News

Featured News

All News

पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सवः भूमि पूजन किया, 24 को सीएम शर्मा करेंगे उ

January 19, 2024

रावण चबूतरा मैदान में 24 जनवरी से 4 फरवरी तक आयोजित होने वाले पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2024 के लिए बुधवार को भूमि पूजन किया गया। मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 24 जनवरी को करेंगे। पं. राजेश दवे एवं पं. धर्मेंद्र राज जोशी के सान्निध्य में भूमि पूजन के बाद मेले की तैयारी को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। कलेक्टर गौरव अग्रवाल भी कार्यक्रम में पहुंचे और लघु उद्योग भारती और जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों से चर्चा की। मेला संयोजक घनश्याम ओझा ने बताया कि लघु उद्योग भारतीय पहली बार पश्चिमी राजस्थान उद्योग हासिल उत्सव 2024 का स्वतंत्र रूप से आयोजन कर रही है। इस बार कई नवाचार किया जा रहे हैं। मेले में लगने वाली अधिकांश स्टॉल्स वोकल फॉर लोकल थीम को ध्यान में रखते हुए स्थानीय उत्पादों की होगी। समन्वयक महावीर चौपड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री बनने के बाद भजन लाल शर्मा पहली बार जोधपुर आ रहे हैं। मेले में रोजाना बिजनेस सेमिनार एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन होगा।

उद्यमियों ने भूपेन्द्र यादव व नितिन गडकरी से की मुलाकात

January 19, 2024

नवज्योति /जोधपुर ।

लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमंडल मंडल ने अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाशचन्द्र, अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालड़ के सानिध्य में केन्द्रीय पयार्वरण, वन एवं जलवायु परिवतर्न मंत्री भूपेन्द्र यादव एवं केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने पयार्वरण, वन एवं जलवायु परिवतर्न मंत्रालय से संबंधित उद्योगों के सामने आ रही विभिन्न समस्याओं व सुझावों से अवगत करवा प्रतिवेदन देकर उद्योगों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। जिसमे ईपीसी, प्लास्टिक, ईएसआई पीएफ, प्रदूषित पानी को लेकर पूरे देश में एक नीति बनाने के साथ एनसीआर के अलावा एरिया में पेटकॉक का उपयोग को स्टार्ट करने को लेकर मिनरल माइनिंग, एनसीआर, टीटीजेड मुद्दो पर चर्चा की। इसमें सीपीसीबी के चेयरमैन तन्मय कुमार, ईएसआई के आलोक कुमार व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से बसों के लिए फायर अलार्म व सुरक्षा सिस्टम की बाध्यता पर चर्चा हुई। मार्केट मे यह सिस्टम उपलब्ध नही होने से बसों के निमार्ण मे आ रही दिक्कतों को देखते हुए मंत्री ने तुरंत प्रभाव -से स्थगित करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से बालोतरा मे 21 जनवरी को पुल के उद्घाटन मे मुख्य अतिथि के रूप में आने का आग्रह किया जिसको उन्होंने स्वीकार कर वीडिया कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से उद्घाटन की स्वीकृति दी। कायक्रम में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कैलाश चौधरी व पचपदरा विधायक अरूण चौधरी भी उपस्थित रहेंगे।

लघु उद्योग भारती की ताइवान की कंपनियों के साथ टाई अप की तैयारी, बैठक हुई

January 19, 2024

भोपाल| लघु उद्योग भारती द्वारा निर्यात को बढ़ाने के लिए एवं नई तकनीक की जानकारी को लेकर बी सेक्टर गोविंदपुरा स्थित प्रदेश कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें ताइवान । एक्सटर्नल ट्रेड डेवलपमेंट कौंसिल (टीएआईटीआरए) डिपार्टमेंट के डायरेक्टर मिस्टर एडिशन भी शामिल हुए। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष विनोद नायर व महासचिवः दिनेश कुमार गुप्ता कॉर्डिनेटर अभिषेक नायर गोविन्दपुरा औद्योगिक क्षेत्र के कई उद्योगपति भी मौजूद थे। ताइवान गवर्नमेंट का यह विभाग संपूर्ण विश्व में ताइवान की उच्च कोटि के प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनियां एवं मित्र देशों की कंपनियां के बीच मेल मिलाप का कार्य करता है। जिससे मित्र देशों की कंपनियों को साथ में व्यवसाय करने का मौका मिलता है।

