राष्ट्रीय सचिव दीपक अग्रवाल का मेरठ आगमन, उद्यमियों की समस्याओं पर हुआ सार्थक संवाद
दिनांक 10 जून को लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव श्री दीपक अग्रवाल जी का मेरठ आगमन हुआ। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती मेरठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। महानगर अध्यक्ष श्री सतीश गर्ग जी ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया, वहीं मेरठ मंडल महासचिव श्री पंकज जैन जी एवं श्री योगेंद्र गुप्ता जी ने पटका पहनाकर सम्मानित किया।
बैठक के दौरान श्री दीपक अग्रवाल जी ने संगठन के विस्तार एवं उसे और अधिक सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही स्थानीय उद्यमियों द्वारा उद्योग संचालन में आ रही विभिन्न समस्याओं और चुनौतियों को उनके समक्ष रखा गया, जिन पर विस्तृत चर्चा हुई। प्रदेश सचिव श्री राज कुमार शर्मा जी ने मेरठ में लघु उद्योग भारती के प्रस्तावित भवन से संबंधित विषय भी उनके समक्ष रखा।
राष्ट्रीय सचिव श्री दीपक अग्रवाल जी ने सभी समस्याओं को गंभीरता एवं ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके उचित समाधान हेतु हर संभव सहयोग और प्रयास करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर श्री सुधीर पाठक, हिमांशु शर्मा, प्रियांशु शर्मा, रूपक जैन, राजीव गोयल, विवेक मित्तल, श्री लक्ष्मण जी, श्री विकास जी, श्री सौरभ जी, श्री सार्थक जी सहित अनेक कार्यकर्ता एवं उद्यमी उपस्थित रहे।