News

लघु उद्योग भारती के मेले में शामिल हुए कोटा के उद्यमी

September 20, 2023

लघु उद्योग भारती भीलवाड़ा इकाई की ओर से आयोजित तीन दिवसीय उद्योग दर्शन मेले में कोटा के उद्यमियों ने भाग लिया। समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी थे। विशिष्ट अतिथि निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती बलदेव भाई प्रजापति, सांसद भीलवाड़ा सुभाष बाहेड़िया रहे। इस दौरान कोटा इकाई से वरिष्ठ सदस्य गोविंदराम मित्तल, विपिन सूद, यशपाल भाटिया, श्वेता जैन एवं राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष सीए महेश गुप्ता, महिला इकाई अध्यक्ष शशि मित्तल, कोटा मुख्य इकाई अध्यक्ष नितिन अग्रवाल, सचिव संदीप जांगिड़, कोषाध्यक्ष सीए संदीप बाकलीवाल, पंकज बंसल, मनोज अग्रवाल मौजूद रहे।

लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा विश्वकर्मा जयंती मनाई

September 20, 2023

विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आज लघु उद्योग भारती की महिलाओं ने विश्वकर्मा भगवान की पूजा आरती की एवं श्रमिकों को सम्मानित किया गया । लघु उद्योग महिला की अध्यक्ष मोना हरवानी ने बताया कि सभी महिलाएं किसी न किसी उद्योग से जुड़ी हुई है और इस दिन सभी ने विश्वकर्मा भगवान की पूजा की । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की भी सभी ने शुभकामनाएं दी, प्रधानमंत्री विश्वकर्म योजना के आरंभ पर प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त किया और सभी महिलाओं को आह्वान किया कि इस योजना का लाभ उठाएं। लघु उद्योग भारती की सभी महिला सदस्यों ने कच्ची धानी चला रही नारायणी जी के यहां जाकर उन्हें सम्मानित किया और वहां रखी विश्वकर्मा जी की तस्वीर की पूजा की। इस दौरान उपाध्यक्ष इंदु अग्रवाल, सह सचिव नलिनी बंसल, इंदु चोपड़ा कोषाध्यक्ष, शिल्पा अग्रवाल, मंजू मेवाड़ा, रेखा परिहार उपस्थित थे । सचिव कंचन लोहिया ने सभी का आभार एवं धन्यवाद दिया ।

विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष्य में कुशल श्रमिकों व मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

September 20, 2023

उद्योग के उत्पादों की गुणवत्ता, उत्पादन एवं संचालन में श्रमिक मुख्य भूमिका निभाते हैं।

उक्त शब्द लघु उद्योग भारती (महिला प्रकोष्ठ) पंजाब की महासचिव सीमा घूमल ने जालंधर केन्द्रीय व जालंधर उत्तरी द्वारा स्थानीय एस एस फोर्जिंग के उद्योगिक परिसर में विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहे। उन्होंने बताया कि लघु उद्योग भारती की सक्रिय इकाई के लिए 6 अनिवार्य करणीय कार्यों में विश्वकर्मा दिवस है। उद्यमियों के लिए भगवान विश्वकर्मा आराध्य देव हैं।सफल उद्योग की पूंजी में एक घटक श्रमिक भी होता है।

समारोह का शुभारंभ भारतीय संस्कृति के अनुरूप पवित्र ज्योति प्रज्जवल के पश्चात भगवान विश्वकर्मा का सामूहिक पूजन के बाद कुशल श्रमिकों और श्रमिको के मेधावी बच्चों का सम्मान व दैनिक उपयोग को वस्तुएँ भेंट की जालन्धर के अध्यक्ष विवेक राठौर गई। इस दौरान लघु उद्योग भारती ने महिला इकाईयों द्वारा किए जा पंजाब के उपाध्यक्ष विक्रान्त शर्मा, रहे विभिन्न सेवा प्रकल्पों के संयोजन संबंधी विस्तृत चर्चा करते हुए उन्हें हर संगठनात्मक कार्यों में सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि एक उद्यमी समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है । आर्थिक विकास के लिए उद्यमशीलता और सतत व्यापार में वृद्धि आवश्यक है। उद्यमियों का विकास समाज में व्याप्त आर्थिक, सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और मनोवैज्ञानिक कारकों पर निर्भर करता है।

