरण किया गया । कार्यक्रम में दिनेश गुप्ता, ज्योति शंकर मिश्रा, सचिन श्रीवस्ताव, अच्छे श्रीवास्तव, राध्येश्याम गुप्ता, राजकुमार, मुन्ना सिंह, सर्वेश श्रीवास्तव, दिलीप गुप्ता, मनीष चौबे, विमलेश मौर्या, संजय श्रीवस्तव, महेश जायसवाल, जितेंद्र श्रीवास्तव, रजत सिंह, चंदन सिंह, आशीष जायसवाल, वीरेंद्र जायसवाल, राकेश शर्मा, वीरेंद्र श्रीवास्तव, पवन सिंह सहित क्षेत्रीय पार्षद सिद्धनाथ शर्मा व काफी संख्या में संगठन से जुड़े उद्यमी उपस्थित रहे।

पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव आज से

January 24, 2024

नवज्योति/जोधपुर। जिला प्रशासन, जिला उद्योग केंद्र, उद्योग प्रोत्साहन संस्थान एवं लघु उद्योग भारती के संयुक्त तत्वावधान में बारह दिवसीय 33वां पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2024 रावण का चबूतरा मैदान में में 24 4 जनवरी से शुरु होगा। मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत करेंगे। इस बार हस्तशिल्प उत्सव को आकर्षक बनाने के लिए कई नवाचार किए हैं। मेले की नोडल एजेंसी लघु उद्योग भारती के जोधपुर प्रांत अध्यक्ष एवं मेला समन्वयक महावीर चोपड़ा ने बताया, इस बार पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव पूरा भारतीय संस्कृति और राममय थीम पर आधारित होगा। मेले में आम जन को आकर्षित करने के लिए कई नवाचार किया जा रहे हैं।

मेले का सेंट्रल पंडाल आकर्षण का केंद्र होगा। इसबार का सेंट्रल पंडाल विविधताओं से भरा होने के साथ जोधपुर के प्रमुख उद्योगों की झांकी र सजाई जाएगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं की झांकी भी मेले में प्रदर्शित की जाएगी। इस सेंट्रल पंडाल में विश्वकर्मा मार्केट तैयार किया गया हैं, जिसमें प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के प्रमुख 18 लाभार्थी वर्ग की प्रतिकृतियां स्थापित होगी। पांडाल में जोधपुर पवेलियन भी तैयार किया जाएगा जिसमें जोधपुर के प्रमुख उद्योग हैंडीक्राफ्ट उद्योग, स्टील उद्योग, पत्थर उद्योग, कपड़ा उद्योग, इंजीनियरिंग उद्योग और ग्वार गम में अन्य फूड से संबंधित उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसी सेंट्रल पंडाल में मोदी सरकार की पिछले 10 साल की उपलब्धियां की जानकारी दी जाएगी। सेंट्रल पांडाल में लगने वाला वैक्स म्यूजियम इस बार मे लेका प्रमुख मेले आकर्षण का केंद्र होगा। वैक्स म्यूजियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा सहित प्रसिद्ध हस्तियों के मोम के स्टैच्यू लगाए जाएंगे।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please