एमएसएमई सैमसंग टेक्निकल स्कूल में तैयार हो रहे भविष्य के युवा उद्यमी

January 19, 2024

औद्योगिक आस्थान (चांदपुर) स्थित सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय के अधीन चल रहे एमएसएमई सैमसंग टेक्निकल स्कूल में बुधवार को ३१ दिवसीय उद्यमी कौशल विकास प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि लघु उद्योग भारती (काशी प्रांत) के अध्यक्ष राजेश सिंह थे। एमएसएमई के असिस्टेंट डायरेक्टर वीरेंद्र राणा, चांदपुर के पार्षद, राजेश कनौजिया, सैमसंग टेक्निकल स्कूल के वरिष्ठ प्रबंधक आशुतोष कुमार, सर्वेश श्रीवास्तव, प्रशिक्षक एवं सलाहकार संजय रस्तोगी, अजय कन्नौजिया मौजूद रहे तथा कार्यक्रम का आयोजन सैमसंग टेक्निकल स्कूल के कस्टोडियन हिमांशु शेखर ने किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार युवाओं के कौशल को वृद्धि कर उन्हें उद्यम की ओर अग्रसर करना है इस कार्यक्रम में सम्मिलित इच्छुक प्रतिभागियों को ३० दिनों तक एयर कंडीशनर तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का बेहतर व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षु कौशल प्राप्त करने के बाद अपना स्वयं का उद्यम स्थापित करेंगे। मुख्य अतिथि राजेश कुमार सिंह ने उपस्थित सभी प्रशिक्षुओं को बधाई देते हुए बताया कि नीकरी करने वाला न चन कर नौकरी देने वाला बनिए सरकारी योजनाओं और बैंक ऋण आवेदन में किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर लघु उद्योग भारती संघटन पूर्ण सहयोग देगा।

एमएसएमई मंत्री काश्यप ने किया लघु उद्योग भारती के ब्रोशर का विमोचन

January 19, 2024

भास्कर संवाददाता रतलाम

प्रदेश के एमएसएमई मंत्री चैतन्य काश्यप ने लघु उद्योग भारती के प्रदेश स्तरीय कार्यालय में संघ के नए ब्रोशर का विमोचन किया। इस दौरान बैठक भी हुई। इस दौरान मंत्री काश्यप ने कहा सरकार उद्योगों के विकास के लिए हमेशा तत्पर है और आगे भी रहेगी। हमारा प्रयास रहेगा कि विकास के जो भी कार्य हमें करना पड़ेंगे वह हम लघु उद्योग भारती को साथ में लेकर करेंगे। लघु उद्योग भारती सरकार के साथ मिलकर छोटे उद्योगों के लिए अच्छा कार्य कर रही है जिसके कारण प्रदेश में छोटे-छोटे लोगों को रोजगार मिल रहा है।

अध्यक्ष राजेश मिश्रा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेश गुप्ता, प्रदेश संयुक्त महामंत्री सोबरन सिंह तोमर, सतीश मुकाती, विनोद नायर, सीमा शर्मा, दिनेश गुप्ता, रश्मि गुर्जर सहित अन्य मौजूद थे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी संदीप सकलेचा ने दी।

लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमण्डल ने यादव एवं गडकरी से भेंट की

January 19, 2024

लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमण्डल ने केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव एवं केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की। अखिल भारतीय संगठनमंत्री प्रकाशचन्द्र, अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालड़ के सानिध्य मे प्रतिनिधिमण्डल ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से संबंधित उद्योगों के सामने आ रही विभिन्न समस्याओं व सुझावों से अवगत करते हुए प्रतिवेदन सौपा और उद्योगों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस मौके सीपीसीची के चेयरमैन उन्मय, ईएसआई के आलोक एवं अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे। इसी प्रकार केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री गडकरी से बसों के लिये पफायर अलार्म व सुरक्षा सिस्टम की बाध्यता पर चर्चा हुई। मार्केट में यह सिस्टम उपलब्ध नहीं होने से बसों के निर्माण में आ रही दिकतों को देखते हुए गडकरी ने तुरन्त प्रभाव से स्थगित करने का आश्वासन दिया। इसी प्रकार ईवी, यूईआर-2 के अलीपुर-बबीना- बड़वासनी, अलवर राजमार्ग व गाड़ियों की गति सीमा पर चर्चा हुई। प्रतिनिधिमण्डल ने गडकरी को बालोतरा में 21 जनवरी को पुल के उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने का आग्रह किया। जिस पर उन्होने वोसों के माध्यम से शिरकत करने को स्वीकृति दी। प्रतिनिधिमण्डल में राजेश गुना, वजुभाई वासिया, प्रकोण लांबा, अभिषेक, पुनम तंवर, संजय चौधरी के अलावा भरतपुर, यूपी, एमपी, देहली, सिलीगुड़ी बंगाल व गुजरात के अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