उक्त समारोह संयोजन में जालंधर केंद्रीय की अध्यक्ष श्रीमती अमरदीप शेरगिल, महासचिव आरती सचदेवा, उपाध्यक्ष शिल्पा चावलो, सचिव रूही बुद्धिराजा, जालंधर उत्तरी की संयोजक रमन जज, सह संयोजक पल्लवी ठाकुर, इंदु ठाकुर पूनम ठाकुर, सविता ठाकुर, दीपिका राठौर, सरोज ठाकुर व अन्य ने सक्रिय योगदान दिया।

लघु उद्योग भारती बद्दी चैप्टर की बैठक में अहम मुददों पर हुई चर्चा

September 20, 2023

लघु उद्योग भारती बद्दी चैप्टर के गठन के उपरांत पहली बैठक अध्यक्ष राजीव चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में लघु उद्योग भारती के प्रदेशाध्यक्ष हरबंस पटियाल व पूर्व महामंत्री विनोद खन्ना विशेषतौर पर उपस्थित रहे। बैठक में जहां बीबीएन में खस्ता हालत सड़कों, टूटे पुलों और जाम की समस्या को लेकर चिंता व्यक्त की। वहीं बैठक में बद्दी चैप्टर को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान जोरों से चलाने का फैसला लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए लघु उद्योग भारती बद्दी चैप्टर के अध्यक्ष राजीव चौहान ने कहा कि आपदा के चलते प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र डगमगाने लगा है। कच्चे माल की आवक और तैयार माल बाहर भेजने में उद्योगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बाबत लघु उद्योग भारती की प्रदेश ईकाई ने केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को बाकायदा पत्र लिखकर जल्द से जल्द पुलों व सड़कों का युद्धस्तर ठीक करने की मांग उठाई है। राजीव चौहान ने कहा कि जल्द की लघु उद्योग भारती का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व उद्योग मंत्री से मिलकर जल्द से जल्द बीबीएन की कनेक्टिविटी को दुरूस्त करने की मांग उठाएगा। राजीव चौहान ने कहा कि बद्दी चैप्टर को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान जोरों पर चलाया जाएगा तथा पुराने सदस्यों को भी सक्रिया किया जाएगा। चौहान ने कहा कि लघु उद्योग भारती उद्योगों व लघु उद्यमियों के हितों के लिए हमेशा लड़ती आई है और संगठन का संघर्ष हमेशा जारी रहेगा। इस मौके पर लघु उद्योग भारती के बद्दी चैप्टर के अध्यक्ष राजीव चौहान के साथ प्रदेशाध्यक्ष हरबंस पटियाल, विनोद खन्ना, दीपक चंदेल, दीपक स्वामी, शांती स्वरूप शर्मा, सीता राम चौधरी, संतोष सेठी, सुरेंद्र विष्ट, रमेश, सतीश सेठी, राजेंद्र सिंह, राजेश बंसल, अमित, धर्मपाल गोयल, टीटू सिंगला, गौरव खन्ना समेत लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

साहुपुरी के 331 एकड़ भूमि पर बनेगा औद्योगिक स्थान

September 20, 2023

साहुपुरी स्थित हरी फर्टिलाइजर्स की 331 एकड़ की भूमि पर औद्योगिक स्थान बनेगा. इसके लिए उद्यमियों ने कमिश्नर कौशल राज शर्मा को पत्रक सौंपा. उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण के लिए गुरुवार को हुई उद्योग बंधु की बैठक राइफल क्लब में कमिश्नर कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में हुई. लघु उद्योग भारती काशी प्रांत के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने वर्षों से खाली पड़े साहुपुरी चंदौली की भूमि का मुद्दा उठाया, भूमि को उद्यमियों को देने तथा औद्योगिक स्थान निर्माण के अनुरोध का पत्रक भी मंडलयुक्त को सौंपा. राजेश सिंह ने बताया कि वर्षों पूर्व किसानों से अधिग्रहण करके उक्त जमीन को हरी फार्टिलाइजर को खाद कारखाना स्थापित करने के लिए दिया गया था. कुछ समय कारखाना चलाने के बाद वर्षों से उक्त फैक्ट्री बंद पड़ी हुई है. बैठक में क योति शंकर मिश्रा, सर्वेश श्रीवास्तव, अरुण सिंह, गुलशन मार्या आदि मौजूद रहे.

लघु उद्योग भारती का महिला उद्यमी सम्मेलन आयोजित हुआ

September 20, 2023

लघु उद्योग भारती की महिला इकाई की ओर से 'परिचय उद्यमी महिला सम्मेलन यहां चेंबर भवन में आयोजित किया गया। संयोजक शिवानी यादव ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिला इकाई बनाई गई है।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि लघु उद्योग भारती की प्रदेश उपाध्यक्ष अंजू सिंह ने उद्योगों की स्थापना एवं अर्थव्यवस्था में महिलाओं के योगदान के बारे में बताया। प्रांत महामंत्री सुनीता शर्मा ने प्रदेश स्तर पर हो रहे कार्यों व उपलब्धियों की जानकारी दी।

प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने अग्रवाल, सहयोग एवं समर्पण भावना से महिला सशक्तीकरण के लिए उचित माहौल बनाने पर जोर दिया। सम्मेलन में जयपुर प्रांत के संयुक्त महासचिव संदीप गुप्ता, अलवर इकाई अध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल, महासचिव शशांक झालानी, सचिव मधुर अग्रवाल, निशांत अग्रवाल एवं अमित श्यामसुखा सहित अनेक उद्यमी महिलाओं में भाग लिया। संयोजक अलका सिंह व कल्पन तिवारी ने आभार जताया।

लघु उद्योग भारती बद्दी चैप्टर की बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा लघु उद्योग भारती आपका हार्दिक स्वागत

September 15, 2023

लघु उद्योग भारती बद्दी चैप्टर के गठन के उपरांत पहली बैठक अध्यक्ष राजीव चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में लघु उद्योग भारती के प्रदेशाध्यक्ष हरबंस पटियाल व पूर्व महामंत्री विनोद खन्ना विशेषतौर पर उपस्थित रहे। बैठक में जहां बीबीएन में खस्ता हालत सड़कों, टूटे पुलों और जाम की समस्या को लेकर चिंता व्यक्त की। वहीं बैठक में बद्दी चैप्टर को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान जोरों से चलाने का फैसला लिया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए लघु उद्योग भारती बद्दी चैप्टर के अध्यक्ष राजीव चौहान ने कहा कि आपदा के चलते प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र डगमगाने लगा है। कच्चे माल की आवक और तैयार माल बाहर भेजने में उद्योगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बाबत लघु उद्योग भारती की प्रदेश ईकाई ने केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सडक परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को बाकायदा पत्र लिखकर जल्द से जल्द पुलों व सडक़ों का युद्धस्तर ठीक करने की मांग उठाई है। राजीव चौहान ने कहा कि जल्द की लघु उद्योग भारती का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व उद्योग मंत्री से मिलकर जल्द से जल्द बीबीएन की कनेक्टिविटी को दुरूस्त करने की मांग उठाएगा।

राजीव चौहान ने कहा कि बद्दी चैप्टर को मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान जोरों पर चलाया जाएगा तथा पुराने सदस्यों को भी सक्रिया किया जाएगा। चौहान ने कहा कि लघु उद्योग भारती उद्योगों व लघु उद्यमियों के हितों के लिए हमेशा लड़ती आई है और संगठन का संघर्ष हमेशा जारी रहेगा। इस मौके पर लघु उद्योग भारती के बद्दी चैप्टर के अध्यक्ष राजीव चौहान के साथ प्रदेशाध्यक्ष हरबंस पटियाल, विनोद खन्ना, दीपक चंदेल, दीपक स्वामी, शांती स्वरूप शर्मा, सीता राम चौधरी, संतोष सेठी, सुरेंद्र विष्ट, रमेश, सतीश सेठी, राजेंद्र सिंह, राजेश बंसल, अमित, धर्मपाल गोयल, टीटू सिंगला, गौरव खन्ना समेत लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