बालिकाओं को दिए योगा के टिप्स

January 19, 2024

नवज्योति/जोधपुर। लघु उद्योग भारती मंडोर इकाई की ओर से आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति व योग पर जानकारी देने को लेकर आदर्श विद्या मन्दिर लालसागर जोधपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडोर इकाई संरक्षक मंजू सारस्वत व मंडोर इकाई अध्यक्ष पूनमचन्द तंवर ने अतिथियो का स्वागत कर कहा, आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति व योग के लाभ बताने को लेकर कार्यकम का आयोजन किया। आयुर्वेदिक कॉलेज से डॉ. मनाली त्यागी ने आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति व जीवन में योग की जानकारियां दी। उन्होंने महिलाओं को प्राणायाम व योगासन, ताली व हास्य योग की जानकारी दी। इस दौरान बालिकाओं को आत्मरक्षा के विषय में भी जानकारी दी। कार्यकम मे मंडोर इकाई उपाध्यक्ष स्वाति शर्मा, लालसागर स्कूल की प्रधानार्चा कुसुमलता व प्रीति चौहान मौजूद रही।

पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव में सुरक्षा व सफ़ाई का रखें विशेष ध्यानः कलक्टर

January 16, 2024

दैनिक पर्यटन बाजार

जोधपुर। जिला प्रशासन, जिला उद्योग केंद्र, उद्योग प्रोत्साहन संस्थान एवं लघु उद्योग भारती के संयुक्त तत्तावधान में आगामी 24 जनवरी से 04 फरवरी तक शहर के रावण का चबूतरा मैदान में आयोजित होने वाले पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2024 को तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर श्री गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला प्रशासन, जिला उद्योग केंद्र और आयोजन समितियों के सदस्यों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

उत्सव के आयोजन के सफल संचालन के लिए जिला कलक्टर द्वारा अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) चम्पालाल को प्रशासनिक संमन्वयक, कोषाधिकारी जोधपुर शहर दिनेश बारठ को वित्तीय संमन्वयक मनोनीत किया गया है।

बैठक में जिला कलक्टर ने उत्सव स्थल रावण का चबूतरा मैदान, उत्सव की थीम, उत्सव आयोजन के इन्का मेनेजमेंट, उत्सव स्थल पर लगने वाली स्टॉल्स दरों का निर्धारण, आयोजन में संभावित आय वे व्यय विवरण, निविदा प्रक्रिया तय करने, सुरक्षा व्यवस्था, ट्रेफिक व्यवस्था एवं पार्किग व्यवस्था, अग्निशमन एवं सफाई व्यवस्था आदि बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने उत्सव स्थल की तरफ जाने वाली रोड पर बेरिकेटिंग, रोशनी की व्यवस्था, सौन्द्रयीकरण आदि व्यवस्थाओं के लिए जेडीए को, उत्सव स्थल पर जलापूर्ति के लिए पीएचईडो को, स्वागत द्वार व अन्य जगह पर गमलों के लिए उद्यान विभाग को, उत्सव स्थल पर विद्युत व्यवस्था के लिए डिस्काम, टेलीफोन के लिए बीएसएनएल को, उत्सव स्थल पर चिकित्सा सुविधा के लिए चिकित्सा विभाग के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