वरुण अग्रवाल लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष मनोनीत

September 15, 2023

लघु उद्योग भारती, सहारनपुर के अधिष्ठापन समारोह का आयोजन होटल ओएसिस में किया गया। जिसमें पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान मंडल अध्यक्ष अनुपम गुप्ता नवनियुक्त जिला अध्यक्ष वरुण अग्रवाल को प्रतीक के रूप में संगोल देकर जिलाध्यक्ष का कार्यभार सौपा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विभाग संघचालक श्रीमान राकेश वीर जी एवं महापौर डॉक्टर अजय सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सह कार्यवाह देवेंद्र बंसल, शामली से मंडल महामंत्री आलोक जैन, जिलाध्यक्ष अंकित गोयल एवं मुजफ्फरनगर से जिला अध्यक्ष राजेश जैन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उद्योग विभाग से संयुक्त आयुक्त उद्योग, अंजू रानी जी एवं उपायुक्त उद्योग वीके कौशल उपस्थित रहे। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान मंडल अध्यक्ष अनुपम गुप्ता ने अपने 3 वर्षों के कार्यकाल के कार्यों के बारे में अवगत कराया की किस प्रकार 3 वर्ष पहले 5 उद्यमियों के साथ लघु उद्योग भारती के सहारनपुर चौप्टर की शुरुआत की गई एवं इन तीन वर्षों में लघु उधोग भारती सहारनपुर के सदस्यों की संख्या अब करीब 225 तक पहुंच गई है। इस अवसर पर अनुपम गुप्ता ने मण्डल व इसके तीनों जिलों की कार्यकारिणी घोषित की। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष वरुण अग्रवाल द्वारा इस अवसर पर अपनी जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें राजीव चांदना को जिला महामंत्री, मुकेश शर्मा को कोषाध्यक्ष, शौरय जैन संगठन महामंत्री, दिनेश माहेश्वरी राजकमल अग्रवाल सुशील चढ़ाना अमित गर्ग अक्षय जैन एवं अजय सिंघल को संगठन के संरक्षक के रूप में, देवेंद्र कुमार बंसल चेयरमैन, संचित सागर कॉर्पोरेट महामंत्री, इंजीनियर अजय शर्मा को कन्वीनर उद्योग बंधु, मीडिया प्रभारी एवं एडिटर उद्योग पत्रिका की जिम्मेदारी दी गई। उपाध्यक्ष के रूप में राजेश जैन, राम अवतार मित्तल, नवीन गर्ग, संजय गोयल, मुकेश शर्मा, विपुल गर्ग, प्रवेश विज, अजेश शर्मा, अंकित जैन एवं सचिव के रूप में विशाल नागपाल, राजीव सैनी, मनु बंसल, मनोज गोयल, आशीष भारद्वाज, पुनीत धीर एवं करण गिरधर को जिम्मेदारी दी गई। विभिन्न औद्योगिक क्षेत्र के प्रभारीयों की जिम्मेदारी कामधेनु औद्योगिक क्षेत्र के प्रभारी राजीव आनंद, पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र के प्रभारी सुशील भारद्वाज, बेहट रोड के प्रभारी दुष्यंत सैनी, देहरादून रोड के प्रभारी राजीव चानना, दिल्ली रोड के प्रभारी रजत अग्रवाल, चिलकाना रोड के प्रभारी प्रतीक बंसल को दी गई एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रभारी भी नियुक्त किए गए जिसमें आयुर्वेदिक मेडिसिन अक्षय पुंडीर, होजरी विपुल जैन, प्लास्टिक इंडस्टरीज मोहित गुप्ता, रेडीमेड गारमेंट्स अक्षत मित्तल, कॉरुगेशन राकेश जैन, फेड सप्लीमेंट्स नितिन भट्टाचार्य, ओडीओपी मयंक अग्रवाल, कोर ग्रुप कुलदीप धमीजा, बायोगैस एवं सीएनजी की जिम्मेदारी अमित राणा एवं विवेक गोयल को जिम्मेदारी दी गई। विभिन्न औद्योगिक क्षेत्र के सह प्रभारी एवं सदस्यों की जिम्मेदारी रवि वैश्य, सुमित चौधरी, इंद्रप्रीत सिंह, मनोज बंसल, आशुतोष कुच्छल, अनिल गोयल, अमित धीमान, अंजेश सैनी, विजय देशवाल, महावीर सैनी, त्रिभुवन अलाहाबादी एवं राकेश दत्त को दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विभाग संचालक राकेश वीर जी एवं महापौर सहारनपुर डॉक्टर अजय सिंह जी ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष एवं उनकी टीम को बधाई दी एवं हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया।

लघु उद्योग भारती वाटिका का अनावरण 18 सितम्बर को

September 14, 2023

लघु उद्योग भारती द्वारा ब्यावर जिले में विकसित प्रथम लघु उद्योग भारती वाटिका का अनावरण समारोह 18 सितम्बर सोमवार को किया जायेगा । अध्यक्ष सचिन नाहर ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि रोहिताश्व सिंह तोमर, सम्माननीय अतिथि आदित्य शर्मा, विशिष्ट अतिथि मृदुलसिंह होगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता घनश्याम ओझा, राष्ट्रीय अध्यक्ष लघु उद्योग भारती करेगें।

कार्यक्रम संयोजक दीपक झंवर ने बताया कि वर्तमान में पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव से जूझ रहा है। हरियाली का विस्तार कर पर्यावरण संतुलन के माध्यम से ही इस दुष्प्रभाव से बचा जा सकता है। इसी पर्यावरण संतुलन के उद्देश्य को सर्वोपरि रखते हुए लघु उद्योग भारती, ब्यावर शाखा द्वारा रिको द्वारा आवंटित किए गए भूखण्ड पर एक लघु उद्योग भारती वाटिका का निर्माण किया गया है।

इसमें विशेषज्ञों के निर्देशन में जापानी मियावाकी पद्धति द्वारा 1100 पौधों का सघन वन लगाया गया है। इस तकनीक के द्वारा लगाए गए एक फुट के पेड़ 2 वर्ष के अल्प समय में ही 15 फुट से अधिक की ऊंचाई प्राप्त कर लेते हैं। इस वाटिका में वॉक वे, वॉक वे के दोनो तरफ सुदृढ़ ब्लॉक्स, ड्रिप सिंचाई सिस्टम, फलदार पौधे और एक सुंदर और मनमोहक लॉन को विकसित किया गया है।

इस वाटिका का अनावरण दिनांक 18 सितंबर सोमवार को प्रातः 10 बजे अजमेर रोड़ स्थित रिको द्वितीय में सम्मानित अतिथियों द्वारा किया जायेगा। शहर के हरित विकास में आपके योगदान एवं आगामी समय में नगर के लिए स्थापित होने जा रही इस धरोहर के लिए आपसे करबद्ध निवेदन है कि इस कार्यक्रम में आपकी उपस्थिति सादर अपेक्षित है।

लघु उद्योग भारती फरीदाबाद ने किया कार्यकारिणी बैठक का आयोजन

September 14, 2023

फरीदाबाद के होटल डिलाइट में लघु उद्योग भारती, फरीदाबाद इकाई द्वारा कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया जिसका मुख्य विषय एनजीटी के दिशा निर्देश के तहत प्रदूषण समाधान ( डीजल जनरेटर ) व नई कार्यकारिणी के सदस्यों को सम्मान प्रतीक वितरण करना था। जिसमें विशिष्ठ अतिथि के रूप में श्री राकेश त्यागी, माननीय हरियाणा प्रांत सहकार्यवाह सहित प्रांतीय महासचिव, श्री मनोज रुंगटा, श्री संजय अरोड़ा, संघचालक, पश्चिम महानगर व निवर्तमान अध्यक्ष व वर्तमान जिला फरीदाबाद व पलवल के प्रभारी, श्री रविभूषण खत्री भी उपस्थित हुए। इस मौके पर लघु उद्योग भारती फरीदाबाद के अध्यक्ष श्री राकेश कुमार गुप्ता ने आए सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर जिला महासचिव, श्री अमृतपाल सिंह कोचर, कोषाध्यक्ष राजकुमार भगत सहित बल्लबगड़ इकाई के अध्यक्ष, श्री अशोक कुमार चौधरी, महासचिव, श्री श्रीकांत दमानी व कई अन्य कार्यकारिणी सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे। श्री राकेश त्यागी, माननीय प्रांत सहकार्यवाह ने कहा की देश आज विश्व के मानचित्र पर चमक रहा है। देश की अर्थव्यवस्था अन्य देशों के मुकाबले काफी मजबूत है। हम सभी को पहली प्रमुखता राष्ट्रहित को देनी चाहिये। लघु उद्योग भारती के सभी सदस्य महीने में एक सदस्य को अवश्य जोड़े। और लघु उद्योग भारती को मजबूत करने का काम करे। ताकि संस्था ऊंचाइयों को हुए आगे बड़े और देश हित और ज्यादा से ज्यादा अपना योगदान दे। इससे लघु कुटीर उद्योगों को आगे बढ़ाने का मौका मिलता है। वही संस्था का कुनबा भी बढ़ता है। इस मौके पर लघु उद्योग भारती फरीदाबाद के प्रधान राकेश कुमार गुप्ता ने कहा की आज एकता फयूलटेक प्रा. लि. कंपनी द्वारा प्रदूषण समाधान पर कई महत्वपूर्ण जानकारीयाँ दी गई जिसके द्वारा हम सभी एनजीटी के के नियमों के तहत उचित दरों पर मान्य उपकरणों वाले जनरेटर लगवा सकते है। इस मौके पर आये हुए अतिथियों को पौधा, दोशाला व कार्यकारिणी सदस्यों को सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया गया। कार्यकारिणी सदस्य श्री पप्पूजीत सिंह सरना ने भी अपनी कंपनी, हेली एनर्जी के नाम से सोलर रूफटॉप सिस्टम के बारे में विस्तार से बताया। मौके पर एकता फ्यूल टैक कंपनी के निदेशक, श्री दिनेश बंसवाल, श्री के के शर्मा, श्री नीतिन के अलावा श्री सुरेंद्र बंसल, श्री गौतम चौधरी, श्री अजय शर्मा, श्री संजय शर्मा, श्री एस एम नागपाल, श्री बलवीर सिंह, श्री आर के चावला, श्री सुरेन्द्र जांगड़ा, श्री विवेक बंसल, श्री नरेश चावला सहित काफी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।