केंद्र-राज्य सरकार ने लघु उद्योगों से आत्मनिर्भर भारत बनाया : सतीश चंद्र

January 16, 2024

लखनऊ (एसएनबी) । लघु उद्योग भारती अवध प्रान्त का उद्यमी सम्मेलन कुटुंब प्रबोधन कार्यक्रम में बिजली, उद्यमी सम्मेलन व कुटुंब जीएसटी व्यापार कर, प्रदूषण, एनजीटी लघु उद्योगों की समस्याओं को उठाया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के खाद एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा की सरकार में लघु उद्योगों को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत बनाने का काम किया गया है। आत्म निर्भर भारत बनाने के लिए नौकरी मांगने नही नौकरी देने के लिए काम करना होगा। मख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना को मूर्त रूप देकर लघ उद्योग विशेष कर अत्यंत छोटे स्तर पर कार्य करने वाले उद्यमी भाइयों को समृद्ध करने का प्रयास किया है। विशिष्ट अतिथि के रूप में पवन सिंह चौहान, सदस्य विधान परिषद ने कहा कि उद्योग को यदि ईमानदारी से किया जाए तो उसे उन्नत होने से कोई नही रोक सकता, कठिनाइयां जरूर आती है, लेकिन दृढ़ संकल्प और कठिन परिश्रम से हर समस्या का निदान हो जाता है।

बावल में मुस्कान- प्रोत्साहन दिवस मनाया, सम्मानित हुए कर्मचारी

January 16, 2024

लघु उद्योग भारती रेवाड़ी और डाटा ग्रुप बावल की तरफ से विशेष समारोह 'मुस्कान व प्रोत्साहन दिवस' का आयोजन किया। इस मौके पर डाटा ग्रुप बावल के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, जिनमें शुभम, विजय, चंदन, राहुल, पुष्पेन्द्र, सुनील, अरविंद राय, नरेंद्र शामिल हैं। यह ग्रुप एमएसएमई को बढ़ावा देने और उनके मूल्यवान कर्मचारियों को सम्मानित करने के लिए है, ताकि वे अपने संगठनों के लिए सर्वश्रेष्ठ दे सके। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जगराम यादव, श्रम निरीक्षक, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रुति प्रकाश दाहिया, जयदीप दत्ता, महेश कुमार, संजय डाटा, राजेश अग्रवाल, रोहित सचदेवा, अरुण टोकस, प्रांजल डाटा उपस्थित थे। इस अवसर पर आदित्य डाटा, गौरव कुमार, पन्ना लाल, मदन लाल, भूपेन्द्र कुमार, कपिल, मिथलेश आदि मौजूद थे

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर लघु उद्योग भारती दिन में खेलेंगे होली और रात में मनाएंगे दीवाली

January 16, 2024

सहारनपुर: अयोध्या धाम में श्री रामलला के भव्य विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर लघु उद्योग भारती द्वारा एक भव्य कार्यक्रम 'आओ दिन में खेले होली, रात में मनाए दीवाली आयोजित किया जा रहा है।

22 जनवरी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जीपीओ रोड स्थित एक सभागार में लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि 22 जनवरी को कोर्ट रोड स्थित कार्यालय पर सुबह 11 बजे हवन किया जाएगा, दोहपर 12 बजे से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण एलसीडी स्क्रीन पर किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे हलवा और कढ़ी चावल एवं बूंदी के प्रसाद के भण्डारे का आयोजन होगा एवं गुलाल और फूलों से होली खेली जाएगी। रात्रि में शिव धाम भूतेश्वर मंदिर रोड पर सांय 6.30 बजे भजन संध्या का आयोजन होगा, रात्रि 8.30 बजे दीपमाला एवं भव्य आतिशबाजी का कार्यक्रम होगा।

लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष अनुपम गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम के संयोजक सुशील सडाना, अक्षय जैन, घनश्याम महेश्वरी एवं अजेश शर्मा को बनाया गया है। भजन संध्या का आयोजन राजीव आनंद, बृजेश प्रजापति, विपुल जैन, आदेश बिंदल द्वारा कराया जाएगा। आतिशबाजी का आयोजन कुलदीप धमीजा, अनुज अग्रवाल, मयंक एवं संजीव जैन के द्वारा कराया जाएगा।

बैठक में जिलाध्यक्ष वरूण अग्रवाल, जिला महामंत्री राजीव चानना, संगठन महामंत्री शौर्य जैन, कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा, सुधाकर अग्रवाल, देवेन्द्र कुमार बंसल, प्रदीप सिंघल, अनुज जैन, दिनेश माहेश्वरी, संदीप गुप्ता, विपिन कुमार जैन, अजय अग्रवाल, मनोज कुमार गर्ग, राजीव अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, विशाल नागपाल, दुष्यंत सैनी, सुमित धीमान, मनोज गोयल, संदीप अग्रवाल, आदेश बिंदल, अंबर जैन, अनिल कुमार गुप्ता आदि बड़ी संख्या में उद्यमी उपस्थित रहें।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please