लघु उद्योग भारती नालागढ़ इकाई ने विद्युत शुल्क, ट्रांस्पोर्ट शुल्क में बढ़ौतरी होने पर जताई की नराजग

September 13, 2023

बरोटीवाला-नालागढ़ से उद्योगों के के निरंतर हो रहे पलायन, राज्य सरकार द्वारा हाल ही में बढ़ाये गए विद्युत शुल्क, लेबर का बढ़ाया गया न्युनतम वेतन, ट्रांस्पोर्ट के बढ़ हुये टैक्स सहित अन्य समस्याओं को लेकर लघु उद्योग भारती ने चिंता जाहिर करते हुये कहा कि अगर ऐसे ही चलता रहा तो उद्योग जगत पलायन को मजबूर हो जायेगा। यह बात लघु उद्योग भारती नालागढ़ इकाई द्वारा नालागढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष हरबंस पटियाल ने कही लघु उद्योग भारती प्रदेश अध्यक्ष हरबंस पटियाल कहा कि जल्द ही लघु उद्योग भारती प्रधान मंत्री केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडगरी प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खविंद्र सिंह सुक्खू एवं राज्य सरकार के अन्य मंत्रियों, सचिवों व विशेष सचिवों के साथ बैठक कर इन गंभीर मसलों पर चर्चा की जाएगी। हरबंस पटियाल ने कहा कि उन्होंने हरियाणा, पंजाब के मुख्यमंत्री को सड़कों का संपर्क व दशा सुधारने को लेकर पत्र लिखे हैं और इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भी इस बारे में पत्र लिख कर अवगत करवाया है। पटियाल ने कहा कि प्रदेश में उद्योग बिजली का लाभ देकर निवेश करते हैं,

लेकिन अब सरकार ने बिजली को अन्य राज्यों की तुलना में हिमाचल में ही अधिक महंगा कर दिया है। प्रैस वार्ता में लघु उद्योग भारती ने हाल ही में राज्य सरकार द्वारा बिजली की बढ़ाई दरें, ट्रांस्पोर्टेशन शुल्क, एडिशनल गुड्स टैक्स (एजीटी) और लेबर का बढा हुआ वेतन प्रमुख हैं। इसके अलावा सड़कों, पैसेंजर टैक्स जैसे मुददों पर भी राज्य सरकार के फैसले पर लघु उद्योग भारती ने असहमती जताई है। औद्योगिक संगठनों ने कहा कि यही वजह है कि आज उद्योग यहां निवेश नहीं बल्कि पलायन की तरफ अधिक सोच रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव संजीव शर्मा, नालागढ़ इकाई के अध्यक्ष समर सिंह चंदेल, ओम प्रकाश ठाकु र मनोज राणा, राजीव मनोचा, अशोक चंदेल, रागव आचार्य, आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Join 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please